Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- काशीराम जयंती पर आजाद समाज पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया कोल्हुगाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुगाड़ा में रविवार को आजाद समाज पार्टी का 6वां स्थापना दिवस एवं मान्यवर काशीराम साहब की 92वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महुली थाना क्षेत्र स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाप्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौतम सुल्तान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव वृजेश यादव ने मान्यवर काशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ मान्यवर काशीराम साहब और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलकर बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी ताकतें हमारे नेता को रोकने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी को प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिलाप्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौतम सुल्तान ने कहा कि बहुजन मिशन का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित और वंचित समाज के साथ हो रहे अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इससे बहुजन समाज का उत्थान संभव हो सकेगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी की अहम भूमिका रहने की बात कही। जिलाध्यक्ष राम अनुज फौजी ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत हो चुकी है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार गौतम, सर्वेश प्रताप सिंह, राजन, संतोष गौतम, राजबली, योगेश, राजाराम, राजकुमार गौतम, शिव कुमार, सूरज कुमार, विजय कुमार गौतम, शेषमणि, शेषनाथ, अनिल लाल, सोनू यादव, राजेश कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाडापार गांव में यज्ञ से घर लौट रही एक वृद्ध महिला की हत्या कर गहने लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल चौधरी को सिरमोहनी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पैसों की जरूरत के कारण उसने महिला को अकेला पाकर नहर किनारे सरसों के खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और उनके कान की सोने की बाली तथा पैरों के चांदी के पायल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से गहने और मोबाइल फोन बरामद किया है। इस कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।1
- संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 14.03.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त राहुल चौधरी पुत्र झगरू उर्फ ब्रह्मदेव निवासी हाडापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को सिरमोहनी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । घटना का विवरण दिनांक 13.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर लक्ष्मीचन्द यादव पुत्र स्व0 रामललित यादव निवासी हाड़ापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी माता श्रीमती शारदा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष दिनाँक 10.03.2026 को समय करीब 08.00 बजे रात में गाँव के श्री समय माता मन्दिर पर यज्ञ सुनने के लिए गई थी जो घर वापस नहीं आयी । जिसपर दिनाँक 11.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी, मेरी माता का दिनाँक 12.03.2026 को दिन मे मेरे गाँव के नहर के दक्षिण तरफ सरसो के खेत में शव पड़ा हुआ था । मेरी माता शारदा देवी की किसी अज्ञात द्वारा हत्या करके उनके शव को सरसो के खेत में फेक / छोड़ दिया गया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 309(6),317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता राहुल चौधरी पुत्र झगरू उर्फ ब्रह्मदेव निवासी हाडापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । पूछताछ विवरण गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि मै पहले ट्रक पर रहकर खलासी का काम करता था, अब खलासी का काम छोड दिया हूँ । मै इधर उधर घुमता फिरता रहता हूँ । खर्च के लिए पैसे की आवश्यकता थी, दिनांक 10.03.2026 को मेरे गांव के नहर के दक्षिण के तरफ श्री समय माता का मन्दिर स्थित है जहाँ पर यज्ञ हो रहा था, जिसमें गांव की काफी महिलाए गयी थी, मै भी मन्दिर पर घूम फिर रहा था, समय रात्रि करीब 11.00 बजे मन्दिर से गांव को जाने वाले नहर पर बने बंधे के पास एक खेत के किनारे जाकर खड़ा हो गया उसी समय मेरे गांव लालचन्द यादव की माँ अपने घर के लिए अकेले जा रही थी, जो अपने कान में सोने की बाली और पैर में चाँदी का पायल पहनी हुई थी, मुझको पैसे की बहुत जरूरत थी तब मैने सोच लिया कि इससे अच्छा मौका नही मिलेगा, मैने लालचन्द की माँ को पकड कर मुंह दबाकर बंधे से नीचे सरसो की खेत में ले जाकर गिरा दिया जो मुझको देखकर पहचान गयी, अपनी पहचान छिपाने के लिये मैने लालचन्द यादव की माँ का गला दबाकर हत्या कर दिया, उसके बाद उसके दोनो कान में पहने हुए सोने की बाली और उसके पैर के पायल को खीचकर वहां से भाग गया । मेरे पास जो गहना है वह उन्ही का है । अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 88/2021 धारा 04/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी का विवरण 01 जोड़ी कान की बाली पीले धातु 01 जोड़ी सफेद धातु के पायल चार टुकड़ो में 01 अदद मोबाइल अभियुक्त का गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 अशोक कुमार दूबे, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 हरिकेश बहादुर सिंह, का0 अनिल कुमार बिन्द्रा, हे0का0 सुशील कुमार, का0 बलराम यादव, का0 अरविन्द तिवारी । एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, का0 अभिषेक कुमार सिंह, का0 विवेक कुमार मिश्रा, का0 विवेक कुमार राय, का0 दीपक कुमार सिंह । सर्विलांस सेल का0 ज्ञानसिंह । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।2
- खलीलाबाद/संत कबीर नगर। नगर में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “द म्यूजिक हब” म्यूजिक क्लास का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सोनी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नई पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान द म्यूजिक हब के प्रोपराइटर गरम पांडे ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक कला और साधना है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि इस म्यूजिक क्लास के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को गायन, वादन तथा संगीत की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके। इस अवसर पर प्रसिद्ध सिंगर अंशुमन निगार, सिंगर अनमोल, म्यूजिकल टीचर एवं कंपोजर जागृति ने भी संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, विकास पांडे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।1
- आकाशवाणी, 15 3 2026 ई0, आज रविवार है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । मित्रों !सो कर उठ गए हो तो आइये,भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का ध्यान करते हुए, आज के दिन का दिनचर्या प्रारंभ करते हैं। आप सभी लोगों का दिन मंगलमय हो । इसी कामना के साथ "ॐआदित्याया नमः"! 🙏🚩🌹🚩🙏🌹🚩🌹🙏🚩🌹🙏🚩🌹प्रभु आप की जय हो! 🌹🙏🌹1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- हत्या कर पहचान छुपाने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या कर शव की पहचान छुपाने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1