logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोमी साहनी का मैराथन 'कन्यादान' अभियान, एक ही दिन में पहुंचे 50 से अधिक विवाह समारोहों में ​पलिया कलां (खीरी) राजनीति के साथ-साथ अपनी समाज सेवा के लिए चर्चित पलिया विधानसभा के विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर दरियादिली पेश की है। क्षेत्र की दर्जनों बेटियों के विवाह के अवसर पर उन्होंने न केवल उनके घर पहुँचकर आशीर्वाद दिया, बल्कि आर्थिक सहायता प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। ​विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों और नगर पंचायतों में आयोजित 50 से अधिक वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और अपनी ओर से कुल 3,50,000 (तीन लाख पचास हजार) रुपये की आर्थिक सहायता बेटियों के परिवारों को सौंपी। ​विधायक का काफिला विधानसभा के विभिन्न सुदूर अंचलों तक पहुँचा। निषादनगर घोला, सरवननगर घोला, लालपुर ढाका, बालपुर कृष्णानगर, भानपुर, राजपुर भानपुर, माहूटांडा बीबीपुर, हट्टी टांडा। पसियापुर ग्रंट नं. 10 व 11, पहाड़नगर, असौवा, संसारपुर, कुकहपुर, छेदीपुर थरवरनपुर, कलीमपुर, उदयपुर, दुलारेपुर, कोठीपुर, पटिहन, लगदहन, मटेहिया, भवानीपुर, कमलापुरी, मलिनिया, नौगवां और मझगई। ​विवाह समारोहों में पहुँचे विधायक को अपने बीच पाकर कन्या पक्ष के लोग भावुक नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक रोमी साहनी सुख-दुख के हर अवसर पर जनता के साथ खड़े रहते हैं। सामूहिक और व्यक्तिगत विवाह कार्यक्रमों में उनकी इस सक्रियता और आर्थिक मदद की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और उनके हाथ पीले करने में सहयोग करना मेरा सौभाग्य है। क्षेत्र की हर बेटी मेरी अपनी बेटी जैसी है। रोमी साहनी, विधायक (पलिया)

20 hrs ago
user_Aman kumar gupta
Aman kumar gupta
पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

रोमी साहनी का मैराथन 'कन्यादान' अभियान, एक ही दिन में पहुंचे 50 से अधिक विवाह समारोहों में ​पलिया कलां (खीरी) राजनीति के साथ-साथ अपनी समाज सेवा के लिए चर्चित पलिया विधानसभा के विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर दरियादिली पेश की है। क्षेत्र की दर्जनों बेटियों के विवाह के अवसर पर उन्होंने न केवल उनके घर पहुँचकर आशीर्वाद दिया, बल्कि आर्थिक सहायता प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। ​विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों और नगर पंचायतों में आयोजित 50 से अधिक वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और अपनी ओर से कुल 3,50,000 (तीन लाख पचास हजार) रुपये की आर्थिक सहायता बेटियों के परिवारों को सौंपी। ​विधायक का काफिला विधानसभा के विभिन्न सुदूर अंचलों तक पहुँचा। निषादनगर घोला, सरवननगर घोला, लालपुर ढाका, बालपुर कृष्णानगर, भानपुर, राजपुर भानपुर, माहूटांडा बीबीपुर, हट्टी टांडा। पसियापुर ग्रंट नं. 10 व 11, पहाड़नगर, असौवा, संसारपुर, कुकहपुर, छेदीपुर थरवरनपुर, कलीमपुर, उदयपुर, दुलारेपुर, कोठीपुर, पटिहन, लगदहन, मटेहिया, भवानीपुर, कमलापुरी, मलिनिया, नौगवां और मझगई। ​विवाह समारोहों में पहुँचे विधायक को अपने बीच पाकर कन्या पक्ष के लोग भावुक नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक रोमी साहनी सुख-दुख के हर अवसर पर जनता के साथ खड़े रहते हैं। सामूहिक और व्यक्तिगत विवाह कार्यक्रमों में उनकी इस सक्रियता और आर्थिक मदद की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और उनके हाथ पीले करने में सहयोग करना मेरा सौभाग्य है। क्षेत्र की हर बेटी मेरी अपनी बेटी जैसी है। रोमी साहनी, विधायक (पलिया)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by FH.NEWS
    1
    Post by FH.NEWS
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पलिया कलां खीरी। पलिया पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कपिल रावल शामिल रहे।
    1
    पलिया कलां खीरी। पलिया पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कपिल रावल शामिल रहे।
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Mandeep Singh
    1
    Post by Mandeep Singh
    user_Mandeep Singh
    Mandeep Singh
    Farmer पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ​पलिया कलां (खीरी) जनपद खीरी में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पलिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 44,000 रुपये आंकी गई है। ​पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में जिले भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश के दौरान अभियुक्त गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पलिया कस्बे के मोहल्ला पठान-2 का निवासी है। दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 31 BE 8556) भी बरामद की है। पुलिस ने वाहन के कागजात न होने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। ​थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०सं० 111/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में व०उ०नि० रामजीत यादव, ​हे०का० जयप्रकाश यादव व हे०का० अनुज कुमार, ​का० कृष्ण मुरारी व का० कपिल रावल पुलिस टीम शामिल रही।
    2
    ​पलिया कलां (खीरी)
जनपद खीरी में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पलिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 44,000 रुपये आंकी गई है। ​पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में जिले भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश के दौरान अभियुक्त गौरव  पुत्र मुन्ना लाल राठौर (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पलिया कस्बे के मोहल्ला पठान-2 का निवासी है। दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 31 BE 8556) भी बरामद की है। पुलिस ने वाहन के कागजात न होने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है।
​थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०सं० 111/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में  व०उ०नि० रामजीत यादव, ​हे०का० जयप्रकाश यादव व हे०का० अनुज कुमार, ​का० कृष्ण मुरारी व का० कपिल रावल पुलिस टीम शामिल रही।
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रमाशंकर निषाद द्वारा 11 निर्धन अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ संपन्न सभी धर्मो की हुई शादियां।
    1
    रमाशंकर निषाद द्वारा 11 निर्धन अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ संपन्न सभी धर्मो की हुई शादियां।
    user_Nandkishor Arya
    Nandkishor Arya
    Newspaper advertising department निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया कला खीरी पलिया नगर के बाईपास रोड पर चौड़ीकरण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है जिसमें सड़क के दोनों तरफ लगभग दो-दो मीटर खुदाई भी की गई है जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भराव भी करवाया गया है लेकिन कही कही पूरी तरीके से समतलीकरण ना होने से खतरा लगातार बना हुआ है तो वहीं सड़क के बीच में आ रहा मौत का ट्रांसफार्मर जो किसी बड़े हादसे को दावत देने को तैयार बैठा है,इसी क्रम में मंगलवार देर शाम एक कार सड़क किनारे खुदे गड्ढे में फस गई और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, आप वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ट्रांसफार्मर और कार में कितनी दूरी शेष है, यदि समय रहते उक्त ट्रांसफार्मर को प्रेम बर्फ मिल के स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने से कोई नहीं बचा सकता, अब सवाल यह है कि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। पूछता है भारत
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
पलिया कला खीरी 
पलिया नगर के बाईपास रोड पर चौड़ीकरण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है जिसमें सड़क के दोनों तरफ लगभग दो-दो मीटर खुदाई भी की गई है जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भराव भी करवाया गया है लेकिन कही कही पूरी तरीके से समतलीकरण ना होने से खतरा लगातार बना हुआ है तो वहीं सड़क के बीच में आ रहा मौत का ट्रांसफार्मर जो किसी बड़े हादसे को दावत देने को तैयार बैठा है,इसी क्रम में मंगलवार देर शाम एक कार सड़क किनारे खुदे गड्ढे में फस गई और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, आप वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ट्रांसफार्मर और कार में कितनी दूरी शेष है, यदि समय रहते उक्त ट्रांसफार्मर को प्रेम बर्फ मिल के स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने से कोई नहीं बचा सकता, अब सवाल यह है कि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
पूछता है भारत
    user_Rajeev Khatri
    Rajeev Khatri
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एंबुलेंस वाला तेज रफ़्तार में भगाए जा रहा था,लेकिन इसमें कोई इमरजेंसी मरीज नही था बल्कि एंबुलेंस में एक लड़की बैठी हुई थी लोगों ने देख लिया. संदिग्ध लड़की को देख लोगों ने एंबुलेंस का पीछा किया एंबुलेंस रोक लोगों ने पूछताछ की तो ड्राइवर सकपका गया तो बोला- बहन है और इसे एंबुलेंस में बैठा स्कूल छोड़ने जा रहा हूं फिर गोलमोल जवाब देने लगा लड़की बोली- मेरे गांव के है (मतलब उसने भी भाई नही कहा) घटना MP के छतरपुर की है
    1
    एंबुलेंस वाला तेज रफ़्तार में भगाए जा रहा था,लेकिन इसमें कोई इमरजेंसी मरीज नही था बल्कि एंबुलेंस में एक लड़की बैठी हुई थी
लोगों ने देख लिया. संदिग्ध लड़की को देख लोगों ने एंबुलेंस का पीछा किया
एंबुलेंस रोक लोगों ने पूछताछ की तो ड्राइवर सकपका गया तो बोला- बहन है और इसे एंबुलेंस में बैठा स्कूल छोड़ने जा रहा हूं फिर गोलमोल जवाब देने लगा
लड़की बोली- मेरे गांव के है (मतलब उसने भी भाई नही कहा)
घटना MP के छतरपुर की है
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक और बंगाल टाइगर आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर एक भालू वहां से गुजर रहा है वही भालू को देख टाइगर तुरंत वहां से झाड़ियां में चला जाता है ।जिसे देखकर पर्यटकों के साथ-साथ वन्य जीव प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । जानकारी के अनुसार, यह अद्भुत नजारा सोनारीपुर रेंज के लाल रोड का बताया जा रहा है। गुजरात से आए सैलानी जब जंगल सफारी कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनके सामने बाघ और भालू दोनों आ गए। आम तौर पर जंगल में इन दोनों जीवों का एक साथ दिखना काफी दुर्लभ माना जाता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब इंटरनेट पर आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिप्सी चालक अंकज और गाइड राजू की मौजूदगी में सैलानियों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद किया। गुजरात से आए पर्यटकों के लिए यह सफर यादगार बन गया, क्योंकि उन्हें एक ही समय पर दो बड़े वन्य जीवों को देखने का मौका मिला। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि दुधवा के घने जंगलों में अनुकूल वातावरण के चलते अक्सर ऐसे रोमांचक दृश्य देखने को मिलते रहते हैं।
    1
    पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक और बंगाल टाइगर आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर एक भालू वहां से गुजर रहा है वही भालू को देख टाइगर तुरंत वहां से झाड़ियां में चला जाता है ।जिसे देखकर पर्यटकों के साथ-साथ वन्य जीव प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार, यह अद्भुत नजारा सोनारीपुर रेंज के लाल रोड का बताया जा रहा है। गुजरात से आए सैलानी जब जंगल सफारी कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनके सामने बाघ और भालू दोनों आ गए। आम तौर पर जंगल में इन दोनों जीवों का एक साथ दिखना काफी दुर्लभ माना जाता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब इंटरनेट पर आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
जिप्सी चालक अंकज और गाइड राजू की मौजूदगी में सैलानियों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद किया। गुजरात से आए पर्यटकों के लिए यह सफर यादगार बन गया, क्योंकि उन्हें एक ही समय पर दो बड़े वन्य जीवों को देखने का मौका मिला। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि दुधवा के घने जंगलों में अनुकूल वातावरण के चलते अक्सर ऐसे रोमांचक दृश्य देखने को मिलते रहते हैं।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.