पलिया पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा, 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद पलिया कलां (खीरी) जनपद खीरी में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पलिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 44,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में जिले भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश के दौरान अभियुक्त गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पलिया कस्बे के मोहल्ला पठान-2 का निवासी है। दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 31 BE 8556) भी बरामद की है। पुलिस ने वाहन के कागजात न होने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०सं० 111/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में व०उ०नि० रामजीत यादव, हे०का० जयप्रकाश यादव व हे०का० अनुज कुमार, का० कृष्ण मुरारी व का० कपिल रावल पुलिस टीम शामिल रही।
पलिया पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा, 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद पलिया कलां (खीरी) जनपद खीरी में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पलिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 44,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में जिले भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश
के दौरान अभियुक्त गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पलिया कस्बे के मोहल्ला पठान-2 का निवासी है। दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 31 BE 8556) भी बरामद की है। पुलिस ने वाहन के कागजात न होने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०सं० 111/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में व०उ०नि० रामजीत यादव, हे०का० जयप्रकाश यादव व हे०का० अनुज कुमार, का० कृष्ण मुरारी व का० कपिल रावल पुलिस टीम शामिल रही।
- दुधवा में एक साथ दिखे बाघ और भालू,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक और बंगाल टाइगर आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर एक भालू वहां से गुजर रहा है वही भालू को देख टाइगर तुरंत वहां से झाड़ियां में चला जाता है ।जिसे देखकर पर्यटकों के साथ-साथ वन्य जीव प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । जानकारी के अनुसार, यह अद्भुत नजारा सोनारीपुर रेंज के लाल रोड का बताया जा रहा है। गुजरात से आए सैलानी जब जंगल सफारी कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनके सामने बाघ और भालू दोनों आ गए। आम तौर पर जंगल में इन दोनों जीवों का एक साथ दिखना काफी दुर्लभ माना जाता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब इंटरनेट पर आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिप्सी चालक अंकज और गाइड राजू की मौजूदगी में सैलानियों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद किया। गुजरात से आए पर्यटकों के लिए यह सफर यादगार बन गया, क्योंकि उन्हें एक ही समय पर दो बड़े वन्य जीवों को देखने का मौका मिला। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि दुधवा के घने जंगलों में अनुकूल वातावरण के चलते अक्सर ऐसे रोमांचक दृश्य देखने को मिलते रहते हैं।1
- Post by Mandeep Singh2
- पलिया कलां (खीरी) राजनीति के साथ-साथ अपनी समाज सेवा के लिए चर्चित पलिया विधानसभा के विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर दरियादिली पेश की है। क्षेत्र की दर्जनों बेटियों के विवाह के अवसर पर उन्होंने न केवल उनके घर पहुँचकर आशीर्वाद दिया, बल्कि आर्थिक सहायता प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों और नगर पंचायतों में आयोजित 50 से अधिक वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और अपनी ओर से कुल 3,50,000 (तीन लाख पचास हजार) रुपये की आर्थिक सहायता बेटियों के परिवारों को सौंपी। विधायक का काफिला विधानसभा के विभिन्न सुदूर अंचलों तक पहुँचा। निषादनगर घोला, सरवननगर घोला, लालपुर ढाका, बालपुर कृष्णानगर, भानपुर, राजपुर भानपुर, माहूटांडा बीबीपुर, हट्टी टांडा। पसियापुर ग्रंट नं. 10 व 11, पहाड़नगर, असौवा, संसारपुर, कुकहपुर, छेदीपुर थरवरनपुर, कलीमपुर, उदयपुर, दुलारेपुर, कोठीपुर, पटिहन, लगदहन, मटेहिया, भवानीपुर, कमलापुरी, मलिनिया, नौगवां और मझगई। विवाह समारोहों में पहुँचे विधायक को अपने बीच पाकर कन्या पक्ष के लोग भावुक नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक रोमी साहनी सुख-दुख के हर अवसर पर जनता के साथ खड़े रहते हैं। सामूहिक और व्यक्तिगत विवाह कार्यक्रमों में उनकी इस सक्रियता और आर्थिक मदद की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और उनके हाथ पीले करने में सहयोग करना मेरा सौभाग्य है। क्षेत्र की हर बेटी मेरी अपनी बेटी जैसी है। रोमी साहनी, विधायक (पलिया)1
- 📍 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर गांव में 14 अप्रैल 2026 (बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती) को हुई घटना ने तूल पकड़ लिया है। 👉 *प्रार्थना पत्र के अनुसार* घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया गया है आरोप है कि स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक लापरवाही के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित हुई सरकारी जमीन पर बिना अनुमति कार्यक्रम और मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हुआ पुलिस पर आरोप— बिना मजिस्ट्रेट के सहयोग के कार्रवाई 👉 *आगे लगाए गए गंभीर आरोप* घटना में सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता बताई जा रही निर्दोष लोगों को फंसाने और कुछ लोगों को बचाने के आरोप रात में दबिश के दौरान महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न की बात क्षेत्र में भय का माहौल, कई परिवारों के पलायन की सूचना 👉 *प्रशासन पर सवाल* अवैध कब्जे/सरकारी भूमि पर कार्रवाई (धारा 67UPRC) की कार्यवाही न करने का आरोप निष्पक्ष जांच स्थानीय स्तर पर संभव नहीं बताई गई 📢 *मुख्यमंत्री से मांग* *ज्ञापन में मांग की गई है कि* मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निर्दोषों को न्याय मिले 📰 पृष्ठभूमि: हाल ही में इसी जिले में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद के बाद हिंसा और गिरफ्तारियां भी हुई थीं, जिससे क्षेत्र की संवेदनशीलता साफ दिखती है। 👉🏻मोतीपुर घटना के सम्बन्ध पर तहसील पलिया में ज्ञापन पत्र डॉ भीम राव अम्बेडकर स्मारक समिति पलिया कला के अध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र गौतम, व विधानसभा सभा अध्यक्ष बसपा ओमप्रकाश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा विनोद भारती , बब्लू गौतम 137 विधानसभा पलिया, DK भारती , एडवोकेट बनारसी लाल, सीजनौर अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- मुन्ना पुर्व गांव में रहस्यमयी आग ने भस्म किए 25 घर, एक युवक झुलसा निघासन, लखीमपुर खीरी। जिले के निघासन तहसील के थाना मझगंई क्षेत्र में छेदोई पतिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत मुन्ना पुर्व गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही पलों में 20-25 घरों और गृहस्थी का सामान जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।ग्रामीणों के अनुसार, पूर्वी छोर पर बिजली के खंभे में स्पार्किंग शुरू हुई, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले चुकी थी। हड़बड़ाए villagers ने सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की रफ्तार इतनी तेज थी कि ज्यादातर कच्चे-पक्के मकान खाक हो गए। थाना मझगंई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एसपी लखीमपुर खंीरी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच के लिए भेजी गई है। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी आश्रय, भोजन और सरकारी सहायता राशि का आश्वासन दिया है। गांव के मुखिया ने कहा, "आग इतनी तेज फैली कि कुछ समझ ही न पाए। प्रशासन से जांच और भविष्य में रोकथाम के उपायों की मांग है।"इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी रोकने के लिए जागरूकता अभियान की जरूरत पर बल दिया है। थाना मझगंई पुलिस गहन जांच कर रही है।2
- बिजुआ अपडेट Kailash Gupta बुद्धवार को बिजुआ ब्लॉक में फिर हुआ एक भीषण अग्निकांड बिजुआ के अमरपुर में हुई भीषण आगजनी में नब्बे के करीब आशियाने जलकर राख अनाज,कंपडे जेवर नगदी,कृषि यंत्र,मवेशी सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख आग के विकराल रूप ने कुछ ही पलों में अमरपुर को किया खाक तीन घण्टे तक चली अग्निशमन की तीन मशीनों के साथ डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी इससे पहले इसी सप्ताह बिजुआ ब्लॉक के कांप टांडा में भी हुआ था अग्निकांड का बड़ा हादसा लगातार हो रही आग की घटनाओं से सहमे हैं इलाकाई लोग अमरपुर के पीड़ितों की प्रसाशन से मांग, पहले तपती दोपहरी में सर छिपाने को मिले छांव,फिर मिले मुआवजा सामाजिक संगठनों, सेवादारों और समाज हर जनमानस से *अपील* इन बेघर हुए परिवारों की मदद को बढ़ाये हाँथ1
- Post by Mandeep Singh1
- पलिया कलां खीरी। पलिया पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कपिल रावल शामिल रहे।1
- Post by LAV Gupta Lakhimpur khiri1