*ब्रेकिंग न्यूज | लखीमपुर खीरी तहसील पलिया से बड़ी खबर* मुख्यमंत्री महोदय जी को ज्ञापन। 📍 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर गांव में 14 अप्रैल 2026 (बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती) को हुई घटना ने तूल पकड़ लिया है। 👉 *प्रार्थना पत्र के अनुसार* घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया गया है आरोप है कि स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक लापरवाही के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित हुई सरकारी जमीन पर बिना अनुमति कार्यक्रम और मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हुआ पुलिस पर आरोप— बिना मजिस्ट्रेट के सहयोग के कार्रवाई 👉 *आगे लगाए गए गंभीर आरोप* घटना में सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता बताई जा रही निर्दोष लोगों को फंसाने और कुछ लोगों को बचाने के आरोप रात में दबिश के दौरान महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न की बात क्षेत्र में भय का माहौल, कई परिवारों के पलायन की सूचना 👉 *प्रशासन पर सवाल* अवैध कब्जे/सरकारी भूमि पर कार्रवाई (धारा 67UPRC) की कार्यवाही न करने का आरोप निष्पक्ष जांच स्थानीय स्तर पर संभव नहीं बताई गई 📢 *मुख्यमंत्री से मांग* *ज्ञापन में मांग की गई है कि* मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निर्दोषों को न्याय मिले 📰 पृष्ठभूमि: हाल ही में इसी जिले में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद के बाद हिंसा और गिरफ्तारियां भी हुई थीं, जिससे क्षेत्र की संवेदनशीलता साफ दिखती है। 👉🏻मोतीपुर घटना के सम्बन्ध पर तहसील पलिया में ज्ञापन पत्र डॉ भीम राव अम्बेडकर स्मारक समिति पलिया कला के अध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र गौतम, व विधानसभा सभा अध्यक्ष बसपा ओमप्रकाश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा विनोद भारती , बब्लू गौतम 137 विधानसभा पलिया, DK भारती , एडवोकेट बनारसी लाल, सीजनौर अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

- Post by FH.NEWS1
- पलिया कलां खीरी। पलिया पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कपिल रावल शामिल रहे।1
- Post by Mandeep Singh1
- पलिया कलां (खीरी) जनपद खीरी में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पलिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 44,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में जिले भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश के दौरान अभियुक्त गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पलिया कस्बे के मोहल्ला पठान-2 का निवासी है। दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 31 BE 8556) भी बरामद की है। पुलिस ने वाहन के कागजात न होने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०सं० 111/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में व०उ०नि० रामजीत यादव, हे०का० जयप्रकाश यादव व हे०का० अनुज कुमार, का० कृष्ण मुरारी व का० कपिल रावल पुलिस टीम शामिल रही।2
- रमाशंकर निषाद द्वारा 11 निर्धन अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ संपन्न सभी धर्मो की हुई शादियां।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया कला खीरी पलिया नगर के बाईपास रोड पर चौड़ीकरण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है जिसमें सड़क के दोनों तरफ लगभग दो-दो मीटर खुदाई भी की गई है जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भराव भी करवाया गया है लेकिन कही कही पूरी तरीके से समतलीकरण ना होने से खतरा लगातार बना हुआ है तो वहीं सड़क के बीच में आ रहा मौत का ट्रांसफार्मर जो किसी बड़े हादसे को दावत देने को तैयार बैठा है,इसी क्रम में मंगलवार देर शाम एक कार सड़क किनारे खुदे गड्ढे में फस गई और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, आप वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ट्रांसफार्मर और कार में कितनी दूरी शेष है, यदि समय रहते उक्त ट्रांसफार्मर को प्रेम बर्फ मिल के स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने से कोई नहीं बचा सकता, अब सवाल यह है कि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। पूछता है भारत1
- एंबुलेंस वाला तेज रफ़्तार में भगाए जा रहा था,लेकिन इसमें कोई इमरजेंसी मरीज नही था बल्कि एंबुलेंस में एक लड़की बैठी हुई थी लोगों ने देख लिया. संदिग्ध लड़की को देख लोगों ने एंबुलेंस का पीछा किया एंबुलेंस रोक लोगों ने पूछताछ की तो ड्राइवर सकपका गया तो बोला- बहन है और इसे एंबुलेंस में बैठा स्कूल छोड़ने जा रहा हूं फिर गोलमोल जवाब देने लगा लड़की बोली- मेरे गांव के है (मतलब उसने भी भाई नही कहा) घटना MP के छतरपुर की है1
- पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक और बंगाल टाइगर आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर एक भालू वहां से गुजर रहा है वही भालू को देख टाइगर तुरंत वहां से झाड़ियां में चला जाता है ।जिसे देखकर पर्यटकों के साथ-साथ वन्य जीव प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । जानकारी के अनुसार, यह अद्भुत नजारा सोनारीपुर रेंज के लाल रोड का बताया जा रहा है। गुजरात से आए सैलानी जब जंगल सफारी कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनके सामने बाघ और भालू दोनों आ गए। आम तौर पर जंगल में इन दोनों जीवों का एक साथ दिखना काफी दुर्लभ माना जाता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब इंटरनेट पर आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिप्सी चालक अंकज और गाइड राजू की मौजूदगी में सैलानियों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद किया। गुजरात से आए पर्यटकों के लिए यह सफर यादगार बन गया, क्योंकि उन्हें एक ही समय पर दो बड़े वन्य जीवों को देखने का मौका मिला। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि दुधवा के घने जंगलों में अनुकूल वातावरण के चलते अक्सर ऐसे रोमांचक दृश्य देखने को मिलते रहते हैं।1