logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलिया पुलिस ने मुखबारी के सूचना पर स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा,बाइक सीज पलिया कलां खीरी। पलिया पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कपिल रावल शामिल रहे।

16 hrs ago
user_FH.NEWS
FH.NEWS
Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

पलिया पुलिस ने मुखबारी के सूचना पर स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा,बाइक सीज पलिया कलां खीरी। पलिया पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कपिल रावल शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुधवा में एक साथ दिखे बाघ और भालू,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक और बंगाल टाइगर आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर एक भालू वहां से गुजर रहा है वही भालू को देख टाइगर तुरंत वहां से झाड़ियां में चला जाता है ।जिसे देखकर पर्यटकों के साथ-साथ वन्य जीव प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । जानकारी के अनुसार, यह अद्भुत नजारा सोनारीपुर रेंज के लाल रोड का बताया जा रहा है। गुजरात से आए सैलानी जब जंगल सफारी कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनके सामने बाघ और भालू दोनों आ गए। आम तौर पर जंगल में इन दोनों जीवों का एक साथ दिखना काफी दुर्लभ माना जाता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब इंटरनेट पर आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिप्सी चालक अंकज और गाइड राजू की मौजूदगी में सैलानियों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद किया। गुजरात से आए पर्यटकों के लिए यह सफर यादगार बन गया, क्योंकि उन्हें एक ही समय पर दो बड़े वन्य जीवों को देखने का मौका मिला। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि दुधवा के घने जंगलों में अनुकूल वातावरण के चलते अक्सर ऐसे रोमांचक दृश्य देखने को मिलते रहते हैं।
    1
    दुधवा में एक साथ दिखे बाघ और भालू,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक और बंगाल टाइगर आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर एक भालू वहां से गुजर रहा है वही भालू को देख टाइगर तुरंत वहां से झाड़ियां में चला जाता है ।जिसे देखकर पर्यटकों के साथ-साथ वन्य जीव प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार, यह अद्भुत नजारा सोनारीपुर रेंज के लाल रोड का बताया जा रहा है। गुजरात से आए सैलानी जब जंगल सफारी कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनके सामने बाघ और भालू दोनों आ गए। आम तौर पर जंगल में इन दोनों जीवों का एक साथ दिखना काफी दुर्लभ माना जाता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब इंटरनेट पर आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
जिप्सी चालक अंकज और गाइड राजू की मौजूदगी में सैलानियों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद किया। गुजरात से आए पर्यटकों के लिए यह सफर यादगार बन गया, क्योंकि उन्हें एक ही समय पर दो बड़े वन्य जीवों को देखने का मौका मिला। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि दुधवा के घने जंगलों में अनुकूल वातावरण के चलते अक्सर ऐसे रोमांचक दृश्य देखने को मिलते रहते हैं।
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Mandeep Singh
    2
    Post by Mandeep Singh
    user_Mandeep Singh
    Mandeep Singh
    Farmer पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ​पलिया कलां (खीरी) राजनीति के साथ-साथ अपनी समाज सेवा के लिए चर्चित पलिया विधानसभा के विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर दरियादिली पेश की है। क्षेत्र की दर्जनों बेटियों के विवाह के अवसर पर उन्होंने न केवल उनके घर पहुँचकर आशीर्वाद दिया, बल्कि आर्थिक सहायता प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। ​विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों और नगर पंचायतों में आयोजित 50 से अधिक वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और अपनी ओर से कुल 3,50,000 (तीन लाख पचास हजार) रुपये की आर्थिक सहायता बेटियों के परिवारों को सौंपी। ​विधायक का काफिला विधानसभा के विभिन्न सुदूर अंचलों तक पहुँचा। निषादनगर घोला, सरवननगर घोला, लालपुर ढाका, बालपुर कृष्णानगर, भानपुर, राजपुर भानपुर, माहूटांडा बीबीपुर, हट्टी टांडा। पसियापुर ग्रंट नं. 10 व 11, पहाड़नगर, असौवा, संसारपुर, कुकहपुर, छेदीपुर थरवरनपुर, कलीमपुर, उदयपुर, दुलारेपुर, कोठीपुर, पटिहन, लगदहन, मटेहिया, भवानीपुर, कमलापुरी, मलिनिया, नौगवां और मझगई। ​विवाह समारोहों में पहुँचे विधायक को अपने बीच पाकर कन्या पक्ष के लोग भावुक नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक रोमी साहनी सुख-दुख के हर अवसर पर जनता के साथ खड़े रहते हैं। सामूहिक और व्यक्तिगत विवाह कार्यक्रमों में उनकी इस सक्रियता और आर्थिक मदद की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और उनके हाथ पीले करने में सहयोग करना मेरा सौभाग्य है। क्षेत्र की हर बेटी मेरी अपनी बेटी जैसी है। रोमी साहनी, विधायक (पलिया)
    1
    ​पलिया कलां (खीरी) राजनीति के साथ-साथ अपनी समाज सेवा के लिए चर्चित पलिया विधानसभा के विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर दरियादिली पेश की है। क्षेत्र की दर्जनों बेटियों के विवाह के अवसर पर उन्होंने न केवल उनके घर पहुँचकर आशीर्वाद दिया, बल्कि आर्थिक सहायता प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी भी निभाई।
​विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों और नगर पंचायतों में आयोजित 50 से अधिक वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और अपनी ओर से कुल 3,50,000 (तीन लाख पचास हजार) रुपये की आर्थिक सहायता बेटियों के परिवारों को सौंपी।
​विधायक का काफिला विधानसभा के विभिन्न सुदूर अंचलों तक पहुँचा।  निषादनगर घोला, सरवननगर घोला, लालपुर ढाका, बालपुर कृष्णानगर, भानपुर, राजपुर भानपुर, माहूटांडा बीबीपुर, हट्टी टांडा। पसियापुर ग्रंट नं. 10 व 11, पहाड़नगर, असौवा, संसारपुर, कुकहपुर, छेदीपुर थरवरनपुर, कलीमपुर, उदयपुर, दुलारेपुर, कोठीपुर, पटिहन, लगदहन, मटेहिया, भवानीपुर, कमलापुरी, मलिनिया, नौगवां और मझगई।
​विवाह समारोहों में पहुँचे विधायक को अपने बीच पाकर कन्या पक्ष के लोग भावुक नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक रोमी साहनी सुख-दुख के हर अवसर पर जनता के साथ खड़े रहते हैं। सामूहिक और व्यक्तिगत विवाह कार्यक्रमों में उनकी इस सक्रियता और आर्थिक मदद की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और उनके हाथ पीले करने में सहयोग करना मेरा सौभाग्य है। क्षेत्र की हर बेटी मेरी अपनी बेटी जैसी है। रोमी साहनी, विधायक (पलिया)
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बिजुआ अपडेट Kailash Gupta बुद्धवार को बिजुआ ब्लॉक में फिर हुआ एक भीषण अग्निकांड बिजुआ के अमरपुर में हुई भीषण आगजनी में नब्बे के करीब आशियाने जलकर राख अनाज,कंपडे जेवर नगदी,कृषि यंत्र,मवेशी सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख आग के विकराल रूप ने कुछ ही पलों में अमरपुर को किया खाक तीन घण्टे तक चली अग्निशमन की तीन मशीनों के साथ डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी इससे पहले इसी सप्ताह बिजुआ ब्लॉक के कांप टांडा में भी हुआ था अग्निकांड का बड़ा हादसा लगातार हो रही आग की घटनाओं से सहमे हैं इलाकाई लोग अमरपुर के पीड़ितों की प्रसाशन से मांग, पहले तपती दोपहरी में सर छिपाने को मिले छांव,फिर मिले मुआवजा सामाजिक संगठनों, सेवादारों और समाज हर जनमानस से *अपील* इन बेघर हुए परिवारों की मदद को बढ़ाये हाँथ
    1
    बिजुआ अपडेट
Kailash Gupta
बुद्धवार को बिजुआ ब्लॉक में फिर हुआ एक भीषण अग्निकांड
बिजुआ के अमरपुर में हुई भीषण आगजनी में नब्बे के करीब आशियाने जलकर राख
अनाज,कंपडे जेवर नगदी,कृषि यंत्र,मवेशी सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख
आग के विकराल रूप ने कुछ ही पलों में अमरपुर को किया खाक
तीन घण्टे तक चली अग्निशमन की तीन मशीनों के साथ डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी
इससे पहले इसी सप्ताह बिजुआ ब्लॉक के कांप टांडा में भी हुआ था अग्निकांड का बड़ा हादसा
लगातार हो रही आग की घटनाओं से सहमे हैं इलाकाई लोग
अमरपुर के पीड़ितों की प्रसाशन से मांग, पहले तपती दोपहरी में सर छिपाने को मिले छांव,फिर मिले मुआवजा
सामाजिक संगठनों, सेवादारों और समाज हर जनमानस से *अपील* इन बेघर हुए परिवारों की मदद को बढ़ाये हाँथ
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by LAV Gupta Lakhimpur khiri
    1
    Post by LAV Gupta Lakhimpur khiri
    user_LAV Gupta Lakhimpur khiri
    LAV Gupta Lakhimpur khiri
    Farmer Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    6 hrs ago
  • #पीलीभीत ♦तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी तालाब में गिरी ♦पूर्णागिरि से लौट रही थी स्कॉर्पियो गाड़ी ♦पांच लोग मामूली रूप से घायल ♦घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया ♦थाना जहानाबाद क्षेत्र का मामला
    1
    #पीलीभीत 
♦तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी तालाब में गिरी 
♦पूर्णागिरि से लौट रही थी स्कॉर्पियो गाड़ी 
♦पांच लोग मामूली रूप से घायल 
♦घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया 
♦थाना जहानाबाद क्षेत्र का मामला
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    10 hrs ago
  • Post by Mandeep Singh
    1
    Post by Mandeep Singh
    user_Mandeep Singh
    Mandeep Singh
    Farmer पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पलिया कलां खीरी। पलिया पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कपिल रावल शामिल रहे।
    1
    पलिया कलां खीरी। पलिया पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कपिल रावल शामिल रहे।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पीलीभीत। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई मृतक की पहचान दानिश (पुत्र नसीम खां उर्फ सनी) के रूप में हुई है, जो मोहल्ला माहिगिरान, वार्ड नंबर एक, शेरपुर कलां का निवासी था। बताया जा रहा है कि दानिश पूरनपुर कोतवाली रोड स्थित एक 'कार हाउस' में गाड़ियों पर लेमिनेशन का कार्य करता था। वह अपने काम में बेहद मेहनती युवक के रूप में जाना जाता था। घटनास्थल 'कलम वाली बाग' बताया जा रहा है, जहां दानिश का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सुबह जब कुछ ग्रामीण बाग की ओर पहुंचे, तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद दृश्य से पूरा माहौल गमगीन हो गया और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। सच्चाई सामने लाने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एक मेहनती युवक की इस तरह असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    पीलीभीत। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई
मृतक की पहचान दानिश (पुत्र नसीम खां उर्फ सनी) के रूप में हुई है, जो मोहल्ला माहिगिरान, वार्ड नंबर एक, शेरपुर कलां का निवासी था। बताया जा रहा है कि दानिश पूरनपुर कोतवाली रोड स्थित एक 'कार हाउस' में गाड़ियों पर लेमिनेशन का कार्य करता था। वह अपने काम में बेहद मेहनती युवक के रूप में जाना जाता था।
घटनास्थल 'कलम वाली बाग' बताया जा रहा है, जहां दानिश का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सुबह जब कुछ ग्रामीण बाग की ओर पहुंचे, तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद दृश्य से पूरा माहौल गमगीन हो गया और चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। सच्चाई सामने लाने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
एक मेहनती युवक की इस तरह असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.