कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता : बकरा बकरी चोरी का पर्दाफाश,एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता : बकरा बकरी चोरी का पर्दाफाश,एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार 🔹बैतूल पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 03 अगस्त की दरमियानी रात मे बकरा बकरी चोरी के प्रकरण का खुलासा कर एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सतत विवेचना एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बकरा बकरी चोरी करने वाले एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार* 🔹 *घटना का विवरण* *फरियादी रोवा वट्टी निवासी ग्राम चौकी ने थाना कोतवाली* में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03.08.26 को दरमियानी रात मे घर के साईड बने कोठे मे बंधी बकरा बकरी तीन नग किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। 🔹 *अपराध पंजीयन* रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 0652/2026, धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹जांच के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवगाँव से एक मोटर सायकल मे दो लडके बकरिया लाद कर बैतूल की ओर जा रहे है सूचना पर करंजी नाला ब्रिज खेडीसावलीगढ पहुंचकर हमराह स्टाप के नाकाबंदी किया गया कुछ देर बाद ग्राम देवगाँव की ओर से हाईवे पर दो लडके मोटर सायकल से बकरिया लादकर आते दिखे जिन्हे स्टाप द्वारा रोका गया एक काले रंग की हीरो कम्पनी की मोटर सायकल जिसमे आगे पीछे नंबर प्लेट नही थे दो लडके मोटर सायकल की सीट मे तीन नग बकरिया लादे हुये थे जिन्हे हिरासत मे लेकर पुछताछ की गई जिन्होने ग्राम चौकी से तीन नग बकरा बकरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी व अपचारी बालक को गिरफ्तार कर दिनांक 04 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जप्त मसरुखा 01- तीन नग बकरिया कीमती करीबन 45000 रुपये, 02- घटना मे प्रयुक्त हीरो कंपनी की मोटर सायकल एवं एक मोबाइल फोन ** गिरफ्तार दो आरोपी 01- राजेश पिता धनराज कागले उम्र 18 साल निवासी हिवरखेडी, 02- एक अपचारी बालक 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, प्रआर.243 नानकराम, प्रआर.322 अजय भलावी, आर.01 रोहित, आर.30 ओमकार की विशेष भूमिका रही। 🔹 *जनहित में अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने पालतु पशु एवं कृषि उपयोगी पशुओ को सुरक्षित स्थान पर रखे, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

- बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए दैनिक भास्कर बोरदेही से राधेश्याम यदुवंशी की रिपोर्ट बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए बोरदेही। पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत थाना बोरदेही में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक (सउनि) कमल सिंह मेहर, आरक्षक सचिन दीवान एवं आरक्षक रोहन उईके का स्थानांतरण थाना आमला , वहीं आरक्षक मनोज पाल को थाना सारणी पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। थाना बोरदेही में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके स्थानांतरण पर थाना स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।2
- कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक संपन्न पांढुर्णा/ कलेक्ट्रेट पांढुर्णा में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने आमजन की समस्याओं से संबंधित 25 आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम चिचोलीबुजुर्ग में होटलों द्वारा प्रदूषण फैलाने, मालेगांव में डोलोमाइट खदानों और सावंगा पंचायत में विकास कार्यों की अनियमितता संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा कोच्ची बांध परियोजना के मुआवजे, परसोड़ी में अतिक्रमण हटाने और दधीमेटा में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के आवेदन भी आए। एक दिव्यांग आवेदक ने बैटरी चालित मोटर साइकिल के लिए आवेदन दिया जिस पर पात्रतानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद आयोजित सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत, जनजातीय कार्य, राजस्व और स्वास्थ्य विभागों को प्राथमिकता से प्रकरण निपटाने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जिले में संचालित अनाधिकृत चिकित्सकों एवं अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक और जनपद सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- हनुमान लोक की दुकान नीलामी पर बवाल, स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता देने की मांग तेज पांढुर्णा:-जाम सांवली मंदिर में स्थानीय दुकानदारों की अनदेखी का आरोप, 5 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी। जाम सांवली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के हनुमान लोक में नवनिर्मित दुकानों की नीलामी को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय दुकानदारों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 20–25 वर्षों से मंदिर परिसर में व्यवसाय कर रहे स्थानीय दुकानदारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। साथ ही नीलामी की राशि इतनी अधिक रखी गई है कि इसमें केवल बड़े पूंजीपति ही भाग ले सकते हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ दुकानों को नीलामी सूची में शामिल नहीं किया गया, जबकि एक बड़ी दुकान हल्दीराम को करीब 5 करोड़ रुपये में दिए जाने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरी नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। विधायक विजय चौरे ने कहा कि हनुमान लोक सभी की आस्था का केंद्र है, इसलिए नीलामी नीति में संशोधन कर स्थानीय और पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 अगस्त को जाम सांवली मंदिर के सामने क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।1
- एयरफोर्स जॉइन करने से पहले होनहार युवक की हत्या, जीजा निकला मास्टरमाइंड बैतूल। कलियुग की क्रूरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एयरफोर्स जॉइन करने से एक दिन पहले होनहार युवक की उसके ही जीजा ने जमीन हड़पने की साजिश और साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन तथा एसडीओपी श्री सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।1