हनुमान लोक की दुकान नीलामी पर बवाल, स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता देने की मांग तेज पांढुर्णा:-जाम सांवली मंदिर में स्थानीय दुकानदारों की अनदेखी का आरोप, 5 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी। जाम सांवली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के हनुमान लोक में नवनिर्मित दुकानों की नीलामी को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय दुकानदारों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 20–25 वर्षों से मंदिर परिसर में व्यवसाय कर रहे स्थानीय दुकानदारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। साथ ही नीलामी की राशि इतनी अधिक रखी गई है कि इसमें केवल बड़े पूंजीपति ही भाग ले सकते हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ दुकानों को नीलामी सूची में शामिल नहीं किया गया, जबकि एक बड़ी दुकान हल्दीराम को करीब 5 करोड़ रुपये में दिए जाने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरी नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। विधायक विजय चौरे ने कहा कि हनुमान लोक सभी की आस्था का केंद्र है, इसलिए नीलामी नीति में संशोधन कर स्थानीय और पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 अगस्त को जाम सांवली मंदिर के सामने क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
हनुमान लोक की दुकान नीलामी पर बवाल, स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता देने की मांग तेज पांढुर्णा:-जाम सांवली मंदिर में स्थानीय दुकानदारों की अनदेखी का आरोप, 5 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी। जाम सांवली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के हनुमान लोक में नवनिर्मित दुकानों की नीलामी को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय दुकानदारों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 20–25 वर्षों से मंदिर परिसर में व्यवसाय कर रहे स्थानीय दुकानदारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। साथ ही नीलामी की राशि इतनी अधिक रखी गई है कि इसमें केवल बड़े पूंजीपति ही भाग ले सकते हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ दुकानों को नीलामी सूची में शामिल नहीं किया गया, जबकि एक बड़ी दुकान हल्दीराम को करीब 5 करोड़ रुपये में दिए जाने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरी नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। विधायक विजय चौरे ने कहा कि हनुमान लोक सभी की आस्था का केंद्र है, इसलिए नीलामी नीति में संशोधन कर स्थानीय और पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 अगस्त को जाम सांवली मंदिर के सामने क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
- कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक संपन्न पांढुर्णा/ कलेक्ट्रेट पांढुर्णा में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने आमजन की समस्याओं से संबंधित 25 आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम चिचोलीबुजुर्ग में होटलों द्वारा प्रदूषण फैलाने, मालेगांव में डोलोमाइट खदानों और सावंगा पंचायत में विकास कार्यों की अनियमितता संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा कोच्ची बांध परियोजना के मुआवजे, परसोड़ी में अतिक्रमण हटाने और दधीमेटा में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के आवेदन भी आए। एक दिव्यांग आवेदक ने बैटरी चालित मोटर साइकिल के लिए आवेदन दिया जिस पर पात्रतानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद आयोजित सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत, जनजातीय कार्य, राजस्व और स्वास्थ्य विभागों को प्राथमिकता से प्रकरण निपटाने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जिले में संचालित अनाधिकृत चिकित्सकों एवं अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक और जनपद सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- हनुमान लोक की दुकान नीलामी पर बवाल, स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता देने की मांग तेज पांढुर्णा:-जाम सांवली मंदिर में स्थानीय दुकानदारों की अनदेखी का आरोप, 5 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी। जाम सांवली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के हनुमान लोक में नवनिर्मित दुकानों की नीलामी को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय दुकानदारों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 20–25 वर्षों से मंदिर परिसर में व्यवसाय कर रहे स्थानीय दुकानदारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। साथ ही नीलामी की राशि इतनी अधिक रखी गई है कि इसमें केवल बड़े पूंजीपति ही भाग ले सकते हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ दुकानों को नीलामी सूची में शामिल नहीं किया गया, जबकि एक बड़ी दुकान हल्दीराम को करीब 5 करोड़ रुपये में दिए जाने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरी नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। विधायक विजय चौरे ने कहा कि हनुमान लोक सभी की आस्था का केंद्र है, इसलिए नीलामी नीति में संशोधन कर स्थानीय और पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 अगस्त को जाम सांवली मंदिर के सामने क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।1
- बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए दैनिक भास्कर बोरदेही से राधेश्याम यदुवंशी की रिपोर्ट बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए बोरदेही। पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत थाना बोरदेही में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक (सउनि) कमल सिंह मेहर, आरक्षक सचिन दीवान एवं आरक्षक रोहन उईके का स्थानांतरण थाना आमला , वहीं आरक्षक मनोज पाल को थाना सारणी पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। थाना बोरदेही में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके स्थानांतरण पर थाना स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।2
- छिंदवाड़ा में 1–15 अगस्त तक पुलिस का विशेष अभियान: अवैध हूटर, फ्लैशर और VIP नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई छिंदवाड़ा में 1–15 अगस्त तक पुलिस का विशेष अभियान: अवैध हूटर, फ्लैशर और VIP नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई छिंदवाड़ा जिला पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 1 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत वाहनों पर लगे अनधिकृत हूटर, फ्लैशर, VIP या विशेष श्रेणी की नंबर प्लेट, पदनाम और अन्य प्रतिबंधित उपकरणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन मालिकों से ऐसे उपकरण तुरंत हटाने की अपील की है। यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि जिन वाहनों पर बिना अधिकार के पदनाम की प्लेट लगी है, उन पर कार्रवाई जारी है। काली फिल्म हटाने और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 10 हजार रुपये से अधिक का चालान भी काटा जा रहा है।1
- प्रथम सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में उमड़ी आस्था, दमुआ से पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त पांढुर्णा:-घोरावाड़ी, दमुआ और जुन्नारदेव से पहुंचे कांवड़ यात्रियों का मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत। सावन मास के प्रथम सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव हवेली में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दमुआ, घोरावाड़ी और जुन्नारदेव से बड़ी संख्या में शिवभक्त पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान अर्धनारीश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गोपाल वंजारी, सचिव सुनील येलकर, विनोद निकाजु, सोनू कलंबे, प्राचार्य श्रीमती ममता वंजारी सहित समिति के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राजेन्द्र वैश्य, गुड्डू बंदेवार, नमन बंदेवार, माताजी तथा 10 वर्षीय आकाश बंदेवार ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। यात्रा प्रमुख राजेन्द्र बंदेवार ने बताया कि अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग पर कांवड़ अर्पित करने से आत्मिक शांति मिलती है और पूरा वर्ष सुख-समृद्धि एवं आनंद के साथ व्यतीत होता है। सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर तक दर्शन-पूजन करती रही।2
- एयरफोर्स जॉइन करने से पहले होनहार युवक की हत्या, जीजा निकला मास्टरमाइंड बैतूल। कलियुग की क्रूरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एयरफोर्स जॉइन करने से एक दिन पहले होनहार युवक की उसके ही जीजा ने जमीन हड़पने की साजिश और साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन तथा एसडीओपी श्री सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।1