logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम के महाकाल लोक गर्भ गृह में महाकाल का जलाभिषेक। पोरसा /अंबाह। विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम में सोमवार को एक सौ आठ औषधियों , पाँच द्रव्य का अभिषेक किया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की विशेष कृपा से आरती की गई व लोक मंगल, कल्याण की कामना की गई

14 hrs ago
user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम के महाकाल लोक गर्भ गृह में महाकाल का जलाभिषेक। पोरसा /अंबाह। विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम में सोमवार को एक सौ आठ औषधियों , पाँच द्रव्य का अभिषेक किया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की विशेष कृपा से आरती की गई व लोक मंगल, कल्याण की कामना की गई

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजाखेड़ा थाना पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 मोटरसाइकिलों के काटे चालान, 2 वाहन जब्त बिना हेलमेट, फर्जी नंबर और कागज न होने पर कार्रवाई; थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग; यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश,अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अधिकारी वीर सिंह ,के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में यातायात नियम तोड़ने पर 10 मोटरसाइकिलों के चालान, किए गए और 2 बाइक जब्त की गईं। सुबह 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक बस स्टैंड चौराहा, मेन बाजार थाने के सामने,रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और तेज गति से चलने वाले बाइक सवारों को रोका। 10 मोटरसाइकिलों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिना हेलमेट और बिना कागज के वाहन चलाना कानूनी अपराध है। माता-पिता अपने बच्चों को बाइक न दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के समय विशेष चेकिंग होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। राजाखेड़ा थाना पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 मोटरसाइकिलों के काटे चालान, 2 वाहन जब्त बिना हेलमेट, फर्जी नंबर और कागज न होने पर कार्रवाई; थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग; यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश,अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अधिकारी वीर सिंह ,के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में यातायात नियम तोड़ने पर 10 मोटरसाइकिलों के चालान, किए गए और 2 बाइक जब्त की गईं। सुबह 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक बस स्टैंड चौराहा, मेन बाजार थाने के सामने,रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और तेज गति से चलने वाले बाइक सवारों को रोका। 10 मोटरसाइकिलों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिना हेलमेट और बिना कागज के वाहन चलाना कानूनी अपराध है। माता-पिता अपने बच्चों को बाइक न दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के समय विशेष चेकिंग होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
    1
    राजाखेड़ा थाना पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 मोटरसाइकिलों के काटे चालान, 2 वाहन जब्त

बिना हेलमेट, फर्जी नंबर और कागज न होने पर कार्रवाई; थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग; यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश,अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अधिकारी वीर सिंह ,के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में यातायात नियम तोड़ने पर 10 मोटरसाइकिलों के चालान, किए गए और 2 बाइक जब्त की गईं।
सुबह 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक बस स्टैंड चौराहा, मेन बाजार थाने के सामने,रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और तेज गति से चलने वाले बाइक सवारों को रोका।
10 मोटरसाइकिलों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए
  थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिना हेलमेट और बिना कागज के वाहन चलाना कानूनी अपराध है। माता-पिता अपने बच्चों को बाइक न दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अधिकारियों ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के समय विशेष चेकिंग होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
राजाखेड़ा थाना पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 मोटरसाइकिलों के काटे चालान, 2 वाहन जब्त
बिना हेलमेट, फर्जी नंबर और कागज न होने पर कार्रवाई; थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग; यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश,अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अधिकारी वीर सिंह ,के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में यातायात नियम तोड़ने पर 10 मोटरसाइकिलों के चालान, किए गए और 2 बाइक जब्त की गईं।
सुबह 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक बस स्टैंड चौराहा, मेन बाजार थाने के सामने,रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और तेज गति से चलने वाले बाइक सवारों को रोका।
10 मोटरसाइकिलों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए
थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिना हेलमेट और बिना कागज के वाहन चलाना कानूनी अपराध है। माता-पिता अपने बच्चों को बाइक न दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अधिकारियों ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के समय विशेष चेकिंग होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • तिरंगे की शान में सड़कों पर उतरे भाजपाई, जयघोष से गूंजा फतेहाबाद, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम फतेहाबाद : मंडल फतेहाबाद नगर भाजपा की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रतनदेवी कान्वेंट स्कूल से हुआ। यहां से यात्रा भगवान देवी कन्या इंटर कालेज, बाह रोड, गांधी चौक, सदर बाजार और अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर रहे। विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, चेयरमैन बबिता शल्या, युवा नेता नितिन वर्मा, हीरा सिंह, पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक और मंडल प्रभारी अंशुल राणा ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्य, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, हरि सिंह कर्दम, रामसेवक जादौन, प्रमोद कुशवाहा, सुनील दत्त कुशवाहा, धीरज शर्मा, रामनरेश उपाध्याय, आकांश मेरोठिया, गणेश बघेल, संतोष शर्मा, मदन यादव, मीरा शर्मा, आलोक बछरवार, नरेंद्र बघेल, रेनू अनवरिया, रामलखन दीक्षित और मुन्नालाल त्यागी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं
    1
    तिरंगे की शान में सड़कों पर उतरे भाजपाई, जयघोष से गूंजा फतेहाबाद,
भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
फतेहाबाद : मंडल फतेहाबाद नगर भाजपा की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रतनदेवी कान्वेंट स्कूल से हुआ। यहां से यात्रा भगवान देवी कन्या इंटर कालेज, बाह रोड, गांधी चौक, सदर बाजार और अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर रहे। विधायक  छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, चेयरमैन बबिता शल्या, युवा नेता नितिन वर्मा,  हीरा सिंह, पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक और मंडल प्रभारी अंशुल राणा ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्य, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,  हरि सिंह कर्दम,  रामसेवक जादौन, प्रमोद कुशवाहा,  सुनील दत्त कुशवाहा, धीरज शर्मा, रामनरेश उपाध्याय,  आकांश मेरोठिया,  गणेश बघेल, संतोष शर्मा, मदन यादव, मीरा शर्मा,   आलोक बछरवार, नरेंद्र बघेल, रेनू अनवरिया, रामलखन दीक्षित और मुन्नालाल त्यागी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की महिला मोर्चा ने किया सघन जनसंपर्क आज दिनांक 11अगस्त 2026 को 12 अगस्त को निकालने वाली मनिया नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के लिए महिला मोर्चा ने सघन जन संपर्क किया एवं महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली अधिक से अधिक महिलाओं को तिरंगा यात्रा में आने के लिए आमंत्रित किया यात्रा सुबह 11:00 बजे मनिया मुख्य बाजार में निकल जाएगी इस अवसर पर महिला मोर्चा की तरफ से मनिया मंडल एवं मांगरोल पर बैठक आयोजित हुई संयोजक शशि त्यागी, नेहा राघव, पंचायत समिति सदस्य पूर्व प्रत्याशी पूजा कुशवाह, सुनीता, आरती, सीता एवं रानू त्यागी उपस्थित रही
    4
    कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
भाजपा की महिला मोर्चा ने किया सघन जनसंपर्क
आज दिनांक 11अगस्त 2026 को 12 अगस्त को निकालने वाली मनिया नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के लिए महिला मोर्चा ने सघन जन संपर्क किया एवं महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली अधिक से अधिक महिलाओं को तिरंगा यात्रा में आने के लिए आमंत्रित किया यात्रा सुबह 11:00 बजे मनिया मुख्य बाजार में निकल जाएगी  इस अवसर पर महिला मोर्चा  की तरफ से मनिया मंडल एवं मांगरोल पर बैठक आयोजित हुई संयोजक शशि त्यागी, नेहा राघव, पंचायत समिति सदस्य पूर्व प्रत्याशी पूजा कुशवाह,  सुनीता, आरती, सीता एवं रानू त्यागी उपस्थित रही
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ जिला इकाई की नई का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजन धौलपुर । माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस अवसर सीओ पुलिस अधीक्षक कृष्णा राज जांगिड़ ने कहा कि समाज के युवा सकारात्मक सोच के साथ देश हित के लिए कार्य करें और समाज का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि आज समाज की ओर से विशिष्ट सम्मान समारोह में युवाओं का जो सम्मान किया है वह काबिले तारीफ है युवाओं को भी पूरे जोश के साथ समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा का निर्धारण करते हैं किसी भी समाज के उत्थान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष छगनलाल ने कहा कि वर्तमान में समाज के सामने काफी चुनौतियां आ रही है हम सभी को एकजुट होकर उन चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है। समाज की एकता ही समाज की विकास का मुख्य आधार है इसलिए हमें अपनी शक्ति को क्षीण नहीं होने देना है।इस अवसर पर मनियां अध्यक्ष गोपाल सोनी, बाड़ी अध्यक्ष मोतीलाल सोनी, राजाखेड़ा अध्यक्ष अशोक वर्मा ,सरमथुरा अध्यक्ष विजय कुमार बसेड़ी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने जिलाध्यक्ष के रूप में मोहन वर्मा का मंच पर साफा पहनकर नवीन दायित्व को ग्रहण कराया ।मोहन वर्मा ने कहा कि जिले की पूरी समाज के वरिष्ठ लोगों ने मेरे ऊपर जो विश्वास और भरोसा जताया है मैं उसके लिए तहे दिल से उनका आभारी हूं। मैं समाज के उत्थान के लिए युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से समाज में कार्य करूंगा समाज से कुरीतियों को दूर करूंगा।बालिका शिक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। मनोनित में मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी ,उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी , सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी, नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी, एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है। संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि बजाज को सौंपा गया है। चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी एवं दीपक सोनी को चार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान समाज की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी द्वारा भी मोहन वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रवि शिवहरे, पिंटू खान, आकाश चन्देला, अमित उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थें।
    4
    माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ जिला इकाई की नई का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजन 
धौलपुर ।  माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस अवसर सीओ पुलिस अधीक्षक कृष्णा राज जांगिड़ ने कहा कि समाज के युवा सकारात्मक सोच के साथ देश हित के लिए कार्य करें और समाज का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि आज समाज की ओर से विशिष्ट सम्मान समारोह में युवाओं का जो सम्मान किया है वह काबिले तारीफ है युवाओं को भी पूरे जोश के साथ समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा का निर्धारण करते हैं किसी भी समाज के उत्थान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष छगनलाल ने कहा कि वर्तमान में समाज के सामने काफी चुनौतियां आ रही है हम सभी को एकजुट होकर उन चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है।  समाज की एकता ही समाज की विकास का मुख्य आधार है इसलिए हमें अपनी शक्ति को क्षीण नहीं होने देना है।इस अवसर पर मनियां अध्यक्ष गोपाल सोनी, बाड़ी अध्यक्ष मोतीलाल सोनी, राजाखेड़ा अध्यक्ष अशोक वर्मा ,सरमथुरा अध्यक्ष विजय कुमार बसेड़ी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने  जिलाध्यक्ष 
के रूप में मोहन वर्मा का मंच पर साफा पहनकर नवीन दायित्व को ग्रहण कराया ।मोहन वर्मा ने कहा कि जिले की पूरी समाज के वरिष्ठ लोगों ने मेरे ऊपर जो विश्वास और भरोसा जताया है मैं उसके लिए तहे दिल से उनका आभारी हूं। मैं समाज के उत्थान के लिए युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से समाज में कार्य करूंगा समाज से कुरीतियों को दूर करूंगा।बालिका शिक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। 
उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। मनोनित में मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी ,उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी , सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी, नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी, एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है।
संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि बजाज  को सौंपा गया है। चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी  एवं दीपक सोनी को चार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है।
जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
आयोजन के दौरान समाज की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी द्वारा भी मोहन वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रवि शिवहरे, पिंटू खान, आकाश चन्देला, अमित उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थें।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, जल्द चुनाव कराने की मांग “विद्यार्थियों की मजबूरी है, छात्रसंघ चुनाव जरूरी है” राजाखेड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजाखेड़ा इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की गई। नगर मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। इसके कारण विद्यार्थियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधित्व उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों से फीस वसूली तथा परीक्षा परिणामों को लेकर मनमानी की जा रही है। भाग संयोजक गोविंद पतंजलि ने कहा कि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में आ रही समस्याओं को लेकर एबीवीपी द्वारा पूर्व में भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों के परिणामों को सही करवाने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सहित विद्यार्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पीजी प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के बाद छात्रसंघ चुनाव करवाए जाने चाहिए। छात्राओं प्रियंका एवं छाया वर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी ढंग से रखने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि नहीं होने से विद्यार्थियों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार और नेतृत्व विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। छात्र नेता दुष्यंत सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने छात्रसंघ चुनाव की मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो विद्यार्थी परिषद द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कार्यकर्ताओं ने “विद्यार्थियों की मजबूरी है, छात्रसंघ चुनाव जरूरी है” सहित विभिन्न नारों के साथ प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर, नगर मंत्री अनिल कुमार, भाग संयोजक गोविंद पतंजलि, वीरेंद्र, कालीचरण, दुष्यंत सिंह, हरिकांत, गुड्डू, प्रीती, प्रियंका, वर्षा, तनु, भावना, विमलेश, रवीना, उमा, गुंजन शर्मा, पूनम, संध्या, सरिता एवं ऋतिका सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    2
    छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, जल्द चुनाव कराने की मांग
“विद्यार्थियों की मजबूरी है, छात्रसंघ चुनाव जरूरी है”
राजाखेड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजाखेड़ा इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की गई।
नगर मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। इसके कारण विद्यार्थियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधित्व उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों से फीस वसूली तथा परीक्षा परिणामों को लेकर मनमानी की जा रही है।
भाग संयोजक गोविंद पतंजलि ने कहा कि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में आ रही समस्याओं को लेकर एबीवीपी द्वारा पूर्व में भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों के परिणामों को सही करवाने की मांग की।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सहित विद्यार्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पीजी प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के बाद छात्रसंघ चुनाव करवाए जाने चाहिए।
छात्राओं प्रियंका एवं छाया वर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी ढंग से रखने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि नहीं होने से विद्यार्थियों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार और नेतृत्व विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।
छात्र नेता दुष्यंत सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने छात्रसंघ चुनाव की मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो विद्यार्थी परिषद द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
कार्यकर्ताओं ने “विद्यार्थियों की मजबूरी है, छात्रसंघ चुनाव जरूरी है” सहित विभिन्न नारों के साथ प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर, नगर मंत्री अनिल कुमार, भाग संयोजक गोविंद पतंजलि, वीरेंद्र, कालीचरण, दुष्यंत सिंह, हरिकांत, गुड्डू, प्रीती, प्रियंका, वर्षा, तनु, भावना, विमलेश, रवीना, उमा, गुंजन शर्मा, पूनम, संध्या, सरिता एवं ऋतिका सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • टूटी बिजली केबल की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा मुआवजा, नौकरी और बिजली लाइन शिफ्ट करने पर बनी सहमति; अधिकारियों पर मुकदमे की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सावराय में मंगलवार सुबह बिजली की टूटी केबल की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना फतेहाबाद पहुंच गए। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और गांव में बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग उठाई। गढ़ी सावराय निवासी उमेश कुशवाहा (28) पुत्र पप्पू मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर के बाहर ब्रश कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली की केबल टूटकर नीचे आ गिरी। उमेश का हाथ केबल के संपर्क में आते ही उसे तेज करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शिवानी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जर्जर लाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गांव में बिजली की लाइन और केबल लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। कई स्थानों पर तार नीचे तक लटक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद समय रहते लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना फतेहाबाद पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उमेश की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मांगों पर बनी सहमति ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाया। वार्ता के दौरान मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा गांव की बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    टूटी बिजली केबल की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मुआवजा, नौकरी और बिजली लाइन शिफ्ट करने पर बनी सहमति; अधिकारियों पर मुकदमे की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सावराय में मंगलवार सुबह बिजली की टूटी केबल की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना फतेहाबाद पहुंच गए। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और गांव में बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग उठाई।
गढ़ी सावराय निवासी उमेश कुशवाहा (28) पुत्र पप्पू मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर के बाहर ब्रश कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली की केबल टूटकर नीचे आ गिरी। उमेश का हाथ केबल के संपर्क में आते ही उसे तेज करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शिवानी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जर्जर लाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गांव में बिजली की लाइन और केबल लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। कई स्थानों पर तार नीचे तक लटक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद समय रहते लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना फतेहाबाद पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उमेश की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
मांगों पर बनी सहमति
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाया। वार्ता के दौरान मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा गांव की बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.