माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ जिला इकाई की नई का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजन धौलपुर । माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस अवसर सीओ पुलिस अधीक्षक कृष्णा राज जांगिड़ ने कहा कि समाज के युवा सकारात्मक सोच के साथ देश हित के लिए कार्य करें और समाज का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि आज समाज की ओर से विशिष्ट सम्मान समारोह में युवाओं का जो सम्मान किया है वह काबिले तारीफ है युवाओं को भी पूरे जोश के साथ समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा का निर्धारण करते हैं किसी भी समाज के उत्थान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष छगनलाल ने कहा कि वर्तमान में समाज के सामने काफी चुनौतियां आ रही है हम सभी को एकजुट होकर उन चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है। समाज की एकता ही समाज की विकास का मुख्य आधार है इसलिए हमें अपनी शक्ति को क्षीण नहीं होने देना है।इस अवसर पर मनियां अध्यक्ष गोपाल सोनी, बाड़ी अध्यक्ष मोतीलाल सोनी, राजाखेड़ा अध्यक्ष अशोक वर्मा ,सरमथुरा अध्यक्ष विजय कुमार बसेड़ी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने जिलाध्यक्ष के रूप में मोहन वर्मा का मंच पर साफा पहनकर नवीन दायित्व को ग्रहण कराया ।मोहन वर्मा ने कहा कि जिले की पूरी समाज के वरिष्ठ लोगों ने मेरे ऊपर जो विश्वास और भरोसा जताया है मैं उसके लिए तहे दिल से उनका आभारी हूं। मैं समाज के उत्थान के लिए युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से समाज में कार्य करूंगा समाज से कुरीतियों को दूर करूंगा।बालिका शिक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। मनोनित में मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी ,उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी , सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी, नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी, एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है। संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि बजाज को सौंपा गया है। चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी एवं दीपक सोनी को चार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान समाज की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी द्वारा भी मोहन वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रवि शिवहरे, पिंटू खान, आकाश चन्देला, अमित उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थें।
माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ जिला इकाई की नई का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजन धौलपुर । माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस अवसर सीओ पुलिस अधीक्षक कृष्णा राज जांगिड़ ने कहा कि समाज के युवा सकारात्मक सोच के साथ देश हित के लिए कार्य करें और समाज का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि आज समाज की ओर से विशिष्ट सम्मान समारोह में युवाओं का जो सम्मान किया है वह काबिले तारीफ है युवाओं को भी पूरे जोश के साथ समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा का निर्धारण करते हैं किसी भी समाज के उत्थान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष छगनलाल ने कहा कि वर्तमान में समाज के सामने काफी चुनौतियां आ रही है हम सभी को एकजुट होकर उन चुनौतियों
का सामना करने की आवश्यकता है। समाज की एकता ही समाज की विकास का मुख्य आधार है इसलिए हमें अपनी शक्ति को क्षीण नहीं होने देना है।इस अवसर पर मनियां अध्यक्ष गोपाल सोनी, बाड़ी अध्यक्ष मोतीलाल सोनी, राजाखेड़ा अध्यक्ष अशोक वर्मा ,सरमथुरा अध्यक्ष विजय कुमार बसेड़ी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने जिलाध्यक्ष के रूप में मोहन वर्मा का मंच पर साफा पहनकर नवीन दायित्व को ग्रहण कराया ।मोहन वर्मा ने कहा कि जिले की पूरी समाज के वरिष्ठ लोगों ने मेरे ऊपर जो विश्वास और भरोसा जताया है मैं उसके लिए तहे दिल से उनका आभारी हूं। मैं समाज के उत्थान के लिए युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से समाज में कार्य करूंगा समाज से कुरीतियों को दूर करूंगा।बालिका शिक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं
को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। मनोनित में मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी ,उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी , सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी, नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी, एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है। संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि बजाज को सौंपा गया है। चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी एवं
दीपक सोनी को चार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान समाज की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी द्वारा भी मोहन वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रवि शिवहरे, पिंटू खान, आकाश चन्देला, अमित उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थें।
- राजाखेड़ा में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, EO दीप्ति देव और तहसीलदार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से मंगलवार को EO एवं नगर पालिका राजाखेड़ा दीप्ति देव* और तहसीलदार ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 30, राजकीय बालिका विद्यालय, वार्ड नंबर 12 सामुदायिक भवन और वार्ड नंबर 18 प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटवारी, बीएलओ भी साथ मौजूद रहे। मतदान कक्ष में बिजली, पंखा, पानी, शौचालय और बैठने की व्यवस्था देखी गई। EO *दीप्ति देव* ने कहा, "हर मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित हों। तहसीलदार दीप्ति देव ने कहा, "संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की सूची बना ली गई है। जिन केंद्रों में पानी, बिजली या शौचालय की दिक्कत है उसे तुरंत ठीक कराएं। बीएलओ मतदाता सूची का पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम तेजी से करें।, मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस। अधिकारियों ने कहा कि अगले सप्ताह फिर से निरीक्षण होगा। कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजाखेड़ा में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, EO दीप्ति देव और तहसीलदार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से मंगलवार को EO एवं नगर पालिका राजाखेड़ा दीप्ति देव* और तहसीलदार ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 30, राजकीय बालिका विद्यालय, वार्ड नंबर 12 सामुदायिक भवन और वार्ड नंबर 18 प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटवारी, बीएलओ भी साथ मौजूद रहे। मतदान कक्ष में बिजली, पंखा, पानी, शौचालय और बैठने की व्यवस्था देखी गई। EO *दीप्ति देव* ने कहा, "हर मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित हों। तहसीलदार दीप्ति देव ने कहा, "संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की सूची बना ली गई है। जिन केंद्रों में पानी, बिजली या शौचालय की दिक्कत है उसे तुरंत ठीक कराएं। बीएलओ मतदाता सूची का पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम तेजी से करें।, मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस। अधिकारियों ने कहा कि अगले सप्ताह फिर से निरीक्षण होगा। कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम के महाकाल लोक गर्भ गृह में महाकाल का जलाभिषेक। पोरसा /अंबाह। विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम में सोमवार को एक सौ आठ औषधियों , पाँच द्रव्य का अभिषेक किया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की विशेष कृपा से आरती की गई व लोक मंगल, कल्याण की कामना की गई1
- विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम के महाकाल लोक गर्भ गृह में महाकाल का जलाभिषेक। पोरसा /अंबाह। विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम में सोमवार को एक सौ आठ औषधियों , पाँच द्रव्य का अभिषेक किया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की विशेष कृपा से आरती की गई व लोक मंगल, कल्याण की कामना की गई विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम के महाकाल लोक गर्भ गृह में महाकाल का जलाभिषेक। पोरसा /अंबाह। विश्व विख्यात पोरसा मुक्तिधाम में सोमवार को एक सौ आठ औषधियों , पाँच द्रव्य का अभिषेक किया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की विशेष कृपा से आरती की गई व लोक मंगल, कल्याण की कामना की गई1
- नमस्कार, दैनिक भास्कर में प्रकाशित हर बड़ी खबर के पीछे एक लंबी पड़ताल, अनेक चुनौतियां और सच तक पहुंचने की निरंतर कोशिश होती है। नमस्कार, दैनिक भास्कर में प्रकाशित हर बड़ी खबर के पीछे एक लंबी पड़ताल, अनेक चुनौतियां और सच तक पहुंचने की निरंतर कोशिश होती है। भास्कर इन्वेस्टिगेटिव सीरीज़ | कहानी के पीछे की कहानी दैनिक भास्कर की विशेष डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ उन अनकही कहानियों को सामने लाने का प्रयास है, जो खबर के पीछे छिपी रह जाती हैं। इस वीडियो में हमारे रिपोर्टर अवधेश आकोदिया स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े एक गंभीर सवाल की पड़ताल के दौरान सच तक पहुंचने के अपने सफर को साझा कर रहे हैं। कृपया इस वीडियो को पूरा देखें। धन्यवाद। दैनिक भास्कर समूह1
- करणी_सेना_अध्यक्ष राज शेखावत ने यूजीसी एक्ट 2026 का किया विरोध,,,, रूपवास (भरतपुर)। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने मंगलवार को रूपवास में केंद्र सरकार के यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस एक्ट में छात्र-छात्राओं के अधिकारों का हनन करने वाली विसंगतियां हैं। इसके विरोध में 15 हजार किमी की जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। शेखावत ने 23 अगस्त को दिल्ली में महापड़ाव का ऐलान किया। साथ ही कहा कि अगर सरकार बिल वापस नहीं लेती तो सर्व समाज भाजपा का बहिष्कार करेगा।1
- महिला थाना पहुंचकर विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी मुरैना। युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां’ अभियान के तहत मंगलवार को विद्यार्थियों का महिला थाना मुरैना का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को थाने में शिकायत प्राप्त करने और उसके निराकरण की प्रक्रिया, अपराध की सूचना देने तथा कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी घटना या अपराध की जानकारी होने पर बिना भय और संकोच के पुलिस को सूचना देना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने की समझाइश दी गई। आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से संबंधित सामान्य कानूनी जानकारी भी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कानून की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ उन्हें जागरूक, संवेदनशील, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक के रूप में विकसित करना तथा पुलिस एवं युवा वर्ग के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना है।4
- राजाखेड़ा थाना पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 मोटरसाइकिलों के काटे चालान, 2 वाहन जब्त बिना हेलमेट, फर्जी नंबर और कागज न होने पर कार्रवाई; थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग; यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश,अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अधिकारी वीर सिंह ,के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में यातायात नियम तोड़ने पर 10 मोटरसाइकिलों के चालान, किए गए और 2 बाइक जब्त की गईं। सुबह 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक बस स्टैंड चौराहा, मेन बाजार थाने के सामने,रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और तेज गति से चलने वाले बाइक सवारों को रोका। 10 मोटरसाइकिलों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिना हेलमेट और बिना कागज के वाहन चलाना कानूनी अपराध है। माता-पिता अपने बच्चों को बाइक न दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के समय विशेष चेकिंग होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। राजाखेड़ा थाना पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 मोटरसाइकिलों के काटे चालान, 2 वाहन जब्त बिना हेलमेट, फर्जी नंबर और कागज न होने पर कार्रवाई; थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग; यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश,अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अधिकारी वीर सिंह ,के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में यातायात नियम तोड़ने पर 10 मोटरसाइकिलों के चालान, किए गए और 2 बाइक जब्त की गईं। सुबह 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक बस स्टैंड चौराहा, मेन बाजार थाने के सामने,रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और तेज गति से चलने वाले बाइक सवारों को रोका। 10 मोटरसाइकिलों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिना हेलमेट और बिना कागज के वाहन चलाना कानूनी अपराध है। माता-पिता अपने बच्चों को बाइक न दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के समय विशेष चेकिंग होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।1
- जनगणना_2027: रूपवास में VDO और पटवारियों को दिया प्रशिक्षण, मोबाइल ऐप से होगा डाटा संग्रह,,,, रूपवास कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जनगणना 2027 को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कस्बे सहित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों ने भाग लेकर जनगणना कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की। भरतपुर से आए प्रशिक्षक मयंक ने एलईडी टीवी के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना 2027 की प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के माध्यम से विभिन्न जानकारियों को एकत्रित करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षक ने बताया कि जनगणना कार्य के तहत ‘एक्सटेंशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे तथा जनसांख्यिकीय आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप के उपयोग, आंकड़ों के संकलन एवं उन्हें दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों ने जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और प्रशिक्षण प्राप्त किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं मुरैना। आमजन की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुरैना में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर, नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना दीपाली चंदा सरिया सहित महिला थाना, महिला सुरक्षा शाखा, साइबर सेल और शिकायत शाखा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए भी संबंधित थाना प्रभारियों को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने तथा आवेदकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।3