logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना_2027: रूपवास में VDO और पटवारियों को दिया प्रशिक्षण, मोबाइल ऐप से होगा डाटा संग्रह,,,, रूपवास कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जनगणना 2027 को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कस्बे सहित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों ने भाग लेकर जनगणना कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की। भरतपुर से आए प्रशिक्षक मयंक ने एलईडी टीवी के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना 2027 की प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के माध्यम से विभिन्न जानकारियों को एकत्रित करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षक ने बताया कि जनगणना कार्य के तहत ‘एक्सटेंशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे तथा जनसांख्यिकीय आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप के उपयोग, आंकड़ों के संकलन एवं उन्हें दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों ने जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और प्रशिक्षण प्राप्त किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

8 hrs ago
user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
मेरा प्रयास सच दिखाने का
रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

जनगणना_2027: रूपवास में VDO और पटवारियों को दिया प्रशिक्षण, मोबाइल ऐप से होगा डाटा संग्रह,,,, रूपवास कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जनगणना 2027 को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कस्बे सहित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों ने भाग लेकर जनगणना कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की। भरतपुर से आए प्रशिक्षक मयंक ने एलईडी टीवी के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना 2027 की प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के माध्यम से विभिन्न जानकारियों को एकत्रित करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षक ने बताया कि जनगणना कार्य के तहत ‘एक्सटेंशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे तथा जनसांख्यिकीय आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप के उपयोग, आंकड़ों के संकलन एवं उन्हें दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों ने जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और प्रशिक्षण प्राप्त किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन की विचार गोष्ठी, युवा अधिवक्ताओं को दिए कोर्ट आचरण के टिप्स ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन की विचार गोष्ठी में युवा अधिवक्ताओं को कोर्ट आचरण, अनुशासन और न्यायालय की गरिमा बनाए रखने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता का जन्मदिन भी मनाया गया।
    1
    ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन की विचार गोष्ठी, युवा अधिवक्ताओं को दिए कोर्ट आचरण के टिप्स
ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन की विचार गोष्ठी में युवा अधिवक्ताओं को कोर्ट आचरण, अनुशासन और न्यायालय की गरिमा बनाए रखने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता का जन्मदिन भी मनाया गया।
    user_Tv92 News
    Tv92 News
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं? राहुल-अखिलेश पर योगी का तंज #shorts #shortsfeed
    1
    आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं? राहुल-अखिलेश पर योगी का तंज #shorts #shortsfeed
    user_Kantap tv
    Kantap tv
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ जिला इकाई की नई का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजन धौलपुर । माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस अवसर सीओ पुलिस अधीक्षक कृष्णा राज जांगिड़ ने कहा कि समाज के युवा सकारात्मक सोच के साथ देश हित के लिए कार्य करें और समाज का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि आज समाज की ओर से विशिष्ट सम्मान समारोह में युवाओं का जो सम्मान किया है वह काबिले तारीफ है युवाओं को भी पूरे जोश के साथ समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा का निर्धारण करते हैं किसी भी समाज के उत्थान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष छगनलाल ने कहा कि वर्तमान में समाज के सामने काफी चुनौतियां आ रही है हम सभी को एकजुट होकर उन चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है। समाज की एकता ही समाज की विकास का मुख्य आधार है इसलिए हमें अपनी शक्ति को क्षीण नहीं होने देना है।इस अवसर पर मनियां अध्यक्ष गोपाल सोनी, बाड़ी अध्यक्ष मोतीलाल सोनी, राजाखेड़ा अध्यक्ष अशोक वर्मा ,सरमथुरा अध्यक्ष विजय कुमार बसेड़ी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने जिलाध्यक्ष के रूप में मोहन वर्मा का मंच पर साफा पहनकर नवीन दायित्व को ग्रहण कराया ।मोहन वर्मा ने कहा कि जिले की पूरी समाज के वरिष्ठ लोगों ने मेरे ऊपर जो विश्वास और भरोसा जताया है मैं उसके लिए तहे दिल से उनका आभारी हूं। मैं समाज के उत्थान के लिए युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से समाज में कार्य करूंगा समाज से कुरीतियों को दूर करूंगा।बालिका शिक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। मनोनित में मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी ,उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी , सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी, नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी, एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है। संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि बजाज को सौंपा गया है। चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी एवं दीपक सोनी को चार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान समाज की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी द्वारा भी मोहन वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रवि शिवहरे, पिंटू खान, आकाश चन्देला, अमित उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थें।
    4
    माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ जिला इकाई की नई का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजन 
धौलपुर ।  माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस अवसर सीओ पुलिस अधीक्षक कृष्णा राज जांगिड़ ने कहा कि समाज के युवा सकारात्मक सोच के साथ देश हित के लिए कार्य करें और समाज का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि आज समाज की ओर से विशिष्ट सम्मान समारोह में युवाओं का जो सम्मान किया है वह काबिले तारीफ है युवाओं को भी पूरे जोश के साथ समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा का निर्धारण करते हैं किसी भी समाज के उत्थान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष छगनलाल ने कहा कि वर्तमान में समाज के सामने काफी चुनौतियां आ रही है हम सभी को एकजुट होकर उन चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है।  समाज की एकता ही समाज की विकास का मुख्य आधार है इसलिए हमें अपनी शक्ति को क्षीण नहीं होने देना है।इस अवसर पर मनियां अध्यक्ष गोपाल सोनी, बाड़ी अध्यक्ष मोतीलाल सोनी, राजाखेड़ा अध्यक्ष अशोक वर्मा ,सरमथुरा अध्यक्ष विजय कुमार बसेड़ी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने  जिलाध्यक्ष 
के रूप में मोहन वर्मा का मंच पर साफा पहनकर नवीन दायित्व को ग्रहण कराया ।मोहन वर्मा ने कहा कि जिले की पूरी समाज के वरिष्ठ लोगों ने मेरे ऊपर जो विश्वास और भरोसा जताया है मैं उसके लिए तहे दिल से उनका आभारी हूं। मैं समाज के उत्थान के लिए युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से समाज में कार्य करूंगा समाज से कुरीतियों को दूर करूंगा।बालिका शिक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। 
उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। मनोनित में मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी ,उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी , सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी, नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी, एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है।
संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि बजाज  को सौंपा गया है। चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी  एवं दीपक सोनी को चार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है।
जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
आयोजन के दौरान समाज की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी द्वारा भी मोहन वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रवि शिवहरे, पिंटू खान, आकाश चन्देला, अमित उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थें।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • आगरा में 80 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की कामवाली निकली मास्टरमाइंड! आगरा के विजयनगर स्थित पॉश अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। हरिपर्वत पुलिस ने मामले में चार नामजद महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घर में काम करने वाली महिला ने अपनी मां, बहन और भाभी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में चोरी की पूरी वारदात का खुलासा हुआ। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस घटना से सबक साफ है, घर में काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन जरूर कराएं और घर की कीमती संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कभी लापरवाही न बरतें।
    4
    आगरा में 80 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की कामवाली निकली मास्टरमाइंड!
आगरा के विजयनगर स्थित पॉश अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है।
हरिपर्वत पुलिस ने मामले में चार नामजद महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घर में काम करने वाली महिला ने अपनी मां, बहन और भाभी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में चोरी की पूरी वारदात का खुलासा हुआ। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस घटना से सबक साफ है, घर में काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन जरूर कराएं और घर की कीमती संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कभी लापरवाही न बरतें।
    user_Pushpendra Sisodiya
    Pushpendra Sisodiya
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रूपवास_में_तिरंगा_बाइक रैली, "भारत माता की जय" के नारों से गूंजा पूरा शहर,,,, रूपवास स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को रूपवास नगरपालिका की ओर से विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक पहुंची। नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली में नगरपालिका सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर में भ्रमण किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "भारत माता की जय" सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान नगरपालिका एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह, सौरभ सिंघल, चन्द्र मोहन शर्मा, नवीन दुबे, खजान सिंह, लक्ष्मीकांत, हितेश मित्तल, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
    1
    रूपवास_में_तिरंगा_बाइक रैली, "भारत माता की जय" के नारों से गूंजा पूरा शहर,,,, 

रूपवास स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को रूपवास नगरपालिका की ओर से विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक पहुंची।
नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली में नगरपालिका सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर में भ्रमण किया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "भारत माता की जय" सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस दौरान नगरपालिका एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह, सौरभ सिंघल, चन्द्र मोहन शर्मा, नवीन दुबे, खजान सिंह, लक्ष्मीकांत, हितेश मित्तल, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • शिवलिंग के प्राकट्य से पार्थिव लिंग पूजन तक गूंजी शिव महिमा, हर-हर महादेव से शिवमय हुआ कथा स्थल आगरा के शमसाबाद रोड स्थित गाय वाले मंदिर, महादेव नगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास पं. श्री विकासानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिवलिंग, पार्थिव लिंग, बेलपत्र और रुद्राक्ष की महिमा से अवगत कराया। कथा के दौरान भक्ति गीतों और शिव महिमा के गुणगान से वातावरण भक्तिमय हो गया।
    1
    शिवलिंग के प्राकट्य से पार्थिव लिंग पूजन तक गूंजी शिव महिमा, हर-हर महादेव से शिवमय हुआ कथा स्थल
आगरा के शमसाबाद रोड स्थित गाय वाले मंदिर, महादेव नगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास पं. श्री विकासानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिवलिंग, पार्थिव लिंग, बेलपत्र और रुद्राक्ष की महिमा से अवगत कराया। कथा के दौरान भक्ति गीतों और शिव महिमा के गुणगान से वातावरण भक्तिमय हो गया।
    user_Tv92 News
    Tv92 News
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहाँपुर, रौसर आदि डिपो के श्रमिकों की नियुक्ति के लिए निर्देशित - भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन 8395 की प्रेस कॉन्फ्रेंस *बलिया के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता * : भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन 8395 के बैनर तले आज रौसर डिपो पर राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री विनय कुमार यादव* एवं महामंत्री *श्री बृजू कुमार साहनी* ने मीडिया से बातचीत की। संगठन ने बताया कि *उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के आदेशों का FCI प्रबंधन द्वारा वर्षों से पालन नहीं हो रहा था।* अब केंद्र सरकार गंभीर है। माननीय *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी* ने भारतीय खाद्य निगम के अन्य स्थानों से रिपोर्ट तलब की है जिसके बाद *67 पन्नों की रिपोर्ट तैयार* की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय श्रमिकों के पक्ष में है। इसी संदर्भ में माननीय *अमित शाह, गृहमंत्री* ने भी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को पत्र भेजकर कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। *मामले की पृष्ठभूमि:* 1. *न्यायालय का आदेश:* CGIT कोर्ट लखनऊ ने 19.01.2015 को दिए अपने अवार्ड में शाहजहाँपुर डिपो रौसर कोठी के 262 श्रमिकों को विभागीयकृत करने और डिपार्टमेंटल डिपो के समान वेतन भुगतान करने का आदेश दिया था। इस अवार्ड के खिलाफ FCI द्वारा दायर रिट याचिका संख्या 4400/2015 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने 01.11.2018 को निरस्त करते हुए श्रमिकों के पक्ष में आदेश पारित किया था। 2. *PMO की पहल:* माननीय *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी* ने FCI के अन्य डिपो/क्षेत्रों से स्थिति रिपोर्ट मांगी। इसके बाद *67 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट* तैयार कर PMO को सौंपी गई। रिपोर्ट में श्रमिकों के पक्ष को मजबूती से रखा गया है। 3. *गृह मंत्रालय का निर्देश:* गृहमंत्री श्री अमित शाह ने 10 जून 2026 को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले में उचित कार्रवाई कर कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह पत्र संगठन के महामंत्री श्री बृजू कुमार साहनी के 29.04.2026 के पत्र के आधार पर लिखा गया। 4. *उच्च स्तर पर संज्ञान:* संगठन के पत्र पर माननीय *अमित शाह, गृहमंत्री*, माननीय *नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री* एवं *महामहिम राष्ट्रपति महोदया* ने संज्ञान लिया है। 5. *PMO शिकायत:* संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय कुमार यादव द्वारा PMO में दर्ज शिकायत संख्या PMOPG/D/2026/0084784 को 04.06.2026 को FCI। 6. *श्रम आयुक्त का नोटिस:* श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कार्यालय उप मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय), देहरादून ने 29.01.2026 को FCI प्रबंधन को 19.02.2026 को संयुक्त चर्चा के लिए बुलाया था। 7. *दोहरे मापदंड:* संगठन का कहना है कि FCI ने वर्ष 2011 में गोंडा में 260 श्रमिकों की नियुक्तियां कीं, लेकिन शाहजहाँपुर के 261 श्रमिकों को आज तक न्याय नहीं मिला। *संगठन की मुख्य मांगें:* - मंत्रालय द्वारा कोर्ट के आदेश का तत्काल पालन करते हुए शाहजहाँपुर, रौजा डिपो 378, तालकटोरा डिपो सहित सभी डिपो के श्रमिकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। - माननीय न्यायालय के आदेश के अनुसार श्रमिकों को बकाया सहित समान वेतन का भुगतान किया जाए। - भारत सरकार द्वारा 23 अप्रैल 2010 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री विनय कुमार यादव* ने कहा, > "प्रधानमंत्री जी ने 67 पन्नों की रिपोर्ट मंगवाकर खुद इस मामले को देखा है। PMO श्रमिकों के पक्ष में है। हम विभाग, मंत्रालय और प्रधानमंत्री सरकार से बातचीत कर रहे हैं। सिर्फ शाहजहाँपुर ही नहीं, रौजा डिपो 378 व तालकटोरा डिपो सहित सभी डिपो में कोर्ट के आदेश का पालन कर नियुक्ति की जाए। हमें पूरा भरोसा है कि अब 11 साल से लंबित न्याय जल्द मिलेगा।" महामंत्री *श्री बृजू कुमार साहनी* ने कहा, > "गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद अब FCI प्रबंधन के पास कोर्ट के आदेश न मानने का कोई बहाना नहीं बचा है।" संगठन ने सरकार और FCI प्रबंधन से मांग की है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए सभी डिपो के श्रमिकों को अविलंब न्याय दिया जाए।
    1
    शाहजहाँपुर, रौसर आदि डिपो के श्रमिकों की नियुक्ति के लिए निर्देशित - भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन 8395 की प्रेस कॉन्फ्रेंस
*बलिया के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता  * : भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन 8395 के बैनर तले आज रौसर डिपो पर राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री विनय कुमार यादव* एवं महामंत्री *श्री बृजू कुमार साहनी* ने मीडिया से बातचीत की।
संगठन ने बताया कि *उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के आदेशों का FCI प्रबंधन द्वारा वर्षों से पालन नहीं हो रहा था।* अब केंद्र सरकार गंभीर है। माननीय *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी* ने भारतीय खाद्य निगम के अन्य स्थानों से रिपोर्ट तलब की है जिसके बाद *67 पन्नों की रिपोर्ट तैयार* की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय श्रमिकों के पक्ष में है।
इसी संदर्भ में माननीय *अमित शाह, गृहमंत्री* ने भी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को पत्र भेजकर कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
*मामले की पृष्ठभूमि:*
1.  *न्यायालय का आदेश:* CGIT कोर्ट लखनऊ ने 19.01.2015 को दिए अपने अवार्ड में शाहजहाँपुर डिपो रौसर कोठी के 262 श्रमिकों को विभागीयकृत करने और डिपार्टमेंटल डिपो के समान वेतन भुगतान करने का आदेश दिया था। इस अवार्ड के खिलाफ FCI द्वारा दायर रिट याचिका संख्या 4400/2015 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने 01.11.2018 को निरस्त करते हुए श्रमिकों के पक्ष में आदेश पारित किया था।
2.  *PMO की पहल:* माननीय *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी* ने FCI के अन्य डिपो/क्षेत्रों से स्थिति रिपोर्ट मांगी। इसके बाद *67 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट* तैयार कर PMO को सौंपी गई। रिपोर्ट में श्रमिकों के पक्ष को मजबूती से रखा गया है।
3.  *गृह मंत्रालय का निर्देश:* गृहमंत्री श्री अमित शाह ने 10 जून 2026 को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले में उचित कार्रवाई कर कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह पत्र संगठन के महामंत्री श्री बृजू कुमार साहनी के 29.04.2026 के पत्र के आधार पर लिखा गया।
4.  *उच्च स्तर पर संज्ञान:* संगठन के पत्र पर माननीय *अमित शाह, गृहमंत्री*, माननीय *नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री* एवं *महामहिम राष्ट्रपति महोदया* ने संज्ञान लिया है। 
5.  *PMO शिकायत:* संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय कुमार यादव द्वारा PMO में दर्ज शिकायत संख्या PMOPG/D/2026/0084784 को 04.06.2026 को FCI।
6.  *श्रम आयुक्त का नोटिस:* श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कार्यालय उप मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय), देहरादून ने 29.01.2026 को FCI प्रबंधन को 19.02.2026 को संयुक्त चर्चा के लिए बुलाया था।
7.  *दोहरे मापदंड:* संगठन का कहना है कि FCI ने वर्ष 2011 में गोंडा में 260 श्रमिकों की नियुक्तियां कीं, लेकिन शाहजहाँपुर के 261 श्रमिकों को आज तक न्याय नहीं मिला।
*संगठन की मुख्य मांगें:*
- मंत्रालय द्वारा कोर्ट के आदेश का तत्काल पालन करते हुए शाहजहाँपुर, रौजा डिपो 378, तालकटोरा डिपो सहित सभी डिपो के श्रमिकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं।
- माननीय न्यायालय के आदेश के अनुसार श्रमिकों को बकाया सहित समान वेतन का भुगतान किया जाए।
- भारत सरकार द्वारा 23 अप्रैल 2010 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री विनय कुमार यादव* ने कहा, 
> "प्रधानमंत्री जी ने 67 पन्नों की रिपोर्ट मंगवाकर खुद इस मामले को देखा है। PMO श्रमिकों के पक्ष में है। हम विभाग, मंत्रालय और प्रधानमंत्री सरकार से बातचीत कर रहे हैं। सिर्फ शाहजहाँपुर ही नहीं, रौजा डिपो 378 व तालकटोरा डिपो सहित सभी डिपो में कोर्ट के आदेश का पालन कर नियुक्ति की जाए। हमें पूरा भरोसा है कि अब 11 साल से लंबित न्याय जल्द मिलेगा।"
महामंत्री *श्री बृजू कुमार साहनी* ने कहा,
> "गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद अब FCI प्रबंधन के पास कोर्ट के आदेश न मानने का कोई बहाना नहीं बचा है।"
संगठन ने सरकार और FCI प्रबंधन से मांग की है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए सभी डिपो के श्रमिकों को अविलंब न्याय दिया जाए।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रिपोर्टर राजेश चौधरी किशनगढ़(अजमेर) होटल के कमरे में सज रही थी जुए की महफिल पुलिस ने 11 को दबोचा मदनगंज थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम अजमेर ने की संयुक्त कार्रवाई रॉयल हेरीटेज होटल में चल रहे जुआ-सट्टे का किया खुलासा पुलिस ने होटल रॉयल हेरिटेज के कमरा नंबर 407 में दबिश देकर 11 आरोपियों को किया गिरफ्ता मौके से 7 लाख 56 हजार 60 रुपये की जुआ राशि की बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन और 6 वाहन भी किये जब्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा सीओ आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के शंकर सिंह रावत व रामनिवास का रहा विशेष योगदान रिपोर्टर राजेश चौधरी किशनगढ़(अजमेर) होटल के कमरे में सज रही थी जुए की महफिल पुलिस ने 11 को दबोचा मदनगंज थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम अजमेर ने की संयुक्त कार्रवाई रॉयल हेरीटेज होटल में चल रहे जुआ-सट्टे का किया खुलासा पुलिस ने होटल रॉयल हेरिटेज के कमरा नंबर 407 में दबिश देकर 11 आरोपियों को किया गिरफ्ता मौके से 7 लाख 56 हजार 60 रुपये की जुआ राशि की बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन और 6 वाहन भी किये जब्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा सीओ आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के शंकर सिंह रावत व रामनिवास का रहा विशेष योगदान
    1
    रिपोर्टर राजेश चौधरी 
किशनगढ़(अजमेर)
होटल के कमरे में सज रही थी जुए की महफिल पुलिस ने 11 को दबोचा
मदनगंज थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम अजमेर ने की संयुक्त कार्रवाई 
रॉयल हेरीटेज होटल में चल रहे जुआ-सट्टे का किया खुलासा 
पुलिस ने होटल रॉयल हेरिटेज के कमरा नंबर 407 में दबिश देकर 11 आरोपियों को किया गिरफ्ता
मौके से 7 लाख 56 हजार 60 रुपये की जुआ राशि की बरामद 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन और 6 वाहन भी किये जब्त 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा
सीओ आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के शंकर सिंह रावत व रामनिवास का रहा विशेष योगदान
रिपोर्टर राजेश चौधरी 
किशनगढ़(अजमेर)
होटल के कमरे में सज रही थी जुए की महफिल पुलिस ने 11 को दबोचा
मदनगंज थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम अजमेर ने की संयुक्त कार्रवाई 
रॉयल हेरीटेज होटल में चल रहे जुआ-सट्टे का किया खुलासा 
पुलिस ने होटल रॉयल हेरिटेज के कमरा नंबर 407 में दबिश देकर 11 आरोपियों को किया गिरफ्ता
मौके से 7 लाख 56 हजार 60 रुपये की जुआ राशि की बरामद 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन और 6 वाहन भी किये जब्त 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा
सीओ आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के शंकर सिंह रावत व रामनिवास का रहा विशेष योगदान
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.