रूपवास_में_तिरंगा_बाइक रैली, "भारत माता की जय" के नारों से गूंजा पूरा शहर,,,, रूपवास स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को रूपवास नगरपालिका की ओर से विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक पहुंची। नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली में नगरपालिका सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर में भ्रमण किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "भारत माता की जय" सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान नगरपालिका एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह, सौरभ सिंघल, चन्द्र मोहन शर्मा, नवीन दुबे, खजान सिंह, लक्ष्मीकांत, हितेश मित्तल, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

- करणी_सेना_अध्यक्ष राज शेखावत ने यूजीसी एक्ट 2026 का किया विरोध,,,, रूपवास (भरतपुर)। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने मंगलवार को रूपवास में केंद्र सरकार के यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस एक्ट में छात्र-छात्राओं के अधिकारों का हनन करने वाली विसंगतियां हैं। इसके विरोध में 15 हजार किमी की जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। शेखावत ने 23 अगस्त को दिल्ली में महापड़ाव का ऐलान किया। साथ ही कहा कि अगर सरकार बिल वापस नहीं लेती तो सर्व समाज भाजपा का बहिष्कार करेगा।1
- बाड़ी साइलेंट अटैक से सरकारी अध्यापिका की मौत, मृतका विजयपति खानपुर मीणा गांव निवासी, बाड़ी साइलेंट अटैक से सरकारी अध्यापिका की मौत, मृतका विजयपति खानपुर मीणा गांव निवासी, आज सुबह सीने में हुआ था दर्द, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, हायर सेंटर रेफर किए जाने पर रास्ते में मौत, थर्ड ग्रेड में प्रिपेरट स्कूल में थी तैनात, सदर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम, मामले की जांच जारी1
- आलोक नगर में शराब के ठेके पर बवाल! एक महीने से महिलाओं का विरोध, अब हाईकोर्ट पहुंचा मामला आगरा के आलोक नगर में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर क्षेत्रवासियों और महिलाओं का विरोध लगातार जारी है। 11 जुलाई से प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अब हाईकोर्ट का रुख किया है। पार्षद रेनू गुप्ता के नेतृत्व में ठेके के बाहर विरोध प्रदर्शन और सुंदरकांड का पाठ किया गया। हाईकोर्ट द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों को तलब किए जाने के बाद क्षेत्रवासियों को अदालत से राहत की उम्मीद है।1
- 🔥 जंतर-मंतर पर महासंग्राम! 🛑 आरक्षण हटाओ देश बचाओ ✊🚨 सोशल मीडिया की वर्चुअल दुनिया से अब सीधे सड़क पर उतरने का वक्त आ गया है! श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के आगरा जिला अध्यक्ष श्री अमरीश जादौन के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोग 21 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक ऐतिहासिक और विशाल शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस महाआंदोलन की शुरुआत 20 तारीख को आगरा के जिला अधिकारी (DM) महोदय को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक जानकारी देने के साथ होगी, जिसके बाद 21 तारीख को भारी जनसैलाब के साथ दिल्ली के लिए कूच किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व एडवोकेट शीला सुखदेव सिंह करेंगी। इस वीडियो में जानिए क्यों देश के युवा आरक्षण व्यवस्था से परेशान हैं, क्यों समान नागरिक संहिता (UCC) या आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग देश की जरूरत बन चुकी है, और क्यों अब सोशल मीडिया पर सुनवाई न होकर सीधी ज़मीनी लड़ाई लड़ी जाएगी। पूरी खबर देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें। तथ्यधर्मी भारत पर ऐसी ही बेबाक और जमीनी खबरें देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की महिला मोर्चा ने किया सघन जनसंपर्क आज दिनांक 11अगस्त 2026 को 12 अगस्त को निकालने वाली मनिया नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के लिए महिला मोर्चा ने सघन जन संपर्क किया एवं महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली अधिक से अधिक महिलाओं को तिरंगा यात्रा में आने के लिए आमंत्रित किया यात्रा सुबह 11:00 बजे मनिया मुख्य बाजार में निकल जाएगी इस अवसर पर महिला मोर्चा की तरफ से मनिया मंडल एवं मांगरोल पर बैठक आयोजित हुई संयोजक शशि त्यागी, नेहा राघव, पंचायत समिति सदस्य पूर्व प्रत्याशी पूजा कुशवाह, सुनीता, आरती, सीता एवं रानू त्यागी उपस्थित रही4
- जनगणना_2027: रूपवास में VDO और पटवारियों को दिया प्रशिक्षण, मोबाइल ऐप से होगा डाटा संग्रह,,,, रूपवास कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जनगणना 2027 को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कस्बे सहित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों ने भाग लेकर जनगणना कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की। भरतपुर से आए प्रशिक्षक मयंक ने एलईडी टीवी के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना 2027 की प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के माध्यम से विभिन्न जानकारियों को एकत्रित करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षक ने बताया कि जनगणना कार्य के तहत ‘एक्सटेंशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे तथा जनसांख्यिकीय आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप के उपयोग, आंकड़ों के संकलन एवं उन्हें दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों ने जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और प्रशिक्षण प्राप्त किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।1
- आगरा:45 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अंतर्राज्यीय गैंग के दो तस्कर गिरफ्तार1