Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़ी साइलेंट अटैक से सरकारी अध्यापिका की मौत, मृतका विजयपति खानपुर मीणा गांव निवासी, बाड़ी साइलेंट अटैक से सरकारी अध्यापिका की मौत, मृतका विजयपति खानपुर मीणा गांव निवासी, आज सुबह सीने में हुआ था दर्द, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, हायर सेंटर रेफर किए जाने पर रास्ते में मौत, थर्ड ग्रेड में प्रिपेरट स्कूल में थी तैनात, सदर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम, मामले की जांच जारी
रोहित वर्मा
बाड़ी साइलेंट अटैक से सरकारी अध्यापिका की मौत, मृतका विजयपति खानपुर मीणा गांव निवासी, बाड़ी साइलेंट अटैक से सरकारी अध्यापिका की मौत, मृतका विजयपति खानपुर मीणा गांव निवासी, आज सुबह सीने में हुआ था दर्द, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, हायर सेंटर रेफर किए जाने पर रास्ते में मौत, थर्ड ग्रेड में प्रिपेरट स्कूल में थी तैनात, सदर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम, मामले की जांच जारी
More news from राजस्थान and nearby areas
- एबीवीपी राजाखेड़ा ने छात्र संघ चुनाव को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन धौलपुर । प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्रहितो का हनन हो रहा है विश्वविद्यालय अपनी मनमानी से चल रहे हैं छात्रों से मोटी फीस वसूल कर रहे हैं तथा रिजल्ट को भी अपनी मनमानी से दे रहे हैं। भाग संयोजक गोविंद पतंजलि ने बताया कि एबीवीपी राजाखेड़ा ने रिजल्ट को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से हमने भीख मांगी है कि छात्र-छात्राओं के रिजल्ट को सही से दिया जाए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई से जान बूझ कर वंचित कर रहे हैं। अब तो पानी सिर के ऊपर से निकल रहा है। प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों में पीजी प्रवेश प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी की जाएं तथा उसके बाद छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं। छात्रा प्रियंका और छाया वर्मा ने कहा कि वर्तमान में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थीयों को अपनी समस्याओं एवं मागों को प्रभावी रूप से रखने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा है और छात्र संघ का चुनाव निर्वाचित ना होने कारण छात्रसंघ के प्रतिनिधित्वं को अवगत नहीं करा पा रहे है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक नेतृत्व क्षमता जिम्मेदारी एवं सामाजिक सहभागिता कि भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं और राजनीति में जाने वाले छात्र छात्राओं के राजनीति कि प्रथम सीढ़ी है। सरकार हमारी मांग को लेकर कोई ध्यान नहीं देती है तो विद्यार्थी परिषद एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान नगर मंत्री अनिल कुमार भाग संयोजक गोविंद पतंजलि वीरेंद्र कालीचरण दुष्यंत सिंह हरिकांत गुड्डू प्रीती, प्रियंका, वर्षा तनु भावना , विमलेश रवीना उमा, गुंजन शर्मा, पूनम संधियाँ, सरिता ऋतिका एवं सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।4
- जनगणना_2027: रूपवास में VDO और पटवारियों को दिया प्रशिक्षण, मोबाइल ऐप से होगा डाटा संग्रह,,,, रूपवास कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जनगणना 2027 को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कस्बे सहित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों ने भाग लेकर जनगणना कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की। भरतपुर से आए प्रशिक्षक मयंक ने एलईडी टीवी के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना 2027 की प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के माध्यम से विभिन्न जानकारियों को एकत्रित करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षक ने बताया कि जनगणना कार्य के तहत ‘एक्सटेंशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे तथा जनसांख्यिकीय आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप के उपयोग, आंकड़ों के संकलन एवं उन्हें दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों एवं पटवारियों ने जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और प्रशिक्षण प्राप्त किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।1
- ब्रैकिग कैलारस *शक्कर कारखाने की जमीन का सीमांकन कर, एमएसएमई को हैंडोवर करने की कार्यवाही का माकपा कांग्रेस और किसानों ने किया विरोध*। *मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के नाम प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन*। *=============* कैलारस - दि मुरैना मंडल सहकारी शक्कर कारखाना कैलारस की जमीन का सीमांकन स्थानीय राजस्व विभाग की टीम ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार कैलारस के निर्देशन में किया गया। यह सीमांकन बिना सहकारिता के विधिवत सीमांकन संबंधी पत्र के किया गया है। यह पूरी तरह से अवैधानिक है। इसके बाद इसे एमएसएमई को हैंडोवर करने की कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई का कारखाने के गेट पर प्रदर्शन करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी ने तथा संघर्ष समिति की ओर से प्रदर्शन करते हुए किया गया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती मेघा तिवारी को दिया। उन्होंने ज्ञापनों को अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजने का आश्वासन दिया इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष माकपा नेता अशोक तिवारी, किसान नेता गया राम सिंह धाकड़, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह जादौन, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष माकपा नेता राजेश गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व राज्य सचिव बृजमोहन मरैया, डॉक्टर शम्मा कुरैशी, डॉक्टर वीरेंद्र धाकड़ साबिर पठान, विनोद पलिया, सत्येंद्र सोलंकी, विकास त्यागी, अनुराग दुबे सरपंच सुधर्मा, के एन शर्मा एडवोकेट, जीवनलाल त्यागी, दीपू शर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, चिंटू सिकरवार, बिट्टू शर्मा, कालू पाराशर आदि ने किया। सभी नेता गणों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण कर शक्कर कारखाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाने का संकल्प लिया है।1
- रामपुर कला के टैलरी स्वयंभू शिवलिंग पर हजारों कावड़ियों ने किया जलाभिषेक रामपुर कला क्षेत्र के टेलरी के पहाड़ पर स्थित भगवान शिव का स्वयंभू शिवलिंग पर आज हजारों कावड़ियों ने भगवान के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया हजारों फीट ऊंचे पहाड़ पर भगवान शिव के मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन लगातार तीन दिन से चल रहा है जहां 3 दिन से लगातार कावड़ियों के द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है2
- जलभराव से जूझते हिंडौन को फिर मिला संत रामपाल महाराज का सहारा, विधायक अनीता जाटव की अपील पर आश्रम ने उठाई मजदूरों की जिम्मेदारी.... हिंडौन सिटी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर हिंडौन विधायक अनिता जाटव एक बार फिर सतलोक आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के से मुलाकात की और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा। राहत सामग्री तो थी, लेकिन बजट और मजदूरों का था टोटा: विधायक अनिता जाटव ने संत रामपाल जी महाराज से चर्चा करते हुए जिक्र किया कि पूर्व में आपके द्वारा शहर की जल निकासी के लिए भारी मात्रा में पाइप और पानी खींचने वाली मोटरें (पंप) भेजी गई थीं। हालांकि, विधायक ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता और बजट की कमी के कारण यूं ही रखी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास इन मोटरों और पाइपों को स्थापित करने के लिए न तो मजदूर हैं और न ही उन मजदूरों को भुगतान करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध है। चर्चा के दौरान विधायक सहित उनके समर्थक हुकम सिंह कश्यप, तारा सिंह बैंसला आदि ने संत रामपाल जी महाराज को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया। संत रामपाल महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, नगद आर्थिक सहायता जारी: विधायक की इस समस्या को सुनते ही सतलोक आश्रम के संत रामपाल महाराज ने विधायक को आश्वस्त किया गया "आप तुरंत मजदूर लगाइए और शहर से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू करवाइए। काम करने वाले मजदूरों का जितना भी मेहनताना होगा, उसका पूरा खर्च सतलोक आश्रम वहन करेगा।" संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार सतलोक आश्रम के अनुयायियों और सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए विधायक अनिता जाटव को मजदूरों के भुगतान के लिए मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस पर विधायक अनिता जाटव ने संकट की इस घड़ी में सतलोक आश्रम द्वारा शहर की जनता के लिए आगे आकर मदद करने पर आभार व्यक्त किया है।1
- रूपवास_में_तिरंगा_बाइक रैली, "भारत माता की जय" के नारों से गूंजा पूरा शहर,,,, रूपवास स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को रूपवास नगरपालिका की ओर से विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक पहुंची। नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली में नगरपालिका सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर में भ्रमण किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "भारत माता की जय" सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान नगरपालिका एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह, सौरभ सिंघल, चन्द्र मोहन शर्मा, नवीन दुबे, खजान सिंह, लक्ष्मीकांत, हितेश मित्तल, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।1
- कल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं को लेकर आमजन ने सौंपा ज्ञापन।1
- घर पर ताला लगाकर परिवार गया बाहर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा… धौलपुर / परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, लेकिन लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 20-25 हजार की नकदी और दो मोबाइल ले गए। धौलपुर में हुई इस चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच कि शुरू1