logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर पर ताला लगाकर परिवार गया बाहर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा… धौलपुर / परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, लेकिन लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 20-25 हजार की नकदी और दो मोबाइल ले गए। धौलपुर में हुई इस चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच कि शुरू

7 hrs ago
user_Hanis Sheikh
Hanis Sheikh
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
7 hrs ago

घर पर ताला लगाकर परिवार गया बाहर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा… धौलपुर / परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, लेकिन लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 20-25 हजार की नकदी और दो मोबाइल ले गए। धौलपुर में हुई इस चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच कि शुरू

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जलभराव से जूझते हिंडौन को फिर मिला संत रामपाल महाराज का सहारा, विधायक अनीता जाटव की अपील पर आश्रम ने उठाई मजदूरों की जिम्मेदारी.... ​हिंडौन सिटी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर हिंडौन विधायक अनिता जाटव एक बार फिर सतलोक आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के से मुलाकात की और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा। ​राहत सामग्री तो थी, लेकिन बजट और मजदूरों का था टोटा: ​विधायक अनिता जाटव ने संत रामपाल जी महाराज से चर्चा करते हुए जिक्र किया कि पूर्व में आपके द्वारा शहर की जल निकासी के लिए भारी मात्रा में पाइप और पानी खींचने वाली मोटरें (पंप) भेजी गई थीं। हालांकि, विधायक ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता और बजट की कमी के कारण यूं ही रखी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास इन मोटरों और पाइपों को स्थापित करने के लिए न तो मजदूर हैं और न ही उन मजदूरों को भुगतान करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध है। चर्चा के दौरान विधायक सहित उनके समर्थक हुकम सिंह कश्यप, तारा सिंह बैंसला आदि ने संत रामपाल जी महाराज को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया। ​संत रामपाल महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, नगद आर्थिक सहायता जारी: विधायक की इस समस्या को सुनते ही सतलोक आश्रम के संत रामपाल महाराज ने विधायक को आश्वस्त किया गया ​"आप तुरंत मजदूर लगाइए और शहर से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू करवाइए। काम करने वाले मजदूरों का जितना भी मेहनताना होगा, उसका पूरा खर्च सतलोक आश्रम वहन करेगा।" ​संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार सतलोक आश्रम के अनुयायियों और सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए विधायक अनिता जाटव को मजदूरों के भुगतान के लिए मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस पर विधायक अनिता जाटव ने संकट की इस घड़ी में सतलोक आश्रम द्वारा शहर की जनता के लिए आगे आकर मदद करने पर आभार व्यक्त किया है।
    1
    जलभराव से जूझते हिंडौन को फिर मिला संत रामपाल महाराज का सहारा, विधायक अनीता जाटव की अपील पर आश्रम ने उठाई मजदूरों की जिम्मेदारी....
​हिंडौन सिटी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर हिंडौन विधायक अनिता जाटव एक बार फिर सतलोक आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के से मुलाकात की और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा।
​राहत सामग्री तो थी, लेकिन बजट और मजदूरों का था टोटा: ​विधायक अनिता जाटव ने संत रामपाल जी महाराज से चर्चा करते हुए जिक्र किया कि पूर्व में आपके द्वारा शहर की जल निकासी के लिए भारी मात्रा में पाइप और पानी खींचने वाली मोटरें (पंप) भेजी गई थीं। हालांकि, विधायक ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता और बजट की कमी के कारण यूं ही रखी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास इन मोटरों और पाइपों को स्थापित करने के लिए न तो मजदूर हैं और न ही उन मजदूरों को भुगतान करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध है। चर्चा के दौरान विधायक सहित उनके समर्थक हुकम सिंह कश्यप, तारा सिंह बैंसला आदि ने संत रामपाल जी महाराज को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया।
​संत रामपाल महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, नगद आर्थिक सहायता जारी: विधायक की इस समस्या को सुनते ही सतलोक आश्रम के संत रामपाल महाराज ने  विधायक को आश्वस्त किया गया ​"आप तुरंत मजदूर लगाइए और शहर से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू करवाइए। काम करने वाले मजदूरों का जितना भी मेहनताना होगा, उसका पूरा खर्च सतलोक आश्रम वहन करेगा।" ​संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार सतलोक आश्रम के अनुयायियों और सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए विधायक अनिता जाटव को मजदूरों के भुगतान के लिए मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस पर विधायक अनिता जाटव ने संकट की इस घड़ी में सतलोक आश्रम द्वारा शहर की जनता के लिए आगे आकर मदद करने पर आभार व्यक्त किया है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कुडगांव थाने में CLG मीटिंग में ASP ने कहा पुलिस की आंख और कान बनेंगे तो अपराधी छोड़ेंगे इलाका सुधरेगा समाज कुडगांव पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम पांच बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा की अध्यक्षता में युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ने सदस्यों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और आम लोगों की शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी रहा। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि नशे के कारण इलाके में चोरी और अन्य अपराधों में पाबंदी लगाने पर चर्चा की गई। स्कूल और कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी सहमति बनी।थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।इस दौरान राहुल चौधरी ,लवकुश सेन ,गिर्राज मीणा ,अन्नपूर्णा वैष्णव, सीमा प्रजापत, रामहरि गुर्जर,विक्रम सिंह बैंसला,बनवारी बैरवा, विक्रम चौधरी, रामराज मीणा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
    1
    कुडगांव थाने में CLG मीटिंग में ASP ने कहा पुलिस की आंख और कान बनेंगे तो अपराधी छोड़ेंगे इलाका सुधरेगा समाज 
कुडगांव पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम पांच बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा की अध्यक्षता में युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ने सदस्यों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और आम लोगों की शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है।
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी रहा। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि नशे के कारण इलाके में चोरी और अन्य अपराधों में पाबंदी लगाने पर चर्चा की गई।  स्कूल और कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी सहमति बनी।थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।इस दौरान राहुल चौधरी ,लवकुश सेन ,गिर्राज मीणा ,अन्नपूर्णा वैष्णव, सीमा प्रजापत, रामहरि गुर्जर,विक्रम सिंह बैंसला,बनवारी बैरवा, विक्रम चौधरी, रामराज मीणा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    1
    *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻

*गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?*
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    user_BR RAKESH AI2.0
    BR RAKESH AI2.0
    करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • डगर वाले हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीरामचरितमानस का पाठ, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब करौली। लांगरा क्षेत्र के बुगडार गांव स्थित प्राचीन डगर वाले हनुमान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ हुआ। इसके बाद शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूर्णाहुति एवं आह्वान के साथ गांव धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम के समापन के बाद भी बुगडार गांव के पंच-पटेलों और ग्रामीणों की ओर से पंडित एवं भगत ब्रह्मानंद शर्मा का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बुगडार सहित आसपास के करीब 12 गांवों के श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर भगत ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि डगर वाले हनुमान मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना और क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन करते हैं।
    4
    डगर वाले हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीरामचरितमानस का पाठ, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
करौली। लांगरा क्षेत्र के बुगडार गांव स्थित प्राचीन डगर वाले हनुमान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ हुआ। इसके बाद शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूर्णाहुति एवं आह्वान के साथ गांव धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
कार्यक्रम के समापन के बाद भी बुगडार गांव के पंच-पटेलों और ग्रामीणों की ओर से पंडित एवं भगत ब्रह्मानंद शर्मा का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बुगडार सहित आसपास के करीब 12 गांवों के श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
भंडारे में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
मंदिर भगत ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि डगर वाले हनुमान मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना और क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन करते हैं।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सिकराय विधायक ने निकाल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यकर्ता रहे साथ सिकराय उपखंड क्षेत्र में आज विधायक विक्रम के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।
    3
    सिकराय विधायक ने निकाल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यकर्ता रहे साथ
सिकराय उपखंड क्षेत्र में आज विधायक विक्रम के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    8 hrs ago
  • आस्था की राह पर दौड़ी डाक कावड़, दुलापुरा में भोले की भक्ति का दिखा अद्भुत नजारा दुलापुरा। सावन के पावन अवसर पर दुलापुरा गांव में सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरिद्वार से रवाना हुई प्रथम सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा के दुलापुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों के पहुंचते ही पूरा माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डीजे पर बज रहे भोलेनाथ के भजनों के बीच कांवड़िए नाचते-झूमते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर पहुंचे। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया जलाभिषेक शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिवभक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दुलापुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ग्रामीणों ने कांवड़ियों एवं आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग किया। धार्मिक आयोजन से मजबूत होता है भाईचारा आयोजन को लेकर कैलाश सैनी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि इनसे समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में गांव के लोग एकजुट होकर सहयोग करते हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का आयोजन समस्त ग्रामवासी दुलापुरा की ओर से किया गया। ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा के स्वागत से लेकर जलाभिषेक और भंडारे तक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन कार्यक्रम में जगन सैनी, चन्दर सैनी, मूल्या सैनी, सीताराम, ईश्वर लाल, मदन, छाज्याराम, रख्या, लल्लू, हरिओम, बाबू (टेण्या), कमल, भगवानसिंह, जगदीश, उदय सिंह, पवन, प्रहलाद, भगवान सिंह अवस्थी, हरिओम अवस्थी, शिवदयाल अवस्थी, नरेश मीना एवं करण सिंह मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की मौजूदगी में कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और चारों ओर बम-बम भोले तथा हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे। पूरे आयोजन के दौरान दुलापुरा गांव शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।
    3
    आस्था की राह पर दौड़ी डाक कावड़, दुलापुरा में भोले की भक्ति का दिखा अद्भुत नजारा
दुलापुरा। सावन के पावन अवसर पर दुलापुरा गांव में सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरिद्वार से रवाना हुई प्रथम सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा के दुलापुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों के पहुंचते ही पूरा माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
कांवड़ यात्रा के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डीजे पर बज रहे भोलेनाथ के भजनों के बीच कांवड़िए नाचते-झूमते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर पहुंचे। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था।
विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया जलाभिषेक
शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिवभक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की।
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दुलापुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ग्रामीणों ने कांवड़ियों एवं आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
धार्मिक आयोजन से मजबूत होता है भाईचारा
आयोजन को लेकर कैलाश सैनी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि इनसे समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में गांव के लोग एकजुट होकर सहयोग करते हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है।
उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का आयोजन समस्त ग्रामवासी दुलापुरा की ओर से किया गया। ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा के स्वागत से लेकर जलाभिषेक और भंडारे तक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन
कार्यक्रम में जगन सैनी, चन्दर सैनी, मूल्या सैनी, सीताराम, ईश्वर लाल, मदन, छाज्याराम, रख्या, लल्लू, हरिओम, बाबू (टेण्या), कमल, भगवानसिंह, जगदीश, उदय सिंह, पवन, प्रहलाद, भगवान सिंह अवस्थी, हरिओम अवस्थी, शिवदयाल अवस्थी, नरेश मीना एवं करण सिंह मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों की मौजूदगी में कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और चारों ओर बम-बम भोले तथा हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे। पूरे आयोजन के दौरान दुलापुरा गांव शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।
    user_राजस्थान 24 न्यूज़
    राजस्थान 24 न्यूज़
    Advertising agency महवा, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं को लेकर आमजन ने सौंपा ज्ञापन।
    1
    कल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं को लेकर आमजन ने सौंपा ज्ञापन।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • घर पर ताला लगाकर परिवार गया बाहर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा… धौलपुर / परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, लेकिन लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 20-25 हजार की नकदी और दो मोबाइल ले गए। धौलपुर में हुई इस चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच कि शुरू
    1
    घर पर ताला लगाकर परिवार गया बाहर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा…
धौलपुर / परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, लेकिन लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला।
अंदर कमरों के ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 20-25 हजार की नकदी और दो मोबाइल ले गए।
धौलपुर में हुई इस चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच कि शुरू
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.