कुडगांव थाने में CLG मीटिंग में ASP ने कहा पुलिस की आंख और कान बनेंगे तो अपराधी छोड़ेंगे इलाका सुधरेगा समाज कुडगांव पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम पांच बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा की अध्यक्षता में युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ने सदस्यों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और आम लोगों की शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी रहा। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि नशे के कारण इलाके में चोरी और अन्य अपराधों में पाबंदी लगाने पर चर्चा की गई। स्कूल और कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी सहमति बनी।थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।इस दौरान राहुल चौधरी ,लवकुश सेन ,गिर्राज मीणा ,अन्नपूर्णा वैष्णव, सीमा प्रजापत, रामहरि गुर्जर,विक्रम सिंह बैंसला,बनवारी बैरवा, विक्रम चौधरी, रामराज मीणा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
कुडगांव थाने में CLG मीटिंग में ASP ने कहा पुलिस की आंख और कान बनेंगे तो अपराधी छोड़ेंगे इलाका सुधरेगा समाज कुडगांव पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम पांच बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा की अध्यक्षता में युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ने सदस्यों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और आम लोगों की शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी रहा। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि नशे के कारण इलाके में चोरी और अन्य अपराधों में पाबंदी लगाने पर चर्चा की गई। स्कूल और कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी सहमति बनी।थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।इस दौरान राहुल चौधरी ,लवकुश सेन ,गिर्राज मीणा ,अन्नपूर्णा वैष्णव, सीमा प्रजापत, रामहरि गुर्जर,विक्रम सिंह बैंसला,बनवारी बैरवा, विक्रम चौधरी, रामराज मीणा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
- कुडगांव थाने में CLG मीटिंग में ASP ने कहा पुलिस की आंख और कान बनेंगे तो अपराधी छोड़ेंगे इलाका सुधरेगा समाज कुडगांव पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम पांच बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा की अध्यक्षता में युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ने सदस्यों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और आम लोगों की शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी रहा। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि नशे के कारण इलाके में चोरी और अन्य अपराधों में पाबंदी लगाने पर चर्चा की गई। स्कूल और कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी सहमति बनी।थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।इस दौरान राहुल चौधरी ,लवकुश सेन ,गिर्राज मीणा ,अन्नपूर्णा वैष्णव, सीमा प्रजापत, रामहरि गुर्जर,विक्रम सिंह बैंसला,बनवारी बैरवा, विक्रम चौधरी, रामराज मीणा, आदि सदस्य मौजूद रहे।1
- *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻1
- डगर वाले हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीरामचरितमानस का पाठ, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब करौली। लांगरा क्षेत्र के बुगडार गांव स्थित प्राचीन डगर वाले हनुमान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ हुआ। इसके बाद शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूर्णाहुति एवं आह्वान के साथ गांव धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम के समापन के बाद भी बुगडार गांव के पंच-पटेलों और ग्रामीणों की ओर से पंडित एवं भगत ब्रह्मानंद शर्मा का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बुगडार सहित आसपास के करीब 12 गांवों के श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर भगत ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि डगर वाले हनुमान मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना और क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन करते हैं।4
- जलभराव से जूझते हिंडौन को फिर मिला संत रामपाल महाराज का सहारा, विधायक अनीता जाटव की अपील पर आश्रम ने उठाई मजदूरों की जिम्मेदारी.... हिंडौन सिटी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर हिंडौन विधायक अनिता जाटव एक बार फिर सतलोक आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के से मुलाकात की और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा। राहत सामग्री तो थी, लेकिन बजट और मजदूरों का था टोटा: विधायक अनिता जाटव ने संत रामपाल जी महाराज से चर्चा करते हुए जिक्र किया कि पूर्व में आपके द्वारा शहर की जल निकासी के लिए भारी मात्रा में पाइप और पानी खींचने वाली मोटरें (पंप) भेजी गई थीं। हालांकि, विधायक ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता और बजट की कमी के कारण यूं ही रखी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास इन मोटरों और पाइपों को स्थापित करने के लिए न तो मजदूर हैं और न ही उन मजदूरों को भुगतान करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध है। चर्चा के दौरान विधायक सहित उनके समर्थक हुकम सिंह कश्यप, तारा सिंह बैंसला आदि ने संत रामपाल जी महाराज को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया। संत रामपाल महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, नगद आर्थिक सहायता जारी: विधायक की इस समस्या को सुनते ही सतलोक आश्रम के संत रामपाल महाराज ने विधायक को आश्वस्त किया गया "आप तुरंत मजदूर लगाइए और शहर से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू करवाइए। काम करने वाले मजदूरों का जितना भी मेहनताना होगा, उसका पूरा खर्च सतलोक आश्रम वहन करेगा।" संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार सतलोक आश्रम के अनुयायियों और सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए विधायक अनिता जाटव को मजदूरों के भुगतान के लिए मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस पर विधायक अनिता जाटव ने संकट की इस घड़ी में सतलोक आश्रम द्वारा शहर की जनता के लिए आगे आकर मदद करने पर आभार व्यक्त किया है।1
- Weather update हिंडौन सिटी 2 दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से मिली निजात तेज हवाओं के साथ तेज बारिश का दौर से शुरू1
- सवाई माधोपुर रेलवे यार्ड में फिर दिखे दो पैंथर शावक, कर्मचारियों में दहशत सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर रेलवे यार्ड में सोमवार सुबह एक बार फिर दो पैंथर शावक नजर आने से रेलवे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों के अनुसार, यार्ड क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार जंगली जानवरों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि यार्ड में पैंथर के अलावा एक टाइगर भी कई बार नजर आ चुका है। कर्मचारियों का दावा है कि क्षेत्र में तीन-चार खूंखार जंगली जानवरों की मौजूदगी बनी हुई है। ऐसे में रेलवे यार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे यार्ड में बड़ी संख्या में कर्मचारी नियमित रूप से काम करते हैं। जंगली जानवरों की लगातार आवाजाही के बावजूद यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन गंभीर हादसा हो सकता है। कर्मचारियों ने कोटा मंडल रेल प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल सूचना देने और यार्ड क्षेत्र में मौजूद जंगली जानवरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि वन विभाग और रेलवे प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर जंगली जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए।1
- शहर में सुपोषण एवं शक्ति दिवस पर गर्भवती व धात्री माताओं को दी पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी करौली परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 34 एवं 12 प्रथम में मंगलवार दोपहर 3 बजे सुपोषण दिवस एवं शक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद पोषण का विशेष ध्यान रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पब्लिक हेल्थ मैनेजर तैनसिंह जी एवं वात्सल्य संस्थान के जिला समन्वयक जफर अली, कार्यकर्ता ममता जाटव, अर्पणा शर्मा, पुष्पा सहित अन्य कार्मिकों ने सहभागिता की।1
- घर पर ताला लगाकर परिवार गया बाहर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा… धौलपुर / परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, लेकिन लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 20-25 हजार की नकदी और दो मोबाइल ले गए। धौलपुर में हुई इस चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच कि शुरू1