logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहर में सुपोषण एवं शक्ति दिवस पर गर्भवती व धात्री माताओं को दी पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी करौली परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 34 एवं 12 प्रथम में मंगलवार दोपहर 3 बजे सुपोषण दिवस एवं शक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद पोषण का विशेष ध्यान रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पब्लिक हेल्थ मैनेजर तैनसिंह जी एवं वात्सल्य संस्थान के जिला समन्वयक जफर अली, कार्यकर्ता ममता जाटव, अर्पणा शर्मा, पुष्पा सहित अन्य कार्मिकों ने सहभागिता की।

8 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
8 hrs ago

शहर में सुपोषण एवं शक्ति दिवस पर गर्भवती व धात्री माताओं को दी पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी करौली परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 34 एवं 12 प्रथम में मंगलवार दोपहर 3 बजे सुपोषण दिवस एवं शक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद पोषण का विशेष ध्यान रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पब्लिक हेल्थ मैनेजर तैनसिंह जी एवं वात्सल्य संस्थान के जिला समन्वयक जफर अली, कार्यकर्ता ममता जाटव, अर्पणा शर्मा, पुष्पा सहित अन्य कार्मिकों ने सहभागिता की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं को लेकर आमजन ने सौंपा ज्ञापन।
    1
    कल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं को लेकर आमजन ने सौंपा ज्ञापन।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जगदीश धाम कैमरी से सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना: पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ लिया भाग, भगवान को पोशाक की अर्पित..... हिंडौन सिटी। कैमरी के प्रसिद्ध आस्था धाम जगदीशजी मंदिर से मंगलवार को जगदीश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान जगदीशजी की द्वितीय सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना हुई। जिसमें पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पद परिक्रमा को टोडाभीम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे भामाशाह रामनिवास मीना, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के ओ एस डी डॉ ज्ञानसिंह गुर्जर झड़ीसा, उपनिदेशक नादान सिंह खटाना बाढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मंदिर के महंत मनोज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज व रथ का पूजन कराया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने बताया की मंदिर में श्रद्धालु देवीलाल पुत्र रामधन पटेल तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह श्रीफल पटेल कुजा का पुरा धर्म जुलूस के रूप में मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जहां भगवान को विधि विधान से पोशाक और अटका महा प्रसादी अर्पित की। हाकिम फौजी,दामोदर तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह कुजा का पुरा,अमरसिंह, उदय सिंह जाट सीतापुर खेड़ली अटकोली की ओर से भगवान के प्रांगण में हवन पूजन किया गया । कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना ने बताया कि पदयात्रा के ध्वज वाहक राजाराम गुर्जर बाडा वाजिदपुर, महंत मनोज शास्त्री का जगह जगह माला, साफा पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही पदयात्रियों को विभिन्न गांवों में अनेकों स्थानों पर चाय, ठंडा पानी, शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई । ट्रस्ट सचिव रामविलास धमाड़ी ने बताया कि पदयात्रा में रथ में विराजित भगवान जगदीशजी की प्रतिमा का विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि बुधवार सुबह हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंगला आरती के बाद भगवान को ध्वज अर्पित कर अटका महा प्रसादी का भोग लगाया जाएगा और उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की जाएगी। खटाना ने बताया कि यात्रा जगदीश धाम कैमरी से बाडा वाजिदपुर, जगन का पुरा, हरसो डाई, बालाजी मंदिर बाढ़, बड़ी धमाड़ी, मेढ़े का पुरा, बेढे का पुरा, ककला, बिलई, रलावता, खेडला, खेड़ली, तेसगांव, बड़ा गांव होते हुए वापस जगदीश मंदिर कैमरी पहुंची। पद परिक्रमा में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित ट्रस्ट सदस्य हंसराज सरपंच, जीकेप जिलाध्यक्ष कैप्टन रतनसिंह खटाना, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना, सियाराम वकील, शेरसिंह इब्राहिमपुर, साहब सिंह महते का पुरा, राजबहादुर बड़ा गांव, जीकेप ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, नरेश मास्टर, रामोतार खटाना बाडा, कलवा पटेल तेसगांव, राजेश इब्राहिमपुर, 12 गांव कैमरी सहित क्षेत्र के अनेकों गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए ।
    2
    जगदीश धाम कैमरी से सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना: पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ लिया भाग, भगवान को पोशाक की अर्पित.....
हिंडौन सिटी। कैमरी के प्रसिद्ध आस्था धाम जगदीशजी मंदिर से मंगलवार को जगदीश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान जगदीशजी की द्वितीय सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना हुई। जिसमें पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पद परिक्रमा को टोडाभीम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे भामाशाह रामनिवास मीना, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के ओ एस डी डॉ ज्ञानसिंह गुर्जर झड़ीसा, उपनिदेशक नादान सिंह खटाना बाढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मंदिर के महंत मनोज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज व रथ का पूजन कराया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने बताया की मंदिर में श्रद्धालु देवीलाल पुत्र रामधन पटेल तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह श्रीफल पटेल कुजा का पुरा धर्म जुलूस के रूप में मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जहां भगवान को विधि विधान से पोशाक और अटका महा प्रसादी अर्पित की। हाकिम फौजी,दामोदर तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह कुजा का पुरा,अमरसिंह, उदय सिंह जाट  सीतापुर खेड़ली अटकोली की ओर से भगवान के प्रांगण में हवन पूजन किया गया । कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना ने बताया कि पदयात्रा के ध्वज वाहक राजाराम गुर्जर बाडा वाजिदपुर, महंत मनोज शास्त्री का जगह जगह माला, साफा पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही पदयात्रियों को विभिन्न गांवों में अनेकों स्थानों पर चाय, ठंडा पानी, शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई । ट्रस्ट सचिव रामविलास धमाड़ी ने बताया कि पदयात्रा में रथ में विराजित भगवान जगदीशजी की प्रतिमा का विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।  मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि बुधवार सुबह हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंगला आरती के बाद भगवान को ध्वज अर्पित कर अटका महा प्रसादी का भोग लगाया जाएगा और उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की जाएगी। खटाना ने बताया कि यात्रा जगदीश धाम कैमरी से बाडा वाजिदपुर, जगन का पुरा, हरसो डाई, बालाजी मंदिर बाढ़, बड़ी धमाड़ी, मेढ़े का पुरा, बेढे का पुरा, ककला, बिलई, रलावता, खेडला, खेड़ली, तेसगांव, बड़ा गांव होते हुए वापस जगदीश मंदिर कैमरी पहुंची। पद परिक्रमा में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित ट्रस्ट सदस्य हंसराज सरपंच, जीकेप जिलाध्यक्ष कैप्टन रतनसिंह खटाना, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना, सियाराम वकील, शेरसिंह इब्राहिमपुर, साहब सिंह महते का पुरा,  राजबहादुर बड़ा गांव, जीकेप ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, नरेश मास्टर, रामोतार खटाना बाडा, कलवा पटेल तेसगांव, राजेश इब्राहिमपुर,  12 गांव कैमरी सहित क्षेत्र के अनेकों गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए ।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के जिला चिकित्सालय से रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग बदहाल, गड्ढों और गंदे पानी से राहगीर परेशान गंगापुर सिटी। समाजसेवी वेद मंगल ने जानकारी देते हुए बताया की जिला चिकित्सालय से रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के साथ ही नालियों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। इसके चलते राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन उच्च बालिका विद्यालय सहित कई निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए भी यह मार्ग हादसे का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों में वाहन चालक और पैदल राहगीर कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक विकट हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरवाया जाए तथा नालियों की सफाई करवाकर गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि व्यस्त मुख्य मार्ग होने के कारण समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।
    1
    गंगापुर सिटी के जिला चिकित्सालय से रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग बदहाल, गड्ढों और गंदे पानी से राहगीर परेशान
गंगापुर सिटी। समाजसेवी वेद मंगल ने जानकारी देते हुए बताया की जिला चिकित्सालय से रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के साथ ही नालियों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। इसके चलते राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से प्रतिदिन उच्च बालिका विद्यालय सहित कई निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए भी यह मार्ग हादसे का कारण बन रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों में वाहन चालक और पैदल राहगीर कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक विकट हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरवाया जाए तथा नालियों की सफाई करवाकर गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि व्यस्त मुख्य मार्ग होने के कारण समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    10 hrs ago
  • वन क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई, गश्ती दल ने की कार्रवाई डिकोली गांव में वन भूमि को खुर्द-बुर्द करने की सूचना पर दबिश, जेसीबी जब्त सपोटरा। वन क्षेत्र में अवैध रूप से खुदाई कर वन भूमि को खुर्द-बुर्द करने की सूचना पर वन विभाग के गश्ती दल ने कार्रवाई की। उपवन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में टीम ने सपोटरा क्षेत्र के डिकोली गांव में दबिश दी। वन विभाग के अनुसार मौके पर वन क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई का कार्य किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त कर लिया। जब्त जेसीबी को दुर्गाशाह वन पौधशाला कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया। मामले में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान वनरक्षक विक्रम जाट, नीरज कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन, खुदाई एवं पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    वन क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई, गश्ती दल ने की कार्रवाई
डिकोली गांव में वन भूमि को खुर्द-बुर्द करने की सूचना पर दबिश, जेसीबी जब्त
सपोटरा। वन क्षेत्र में अवैध रूप से खुदाई कर वन भूमि को खुर्द-बुर्द करने की सूचना पर वन विभाग के गश्ती दल ने कार्रवाई की। उपवन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में टीम ने सपोटरा क्षेत्र के डिकोली गांव में दबिश दी।
वन विभाग के अनुसार मौके पर वन क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई का कार्य किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त कर लिया। जब्त जेसीबी को दुर्गाशाह वन पौधशाला कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया। मामले में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान वनरक्षक विक्रम जाट, नीरज कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी
क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन, खुदाई एवं पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सरमथुरा में खाद बीज की समस्याओं को लेकर किसान भाई बड़े परेशान है और साथ में दुकान वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं 266 रु का जो खाद का कट्टा आता है उसके ₹400 ले रहे हैं चाहे किसान मित्र बाले भी इसी रेट में कट्टा को दे रहे हैं तो मैं एसडीएम महोदय से निवेदन करना चाहता हूं कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें! लोकल पब्लिकशुरू ऐप सरमथुरा रिपोर्टर भरत सिंह मीणा सरमथुरा सरमथुरा में खाद बीज की समस्याओं को लेकर किसान भाई बड़े परेशान है और साथ में दुकान वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं 266 रु का जो खाद का कट्टा आता है उसके ₹400 ले रहे हैं चाहे किसान मित्र बाले भी इसी रेट में कट्टा को दे रहे हैं तो मैं एसडीएम महोदय से निवेदन करना चाहता हूं कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें! लोकल पब्लिकशुरू ऐप सरमथुरा रिपोर्टर भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    1
    सरमथुरा में  खाद बीज की समस्याओं को लेकर किसान भाई बड़े परेशान है और साथ में दुकान वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं 266 रु का जो खाद का कट्टा आता है उसके ₹400 ले रहे हैं चाहे किसान मित्र बाले भी इसी रेट में कट्टा को दे रहे हैं तो मैं एसडीएम महोदय से निवेदन करना चाहता हूं कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें 
जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें!

              लोकल पब्लिकशुरू ऐप सरमथुरा रिपोर्टर भरत सिंह मीणा सरमथुरा
सरमथुरा में  खाद बीज की समस्याओं को लेकर किसान भाई बड़े परेशान है और साथ में दुकान वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं 266 रु का जो खाद का कट्टा आता है उसके ₹400 ले रहे हैं चाहे किसान मित्र बाले भी इसी रेट में कट्टा को दे रहे हैं तो मैं एसडीएम महोदय से निवेदन करना चाहता हूं कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें 
जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें!
लोकल पब्लिकशुरू ऐप सरमथुरा रिपोर्टर भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान जिले भर में निजी और राजकीय विद्यालयों में तिरंगा रैली का आयोजन राष्ट्रीय एकता का छात्रों ने दिया संदेश करौली जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निजी शिक्षण संस्था राजकीय स्कूलों में तिरंगा रैली का आयोजन किया।रेली में स्टूडेंट्स ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' जैसे नारे लगाए गए।साहिन पब्लिक स्कूल कुतुकपुर के संस्थापक चांद मोहम्मद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिजूरी में संस्था प्रधान नेहा शांडिल्य और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासर में संस्था प्रधान प्रकाशी मीना ने रैली को हरी झंडी दिखाई।खिजूरी की संस्था प्रधान नेहा शांडिल्य ने स्टूडेंट्स को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और सम्मान के बारे में बताया।उन्हौने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान को सर्वोपरि रखे।तिरंगा रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से निकलती हुई वापस स्कूल पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में छात्र छात्राए शामिल हुई।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान जिले भर में निजी और राजकीय विद्यालयों में तिरंगा रैली का  आयोजन राष्ट्रीय एकता का छात्रों ने दिया संदेश
करौली जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निजी शिक्षण संस्था राजकीय  स्कूलों में तिरंगा रैली का आयोजन किया।रेली में स्टूडेंट्स ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' जैसे नारे लगाए गए।साहिन पब्लिक स्कूल कुतुकपुर के संस्थापक चांद मोहम्मद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिजूरी में संस्था प्रधान नेहा शांडिल्य और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासर में संस्था प्रधान प्रकाशी मीना ने रैली को हरी झंडी दिखाई।खिजूरी की संस्था प्रधान नेहा शांडिल्य ने स्टूडेंट्स को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और सम्मान के बारे में बताया।उन्हौने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान को सर्वोपरि रखे।तिरंगा रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से निकलती हुई वापस स्कूल पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में छात्र छात्राए शामिल हुई।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 12वीं डाक कावड़ यात्रा का हुआ समापन, श्रीराम बाघा वाले हनुमानजी मंदिर में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर किया जलाभिषेक..... हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड नंबर 51 स्थित वैध वाड़ा श्रीराम मंदिर, बाघा वाले हनुमानजी से हरिद्वार के लिए रवाना हुई 12वीं डाक कावड़ यात्रा मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कावड़ यात्रियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधान से गंगाजल अर्पित कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर पंडित महेश चंद शर्मा ने विधि-विधान से जलाभिषेक करवाया। कावड़ यात्रियों के मंदिर पहुंचते ही पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। बारिश,कीचड़ और जलभराव जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिवभक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यात्रा में शामिल करीब 60 शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर हिंडौन पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत भक्तिमय माहौल में हुआ। सभी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, समाज और सभी परिवारों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर नगर परिषद हिंडौन के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चंद सैनी ने कावड़ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया था। उन्होंने सभी शिवभक्तों को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के मंगल की कामना की थी। कावड़ यात्रियों के वापस लौटने पर नेता प्रतिपक्ष सैनी ने सभी शिवभक्तों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गोपाल सैनी, गहलोत सैनी, सुगंधी राम सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, विजेंद्र, राहुल सैनी, गजेंद्र सैनी, श्याम सैनी, रिंकू सैनी, नरेश चंद सैनी, समय सिंह सैनी, भीम सिंह सैनी, पिंटू सैनी, विक्रम सैनी, मुकेश सैनी, रामबाबू सैनी, महेश सैनी, पुखराज सैनी, गौरव सैनी, मोंटी सैनी, अनिल सैनी, चंद्रभान, मनोज सैनी, ऋषि सैनी, हरकेश सैनी, रामखिलाड़ी सैनी, खुशीराम सैनी, पप्पू सैनी, नवल सैनी, गोकुल सैनी, मंजू, बालकृष्ण सैनी, पीतम सैनी, बाबू सैनी, कारू सैनी, विष्णु सैनी, भोलू सैनी, गोलू सैनी, रामकेश सैनी, जीतू सैनी, मोहन सिंह सैनी, रामफल सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    12वीं डाक कावड़ यात्रा का हुआ समापन, श्रीराम बाघा वाले हनुमानजी मंदिर में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर किया जलाभिषेक.....
हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड नंबर 51 स्थित वैध वाड़ा श्रीराम मंदिर, बाघा वाले हनुमानजी से हरिद्वार के लिए रवाना हुई 12वीं डाक कावड़ यात्रा मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कावड़ यात्रियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधान से गंगाजल अर्पित कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर पंडित महेश चंद शर्मा ने विधि-विधान से जलाभिषेक करवाया। कावड़ यात्रियों के मंदिर पहुंचते ही पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। बारिश,कीचड़ और जलभराव जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिवभक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यात्रा में शामिल करीब 60 शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर हिंडौन पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत भक्तिमय माहौल में हुआ। सभी ने भगवान शिव की  पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, समाज और सभी परिवारों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर नगर परिषद हिंडौन के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चंद सैनी ने कावड़ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया था। उन्होंने सभी शिवभक्तों को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के मंगल की कामना की थी। कावड़ यात्रियों के वापस लौटने पर नेता प्रतिपक्ष सैनी ने सभी शिवभक्तों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गोपाल सैनी, गहलोत सैनी, सुगंधी राम सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, विजेंद्र, राहुल सैनी, गजेंद्र सैनी, श्याम सैनी, रिंकू सैनी, नरेश चंद सैनी, समय सिंह सैनी, भीम सिंह सैनी, पिंटू सैनी, विक्रम सैनी, मुकेश सैनी, रामबाबू सैनी, महेश सैनी, पुखराज सैनी, गौरव सैनी, मोंटी सैनी, अनिल सैनी, चंद्रभान, मनोज सैनी, ऋषि सैनी, हरकेश सैनी, रामखिलाड़ी सैनी, खुशीराम सैनी, पप्पू सैनी, नवल सैनी, गोकुल सैनी, मंजू, बालकृष्ण सैनी, पीतम सैनी, बाबू सैनी, कारू सैनी, विष्णु सैनी, भोलू सैनी, गोलू सैनी, रामकेश सैनी, जीतू सैनी, मोहन सिंह सैनी, रामफल सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटा हादसे की सूचना मिलते ही दौड़ी राहत टीम, मॉक ड्रिल में परखी तैयारियां शामपुरा–मांडलगढ़ खंड में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की स्थिति बनाकर राहत, चिकित्सा और बचाव व्यवस्था का किया परीक्षण आवाज बैधडक सवाई माधोपुरचीफ राधामोहन अग्रवाल कोटा। कोटा मंडल में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के निर्देशन में सोमवार को कोटा-चित्तौड़गढ़ खंड के शामपुरा–मांडलगढ़ स्टेशनों के मध्य मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान एक मालगाड़ी के लोको के एक अग्रिम पहिए के पटरी से उतरने तथा लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के घायल होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान सुबह 06:52 बजे सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया। इसके बाद दुर्घटना राहत एवं चिकित्सा संसाधनों को सक्रिय करते हुए एम्बुलेंस, चिकित्सा दल, दुर्घटना राहत ट्रेन तथा अन्य राहत उपकरणों को रवाना किया गया। साथ ही पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई। मॉक ड्रिल में शामपुरा–मांडलगढ़ के बीच ओएचई की विद्युत आपूर्ति बंद कर राहत कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई। नियंत्रण कार्यालय और घटनास्थल पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा आपात स्थिति में आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया को परखा गया। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री पुरुषोत्तम मीणा द्वारा सुबह 08:02 बजे मॉक ड्रिल घोषित की गई। इस दौरान रेल परिचालन पर संभावित प्रभाव और गाड़ियों के नियमन की प्रक्रिया का भी परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत एवं बचाव दल की त्वरित कार्रवाई, चिकित्सा सहायता की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय को सुनिश्चित करना रहा।
    1
    कोटा हादसे की सूचना मिलते ही दौड़ी राहत टीम, मॉक ड्रिल में परखी तैयारियां

शामपुरा–मांडलगढ़ खंड में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की स्थिति बनाकर राहत, चिकित्सा और बचाव व्यवस्था का किया परीक्षण
आवाज बैधडक
सवाई माधोपुरचीफ राधामोहन अग्रवाल
कोटा। कोटा मंडल में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के निर्देशन में सोमवार को कोटा-चित्तौड़गढ़ खंड के शामपुरा–मांडलगढ़ स्टेशनों के मध्य मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान एक  मालगाड़ी के लोको के एक अग्रिम पहिए के पटरी से उतरने तथा लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के घायल होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान सुबह 06:52 बजे सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया। इसके बाद दुर्घटना राहत एवं चिकित्सा संसाधनों को सक्रिय करते हुए एम्बुलेंस, चिकित्सा दल, दुर्घटना राहत ट्रेन तथा अन्य राहत उपकरणों को रवाना किया गया। साथ ही पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई।

मॉक ड्रिल में शामपुरा–मांडलगढ़ के बीच ओएचई की विद्युत आपूर्ति बंद कर राहत कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई। नियंत्रण कार्यालय और घटनास्थल पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा आपात स्थिति में आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया को परखा गया।

वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री पुरुषोत्तम मीणा द्वारा सुबह 08:02 बजे मॉक ड्रिल घोषित की गई। इस दौरान रेल परिचालन पर संभावित प्रभाव और गाड़ियों के नियमन की प्रक्रिया का भी परीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत एवं बचाव दल की त्वरित कार्रवाई, चिकित्सा सहायता की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय को सुनिश्चित करना रहा।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    18 hrs ago
  • महाराष्ट्र के मलशेज घाट के पास कालू झरने पर एक लड़का सेल्फी लेने गया। पैर फिसला और वो गहरी घाटी की तरफ लुढ़कने लगा। आखिरी पल में एक पत्थर से उसका हाथ अटक गया, वरना सीधा धारा में समा जाता। वहाँ मौजूद लोगों और Tourists ने तुरंत साड़ी और कपड़ों से रस्सी बनाई। खतरे के बीच पहुँचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सोचिए, कुछ सेकंड की लापरवाही अगर जिंदगी की आखिरी गलती बन जाती तो घर वालों पर क्या गुजरती। #cg #cgreels #cgsongs #chhattisgarh #raipur #cgnews #shorts #cgshorts #ytshorts #cgvideo #cgvideo #cgfam #cgfamily #cgviral #instagram #bhilai #bilaspur #trending #love #cgcomedy #cgraipur #cglover #cgstatus #chhattisgarhi #instagood2 महाराष्ट्र के मलशेज घाट के पास कालू झरने पर एक लड़का सेल्फी लेने गया। पैर फिसला और वो गहरी घाटी की तरफ लुढ़कने लगा। आखिरी पल में एक पत्थर से उसका हाथ अटक गया, वरना सीधा धारा में समा जाता। वहाँ मौजूद लोगों और Tourists ने तुरंत साड़ी और कपड़ों से रस्सी बनाई। खतरे के बीच पहुँचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सोचिए, कुछ सेकंड की लापरवाही अगर जिंदगी की आखिरी गलती बन जाती तो घर वालों पर क्या गुजरती। #cg #cgreels #cgsongs #chhattisgarh #raipur #cgnews #shorts #cgshorts #ytshorts #cgvideo #cgvideo #cgfam #cgfamily #cgviral #instagram #bhilai #bilaspur #trending #love #cgcomedy #cgraipur #cglover #cgstatus #chhattisgarhi #instagood2
    1
    महाराष्ट्र के मलशेज घाट के पास कालू झरने पर एक लड़का सेल्फी लेने गया। पैर फिसला और वो गहरी घाटी की तरफ लुढ़कने लगा। आखिरी पल में एक पत्थर से उसका हाथ अटक गया, वरना सीधा धारा में समा जाता। वहाँ मौजूद लोगों और Tourists ने तुरंत साड़ी और कपड़ों से रस्सी बनाई। खतरे के बीच पहुँचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सोचिए, कुछ सेकंड की लापरवाही अगर जिंदगी की आखिरी गलती बन जाती तो घर वालों पर क्या गुजरती।

#cg #cgreels #cgsongs #chhattisgarh #raipur #cgnews #shorts #cgshorts #ytshorts #cgvideo 
#cgvideo #cgfam #cgfamily #cgviral #instagram #bhilai #bilaspur #trending #love #cgcomedy #cgraipur #cglover #cgstatus #chhattisgarhi #instagood2
महाराष्ट्र के मलशेज घाट के पास कालू झरने पर एक लड़का सेल्फी लेने गया। पैर फिसला और वो गहरी घाटी की तरफ लुढ़कने लगा। आखिरी पल में एक पत्थर से उसका हाथ अटक गया, वरना सीधा धारा में समा जाता। वहाँ मौजूद लोगों और Tourists ने तुरंत साड़ी और कपड़ों से रस्सी बनाई। खतरे के बीच पहुँचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सोचिए, कुछ सेकंड की लापरवाही अगर जिंदगी की आखिरी गलती बन जाती तो घर वालों पर क्या गुजरती।
#cg #cgreels #cgsongs #chhattisgarh #raipur #cgnews #shorts #cgshorts #ytshorts #cgvideo 
#cgvideo #cgfam #cgfamily #cgviral #instagram #bhilai #bilaspur #trending #love #cgcomedy #cgraipur #cglover #cgstatus #chhattisgarhi #instagood2
    user_BR RAKESH AI2.0
    BR RAKESH AI2.0
    करौली, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.