जगदीश धाम कैमरी से सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना: पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ लिया भाग, भगवान को पोशाक की अर्पित..... हिंडौन सिटी। कैमरी के प्रसिद्ध आस्था धाम जगदीशजी मंदिर से मंगलवार को जगदीश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान जगदीशजी की द्वितीय सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना हुई। जिसमें पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पद परिक्रमा को टोडाभीम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे भामाशाह रामनिवास मीना, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के ओ एस डी डॉ ज्ञानसिंह गुर्जर झड़ीसा, उपनिदेशक नादान सिंह खटाना बाढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मंदिर के महंत मनोज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज व रथ का पूजन कराया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने बताया की मंदिर में श्रद्धालु देवीलाल पुत्र रामधन पटेल तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह श्रीफल पटेल कुजा का पुरा धर्म जुलूस के रूप में मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जहां भगवान को विधि विधान से पोशाक और अटका महा प्रसादी अर्पित की। हाकिम फौजी,दामोदर तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह कुजा का पुरा,अमरसिंह, उदय सिंह जाट सीतापुर खेड़ली अटकोली की ओर से भगवान के प्रांगण में हवन पूजन किया गया । कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना ने बताया कि पदयात्रा के ध्वज वाहक राजाराम गुर्जर बाडा वाजिदपुर, महंत मनोज शास्त्री का जगह जगह माला, साफा पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही पदयात्रियों को विभिन्न गांवों में अनेकों स्थानों पर चाय, ठंडा पानी, शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई । ट्रस्ट सचिव रामविलास धमाड़ी ने बताया कि पदयात्रा में रथ में विराजित भगवान जगदीशजी की प्रतिमा का विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि बुधवार सुबह हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंगला आरती के बाद भगवान को ध्वज अर्पित कर अटका महा प्रसादी का भोग लगाया जाएगा और उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की जाएगी। खटाना ने बताया कि यात्रा जगदीश धाम कैमरी से बाडा वाजिदपुर, जगन का पुरा, हरसो डाई, बालाजी मंदिर बाढ़, बड़ी धमाड़ी, मेढ़े का पुरा, बेढे का पुरा, ककला, बिलई, रलावता, खेडला, खेड़ली, तेसगांव, बड़ा गांव होते हुए वापस जगदीश मंदिर कैमरी पहुंची। पद परिक्रमा में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित ट्रस्ट सदस्य हंसराज सरपंच, जीकेप जिलाध्यक्ष कैप्टन रतनसिंह खटाना, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना, सियाराम वकील, शेरसिंह इब्राहिमपुर, साहब सिंह महते का पुरा, राजबहादुर बड़ा गांव, जीकेप ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, नरेश मास्टर, रामोतार खटाना बाडा, कलवा पटेल तेसगांव, राजेश इब्राहिमपुर, 12 गांव कैमरी सहित क्षेत्र के अनेकों गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए ।
जगदीश धाम कैमरी से सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना: पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ लिया भाग, भगवान को पोशाक की अर्पित..... हिंडौन सिटी। कैमरी के प्रसिद्ध आस्था धाम जगदीशजी मंदिर से मंगलवार को जगदीश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान जगदीशजी की द्वितीय सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना हुई। जिसमें पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पद परिक्रमा को टोडाभीम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे भामाशाह रामनिवास मीना, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के ओ एस डी डॉ ज्ञानसिंह गुर्जर झड़ीसा, उपनिदेशक नादान सिंह खटाना बाढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मंदिर के महंत मनोज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज व रथ का पूजन कराया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने बताया की मंदिर में श्रद्धालु देवीलाल पुत्र रामधन पटेल तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह श्रीफल पटेल कुजा का पुरा धर्म जुलूस के रूप में मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जहां भगवान को विधि विधान से पोशाक और अटका महा प्रसादी अर्पित की। हाकिम फौजी,दामोदर तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह कुजा का पुरा,अमरसिंह, उदय सिंह जाट सीतापुर खेड़ली अटकोली की ओर से भगवान के प्रांगण में हवन पूजन किया गया । कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना ने बताया कि पदयात्रा के ध्वज
वाहक राजाराम गुर्जर बाडा वाजिदपुर, महंत मनोज शास्त्री का जगह जगह माला, साफा पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही पदयात्रियों को विभिन्न गांवों में अनेकों स्थानों पर चाय, ठंडा पानी, शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई । ट्रस्ट सचिव रामविलास धमाड़ी ने बताया कि पदयात्रा में रथ में विराजित भगवान जगदीशजी की प्रतिमा का विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि बुधवार सुबह हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंगला आरती के बाद भगवान को ध्वज अर्पित कर अटका महा प्रसादी का भोग लगाया जाएगा और उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की जाएगी। खटाना ने बताया कि यात्रा जगदीश धाम कैमरी से बाडा वाजिदपुर, जगन का पुरा, हरसो डाई, बालाजी मंदिर बाढ़, बड़ी धमाड़ी, मेढ़े का पुरा, बेढे का पुरा, ककला, बिलई, रलावता, खेडला, खेड़ली, तेसगांव, बड़ा गांव होते हुए वापस जगदीश मंदिर कैमरी पहुंची। पद परिक्रमा में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित ट्रस्ट सदस्य हंसराज सरपंच, जीकेप जिलाध्यक्ष कैप्टन रतनसिंह खटाना, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना, सियाराम वकील, शेरसिंह इब्राहिमपुर, साहब सिंह महते का पुरा, राजबहादुर बड़ा गांव, जीकेप ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, नरेश मास्टर, रामोतार खटाना बाडा, कलवा पटेल तेसगांव, राजेश इब्राहिमपुर, 12 गांव कैमरी सहित क्षेत्र के अनेकों गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए ।
- जलभराव से जूझते हिंडौन को फिर मिला संत रामपाल महाराज का सहारा, विधायक अनीता जाटव की अपील पर आश्रम ने उठाई मजदूरों की जिम्मेदारी.... हिंडौन सिटी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर हिंडौन विधायक अनिता जाटव एक बार फिर सतलोक आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के से मुलाकात की और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा। राहत सामग्री तो थी, लेकिन बजट और मजदूरों का था टोटा: विधायक अनिता जाटव ने संत रामपाल जी महाराज से चर्चा करते हुए जिक्र किया कि पूर्व में आपके द्वारा शहर की जल निकासी के लिए भारी मात्रा में पाइप और पानी खींचने वाली मोटरें (पंप) भेजी गई थीं। हालांकि, विधायक ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता और बजट की कमी के कारण यूं ही रखी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास इन मोटरों और पाइपों को स्थापित करने के लिए न तो मजदूर हैं और न ही उन मजदूरों को भुगतान करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध है। चर्चा के दौरान विधायक सहित उनके समर्थक हुकम सिंह कश्यप, तारा सिंह बैंसला आदि ने संत रामपाल जी महाराज को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया। संत रामपाल महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, नगद आर्थिक सहायता जारी: विधायक की इस समस्या को सुनते ही सतलोक आश्रम के संत रामपाल महाराज ने विधायक को आश्वस्त किया गया "आप तुरंत मजदूर लगाइए और शहर से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू करवाइए। काम करने वाले मजदूरों का जितना भी मेहनताना होगा, उसका पूरा खर्च सतलोक आश्रम वहन करेगा।" संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार सतलोक आश्रम के अनुयायियों और सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए विधायक अनिता जाटव को मजदूरों के भुगतान के लिए मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस पर विधायक अनिता जाटव ने संकट की इस घड़ी में सतलोक आश्रम द्वारा शहर की जनता के लिए आगे आकर मदद करने पर आभार व्यक्त किया है।1
- कुडगांव थाने में CLG मीटिंग में ASP ने कहा पुलिस की आंख और कान बनेंगे तो अपराधी छोड़ेंगे इलाका सुधरेगा समाज कुडगांव पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम पांच बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा की अध्यक्षता में युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ने सदस्यों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और आम लोगों की शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी रहा। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि नशे के कारण इलाके में चोरी और अन्य अपराधों में पाबंदी लगाने पर चर्चा की गई। स्कूल और कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी सहमति बनी।थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।इस दौरान राहुल चौधरी ,लवकुश सेन ,गिर्राज मीणा ,अन्नपूर्णा वैष्णव, सीमा प्रजापत, रामहरि गुर्जर,विक्रम सिंह बैंसला,बनवारी बैरवा, विक्रम चौधरी, रामराज मीणा, आदि सदस्य मौजूद रहे।1
- *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻1
- डगर वाले हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीरामचरितमानस का पाठ, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब करौली। लांगरा क्षेत्र के बुगडार गांव स्थित प्राचीन डगर वाले हनुमान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ हुआ। इसके बाद शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूर्णाहुति एवं आह्वान के साथ गांव धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम के समापन के बाद भी बुगडार गांव के पंच-पटेलों और ग्रामीणों की ओर से पंडित एवं भगत ब्रह्मानंद शर्मा का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बुगडार सहित आसपास के करीब 12 गांवों के श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर भगत ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि डगर वाले हनुमान मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना और क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन करते हैं।4
- सिकराय विधायक ने निकाल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यकर्ता रहे साथ सिकराय उपखंड क्षेत्र में आज विधायक विक्रम के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।3
- आस्था की राह पर दौड़ी डाक कावड़, दुलापुरा में भोले की भक्ति का दिखा अद्भुत नजारा दुलापुरा। सावन के पावन अवसर पर दुलापुरा गांव में सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरिद्वार से रवाना हुई प्रथम सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा के दुलापुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों के पहुंचते ही पूरा माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डीजे पर बज रहे भोलेनाथ के भजनों के बीच कांवड़िए नाचते-झूमते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर पहुंचे। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया जलाभिषेक शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिवभक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दुलापुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ग्रामीणों ने कांवड़ियों एवं आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग किया। धार्मिक आयोजन से मजबूत होता है भाईचारा आयोजन को लेकर कैलाश सैनी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि इनसे समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में गांव के लोग एकजुट होकर सहयोग करते हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का आयोजन समस्त ग्रामवासी दुलापुरा की ओर से किया गया। ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा के स्वागत से लेकर जलाभिषेक और भंडारे तक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन कार्यक्रम में जगन सैनी, चन्दर सैनी, मूल्या सैनी, सीताराम, ईश्वर लाल, मदन, छाज्याराम, रख्या, लल्लू, हरिओम, बाबू (टेण्या), कमल, भगवानसिंह, जगदीश, उदय सिंह, पवन, प्रहलाद, भगवान सिंह अवस्थी, हरिओम अवस्थी, शिवदयाल अवस्थी, नरेश मीना एवं करण सिंह मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की मौजूदगी में कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और चारों ओर बम-बम भोले तथा हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे। पूरे आयोजन के दौरान दुलापुरा गांव शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।3
- कल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं को लेकर आमजन ने सौंपा ज्ञापन।1
- घर पर ताला लगाकर परिवार गया बाहर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा… धौलपुर / परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, लेकिन लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 20-25 हजार की नकदी और दो मोबाइल ले गए। धौलपुर में हुई इस चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच कि शुरू1