नगर निकाय चुनाव 2026 🔥 नामांकन के दूसरे दिन भुंतर में सियासी सरगर्मी तेज नगर पंचायत भुंतर से 5 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन भुंतर। नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत भुंतर में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न वार्डों से कुल 5 प्रत्याशियों ने तहसील कार्यालय भुंतर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में चुनावी उत्साह देखने को मिला। तहसीलदार भुंतर नितीश ठाकुर ने बताया कि वीरवार को 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड नंबर 3 से अभी किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वार्ड नंबर 4 से टशी छेरिंग वार्ड,नंबर 5 से मीना कुमारी,, वार्ड नंबर 6 से उर्मिला देवी व भानु सूद, वहीं वार्ड नंबर 7 नवंबर वार्ड से विकाश शावल ने अपना नामांकन दाखिल किया। अभी तक भुंतर से कुल 9 प्रत्याशीयों ने नामांकन दाखिल किए लेकिन किसी ने दो बार अपना नामांकन भरा उस हिसाब से 12 प्रत्याशी हुए। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही नगर पंचायत भुंतर के सातों वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अब जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार नगर पंचायत भुंतर में मुकाबला रोचक और कांटे का रहने वाला है, क्योंकि कई वार्डों में नए चेहरों के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। अब सबकी निगाहें नाम वापसी और चुनाव प्रचार की रफ्तार पर टिकी हैं।

- Post by Munishkoundal1
- *SFI Himachal Protest | सिया गुलेरिया को न्याय की मांग | Sarkaghat Murder Case | SFI Help to Family*1
- Post by Ram chand1
- हिमाचल में आजकल चली है पंचयात चुनाव पंचयात चुनाव पर सुनिए ,वाइरल वीडियो1
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला की नंदन ग्राम पंचायत के तहत आने वाले बल्ह क्षेत्र को जाने वाला मार्ग अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मार्ग पर एक स्थान पर टिप्परों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में ग्रामीणों की गाड़ियां भी फंस गई हैं।मार्ग बंद होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे और अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित होकर उपायुक्त से मिले और जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बंद होने से खेती-बाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच सकता। इसके अलावा दैनिक आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है।वहीं, इस मामले में विवाद भी सामने आया है। हरिजन बस्ती के कुछ लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि सड़क केवल 500 मीटर तक ही पक्की की गई। दूसरी ओर, गुरुवार को डीसी के पास पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित भूमि दान में दी गई थी और हरिजन बस्ती के लोगों की जमीन इसमें शामिल नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने करीब दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।2
- Post by Rakesh Kumar2
- Post by Dev Raj Thakur1
- Post by Munishkoundal1