Shuru
Apke Nagar Ki App…
300 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या, नांन्ता थाना क्षेत्र में सनसनी 300 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या, नांन्ता थाना क्षेत्र में सनसनी कोटा के नांन्ता थाना क्षेत्र में देर रात 300 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें पत्थर मंडी निवासी रमेश बैरवा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नांन्ता थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। #kota #rajasthannews #kotamurder #कोटा
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
300 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या, नांन्ता थाना क्षेत्र में सनसनी 300 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या, नांन्ता थाना क्षेत्र में सनसनी कोटा के नांन्ता थाना क्षेत्र में देर रात 300 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें पत्थर मंडी निवासी रमेश बैरवा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नांन्ता थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। #kota #rajasthannews #kotamurder #कोटा
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: कोटा में होगा नि:शुल्क सामूहिक विवाह, रुद्र महाराज एवं कालसर्प दोष शांति यज्ञ के साथ विशाल भंडारा कोटा शहर में आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होने जा रहा है। श्री पंचमुखी सोनरवर सेवा समिति, शिवपुरा–भीतरिया कुंड, कोटा (राज.) द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नि:शुल्क कन्या विवाह, रुद्र महाराज अनुष्ठान, कालसर्प दोष शांति यज्ञ तथा विशाल भंडारा प्रमुख आकर्षण रहे. समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जनकल्याण की भावना से किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु यह सामूहिक विवाह समारोह पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग मिल सके। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजन व यज्ञ की व्यवस्था भी की जाएगी।1
- Post by VKH NEWS1
- महाशिवरात्रि पर भारत की धमाकेदार जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त1
- महावीर नगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, सिर में गंभीर चोट स्क्रिप्ट: कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोखापाड़ा निवासी 68 वर्षीय ईश्वर चंद कहार किसी कार्यक्रम के तहत श्रीराम सर्कल के पास एक दुकान के उद्घाटन में शामिल होने गए थे। इसी दौरान वे कुर्सी लेकर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आई पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ईश्वर चंद के सिर में करीब 4 इंच गहरा घाव हो गया, साथ ही आंख और हाथ की उंगलियों में भी चोट आई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद हालत नियंत्रण में होने पर छुट्टी दे दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित के बेटे ने मामले की शिकायत महावीर नगर थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।1
- EK KAHANI....... JAY JAVAN JAY KISAN.1
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में ग्राम गड़ा, मध्य प्रदेश में आयोजित समारोह में साधु-संत, प्रशासनिक अधिकारी और देशभर से आए श्रद्धालु हुए शामिल। मध्य प्रदेश के ग्राम गड़ा स्थित बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में 303 कन्याओं का भव्य निःशुल्क विवाह सम्मेलन अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न भागों से आए साधु-संतों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए। समारोह में राष्ट्रध्वजों की सजावट और सांस्कृतिक वातावरण ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से देखा गया, जहां लाखों लोगों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से इस पुनीत आयोजन का साक्षी बनकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आयोजन स्थल पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क विवाह सम्मेलन समाज में समानता, सहयोग और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। बागेश्वर धाम द्वारा किया गया यह आयोजन सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1