ग्राम भौनकपुर में खेत में मिला नवजात का शव, मुंह में ठुसा था कपड़ा, हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पीएम को भेजा औरैया जनपद के भौनकपुर गांव में शुक्रवार सुबह 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवजात शिशु का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शिशु के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह घटना गांव के बाहर स्थित संदीप पुत्र विजय करन के खेत की है। संदीप अपनी पत्नी निशा के साथ सुबह करीब पांच बजे गेहूं की कटाई करने खेत पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बने घूरे के पास पड़ी, जहां एक नवजात शिशु मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर दंपति के होश उड़ गए। संदीप और उनकी पत्नी ने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में शिशु के मुंह में कपड़ा ठूंसे होने से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

- औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।1
- Post by Kanhaiya lal1
- कन्नौज के बिजली विभाग के ऑफिस में भोक्ताओं की लगी लंबी लाइन उपभोक्ताओं का सॉफ्टवेयर से कहना है स्मार्ट मीटर लगे जब से दिक्कत हो रही है बच्चे पहले आसमान मी का बिल भर पाए हम जिससे लोगजनता परेशान2
- रुरुगंज। क्षेत्र के कुदरकोट स्थित डॉ. लाखन सिंह इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस), 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा। रैली और जागरूकता कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह,अनिवेश, प्रेमवीर, आदि5
- ok1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने बच्चों की अंकतालिका देखकर अभिभावक खुशी से झूम उठे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। अजय अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि विद्यालय के नए कैंपस में कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्कूल परिसर में विशेष काउंटर खोले गए हैं, जहां अभिभावक आसानी से अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नए कैंपस में संचालित की जाएंगी, जबकि पुरानी बिल्डिंग में भी शिक्षण कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नए परिसर में खेल मैदान, प्रयोगशालाएं, आधुनिक शौचालय और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण भी किया गया है। क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में नए विद्यालय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- Post by कुमार सुनील1