Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
More news from Betul and nearby areas
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- मुलताई। बैतूल जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख 60 हजार बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अप्रैल 2026 को मुलताई पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लेंडागोंदी निवासी पंकज पंवार ने अपने खेत स्थित भैंस के बाड़े में कई चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पंचों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज पिता हीराचंद पंवार, उम्र 31 वर्ष, निवासी लेंडागोंदी, थाना मुलताई बताया। बाड़े से बरामद हुए 10 वाहन पुलिस द्वारा आरोपी के भैंस बाड़े की तलाशी लेने पर वहां से कुल 10 नग दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनमें 09 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी शामिल है। बरामद वाहनों के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। ₹6.60 लाख की बरामद संपत्ति पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6,60,000 है। यह कार्रवाई क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन वाहनों की हुई बरामदगी पुलिस द्वारा बरामद दोपहिया वाहनों में शामिल हैं— सीडी 100 – MP28ND3028 हीरो मोटरसाइकिल (बिना नंबर) हीरो HF डीलक्स – MP28MU2253 सुपर स्प्लेंडर (बिना नंबर) पैशन प्रो – MP28N8799 स्कूटी – MP48MZ1562 स्प्लेंडर प्लस – MP28NF2384 HF डीलक्स – MP28C1733 बजाज प्लेटिना – MP28MZ7170 HF डीलक्स – MP28MR0613 आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 02/2026 के तहत धारा 35(1)(ड) बी.एन.एस.एस. एवं 305(बी) बी.एन.एस. में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक सुनील सरयाम, सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश बरडे, आरक्षक गजराज, सत्येन्द्र पाल, आनंद वट्टी, शिवराज धाकड़, चालक सेवाराम पंवार एवं मेघा धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी की अपील पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, वाहन पार्क करते समय उचित लॉकिंग व्यवस्था का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।2
- मुलताई पुलिस की बड़ी कार्यवाही,चोरी की 10 मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें छापामार कार्यवाही कर भैंस के बाड़े से चोरी की मोटर सायकल जप्त की। मुलताई थाना अंतर्गत लेंदागोंदी का मामला। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगा जिसे पुलिस नें घेराबंदी कर पकड़ा। मोटर सायकल चोरी के आरोपी को पुलिस नें न्यायालय में किया पेश।1
- रेणुका सिद्ध पीठ धामनगांव में 95 भक्तों ने गाड़ा खिंचकर की मन्नत पूरी, भैंसदेही भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धामनगांव में चैत्र महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 500 वर्षों से चलीं आ रहा परम्परा को जीवित रखने इस वर्ष भी 95 देवी भगतों ने गाड़ा खिंचकर अपनी मन्नत उतारी। *देवी भगत पांच दिन करते हैं कठिन अनुष्ठान* गांवों में आज भी पुरानी परम्पराओं को बड़ी श्रृदा और आस्था के साथ निभाया जाता है इन परम्पराओं को देखने हजारों लोग पहुंचते हैं। ऐसे की अटूट परम्परा रेणुका सिद्ध पीठ धामनगांव में देखने को मिली जहां 500 वर्षों से चली आ रही परम्परा अनुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग देवी के भगत बनें। शरीर पर हल्दी का लेप, पांव में घुंघरू,गले में माला, हाथों में बाजूबंद,सर पर भगवा टोपी और सोडगा धारण कर पांच दिनों तक ब्रह्मचारी व्रत का पालन करते हैं। जमीन पर सोना, नग्न पाव तप्ती धूप में नाचना,बीना आसन पर बैठ बैठना जैसे अनेक परिश्रम करते हुए यह अनुष्ठान सम्पन्न किया जाता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से मां रेणुका से मन्नत मांगते हैं। और मन्नत पूरी होने पर चैत्र में भगत बनकर देवी मां के प्रति आस्था प्रगट कर भगत बनकर मन्नत पूरी करते हैं। तो वहीं महिलाएं नीम पहनकर मंदिर पहुंचकर नीम उतारकर मन्नत पूरी करती है। इस पौराणिक परम्पराओं को आज भी गांवों में देखने को मिलता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने शहरों से लोग गांव पहुंचते हैं। *जारों श्रृंखलाओं ने रेणुका मंदिर में टेका मत्था* चैत्र के दिन रेणुका सिद्ध पीठ पर मां रेणुका के दर्शन करने तांता लग गया सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों लोगों ने मां रेणुका के दर्शन कर पुजा अर्चना की वही भैंसदेही पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था का मोर्चा सम्भाल कर मंदिर मेले में व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई।4
- Post by ABDUL1
- सोहागपुर- किराना व्यवसायी सेठ श्री प्रहलाद साहू ने अपने दो बेटों आयुष व नैतिक तथा इनके भतीजे सचिन साहू के बेटे कृष्णा का जन्मदिन यहां आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों के बीच मनाया गया। इस खुशी के पल में आपने इन जरूरतमंद गरीब लोगों को फलफ्रूट, मिष्ठान, नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर बच्चों के जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की तथा इनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान सेठ राजेश साहू, नितिन साहू एवं परिजन उपस्थित थे।1
- विगत दो दिन पुर्व हुई ओलावृष्टि ने पुरे क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई थी इसी बीच नगर के किसान राजु महाले के खेत में लगभग 250 आम के पड़ो का बागीचा आंधी तुफान से उजड़ गया पेड़ पर लगे फल जमीन पर बिखर गए। किसान राजू महाले ने बताया कि इस ओलावृष्टि में उन्हें लगभग ढाई लाख रूपए का नुक्सान हुआ है। पुरी मेहनत और मंसूबों पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया। फिलहाल किसान ने नुक्सान के लिए शासन प्रशासन से मुवावजे की गुहार लगाई है।1
- *विकास पर भ्रष्टाचार की परत भारी - प्रभात* मैहर। देवी जी मार्ग में 17oo लाख रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले क्षतिग्रस्त होने लगी प्रमाण है जगह-जगह ठेकेदार बैरी गेट लगाकर मलहम पट्टी ठेगरी लगाने का काम कर रहा है नगर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने पहले भी विषय को उठाया है सरकार और प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं फिर जारी वीडियो में उन्होंने जिला कलेक्टर से लोक निर्माण विभाग के अधीन जारी निर्माण कार्य की जांच की मांग की है जनता से सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल करने की भी अपील की है श्री द्विवेदी ने सुनिए पूरा वीडियो2