logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी सहारनपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार शाम एसबीआई मुख्य शाखा, कोर्ट रोड पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लेने अथवा उसके क्रियान्वयन को स्थगित करने, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से पीएलआई योजना में संशोधन करने तथा लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। सचिव राजीव कुमार जैन ने कहा कि वर्ष 2015 के द्विपक्षीय समझौते में दूसरे और चैथे शनिवार का अवकाश तय हुआ था तथा शेष शनिवार को अवकाश के संबंध में बाद में विचार करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएलआई में भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। संयोजक नवनीत कुमार ने बताया कि नवंबर 2023 और मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता सकारात्मक रही थी तथा द्विपक्षीय सहमति से सभी शनिवार को अवकाश देने की संस्तुति वित्त मंत्रालय के वित्त विभाग को भेजी गई थी। मंडल सचिव राजीव महेश्वरी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों में सरकार के रवैये को लेकर रोष है। वहीं ैठप्व्। के रीजनल सेक्रेटरी संजय कपूर ने कहा कि सरकार के नकारात्मक रवैये से बैंकर्स में भी निराशा बढ़ रही है। सामान्य परिषद सदस्य राहुल कपिल, संयोजक प्रदीप गुप्ता तथा ।प्ठव्ब् के मंडल सचिव अशोक कुमार ने भी विभिन्न मांगों और बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अजय कर्णवाल, संजय शर्मा, आशीष शर्मा, अतुल चोपड़ा, राकेश राठौर, संजय कुमार, सोहन सिंह, अमित कुमार, निशांत शर्मा, दीपक कुमार, मुल्कीराज, नावेद अली खान, वीर कुमार जैन, सुरेश सिंह, रोहित कांबोज, अरविंद वर्मा, आशीष अग्रवाल, अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार, अमित पंवार, मौ. आसिफ, चिराग चावला, संतोष कुमार, राधेश्याम, नरेंद्र सिंह, फिरोज, कविता, पायल, संगीता, रीना, हर्षिता और साक्षी सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago
bb820ad3-fb5f-4e42-b1a0-ceeeed890421

मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी सहारनपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार शाम एसबीआई मुख्य शाखा, कोर्ट रोड पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लेने अथवा उसके क्रियान्वयन को स्थगित करने, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से पीएलआई योजना में संशोधन करने तथा लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। सचिव राजीव कुमार जैन ने कहा कि वर्ष 2015 के द्विपक्षीय समझौते में दूसरे और चैथे शनिवार का अवकाश तय हुआ था तथा शेष शनिवार को अवकाश के संबंध में बाद में विचार करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएलआई में भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। संयोजक नवनीत कुमार ने बताया कि नवंबर 2023 और मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता सकारात्मक रही थी तथा द्विपक्षीय सहमति से सभी शनिवार को अवकाश देने की संस्तुति वित्त मंत्रालय के वित्त विभाग को भेजी गई थी। मंडल सचिव राजीव महेश्वरी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों में सरकार के रवैये को लेकर रोष है। वहीं ैठप्व्। के रीजनल सेक्रेटरी संजय कपूर ने कहा कि सरकार के नकारात्मक रवैये से बैंकर्स में भी निराशा बढ़ रही है। सामान्य परिषद सदस्य राहुल कपिल, संयोजक प्रदीप गुप्ता तथा ।प्ठव्ब् के मंडल सचिव अशोक कुमार ने भी विभिन्न मांगों और बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अजय कर्णवाल, संजय शर्मा, आशीष शर्मा, अतुल चोपड़ा, राकेश राठौर, संजय कुमार, सोहन सिंह, अमित कुमार, निशांत शर्मा, दीपक कुमार, मुल्कीराज, नावेद अली खान, वीर कुमार जैन, सुरेश सिंह, रोहित कांबोज, अरविंद वर्मा, आशीष अग्रवाल, अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार, अमित पंवार, मौ. आसिफ, चिराग चावला, संतोष कुमार, राधेश्याम, नरेंद्र सिंह, फिरोज, कविता, पायल, संगीता, रीना, हर्षिता और साक्षी सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
    1
    सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल
सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सहरानपुर कुतुबशेर पुलिस की तत्परता से नहर में कूदे 59 वर्षीय व्यक्ति की बची जान। सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नहर में कूदे एक व्यक्ति को पुलिस ने गोताखोर की मदद से करीब तीन किलोमीटर तक तलाश कर सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से व्यक्ति की जान बच गई। जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय राजेन्द्र भाटिया निवासी मिशन कम्पाउंड, सहारनपुर, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। सुबह 11:44 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वह मानकमऊ के पास बड़ी नहर में कूद गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुतुबशेर संतोष त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर किनारे खड़ी कार को देखा और गोताखोर मौवीन खान की मदद से नहर में करीब तीन किलोमीटर तक तलाश शुरू की। अथक प्रयास के बाद राजेन्द्र भाटिया को जीवित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ, कांस्टेबल राजन चौधरी और गोताखोर मौवीन खान शामिल रहे।
    1
    सहरानपुर 
कुतुबशेर पुलिस की तत्परता से नहर में कूदे 59 वर्षीय व्यक्ति की बची जान।
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नहर में कूदे एक व्यक्ति को पुलिस ने गोताखोर की मदद से करीब तीन किलोमीटर तक तलाश कर सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से व्यक्ति की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय राजेन्द्र भाटिया निवासी मिशन कम्पाउंड, सहारनपुर, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। सुबह 11:44 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वह मानकमऊ के पास बड़ी नहर में कूद गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुतुबशेर संतोष त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, जिसमें घटना की पुष्टि हुई।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर किनारे खड़ी कार को देखा और गोताखोर मौवीन खान की मदद से नहर में करीब तीन किलोमीटर तक तलाश शुरू की। अथक प्रयास के बाद राजेन्द्र भाटिया को जीवित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ, कांस्टेबल राजन चौधरी और गोताखोर मौवीन खान शामिल रहे।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इस गंगा मे अंतिम संस्कार होता है. फिर भी सवाल क्यूँ. ...
    1
    इस गंगा मे अंतिम संस्कार होता है.
फिर भी सवाल क्यूँ.
...
    user_Social media  (24 news)
    Social media (24 news)
    Credit reporting agency सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बड़ी खबर | सहारनपुर के मंगल बाजार में बारिश ने खोली नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल **ईदगाह गेट के सामने नाले ब्लॉक, बारिश होते ही बाजार बन जाता है ‘झील’; ₹75 शुल्क लेने के बावजूद सफाई, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नदारद होने का आरोप** **सहारनपुर।** शहर के **मंगल बाजार** में बारिश के बाद जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार **ईदगाह गेट के सामने नाले ब्लॉक पड़े हैं**, जिसके कारण बारिश होते ही बाजार की सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं और पूरा इलाका किसी झील जैसा नजर आने लगता है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि पानी भरने के बाद **नाले दिखाई तक नहीं देते**, जिससे बाजार में आने-जाने वाले व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में पहले भी नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। **वार्ड संख्या 66 के पार्षद हाजी गुलशेर** से भी स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और नगर निगम अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की है। व्यापारियों का आरोप है कि मंगल बाजार में उनसे **75 रुपये शुल्क** लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक बाजार में न तो बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था है, न नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था दिखाई देती है और न ही लोगों के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर पर्याप्त काम नजर नहीं आता, जबकि सफाईकर्मी हर सप्ताह शुल्क की पर्ची काटने पहुंच जाते हैं। ऐसे में व्यापारियों का सवाल है कि **जब बाजार से शुल्क लिया जा रहा है तो उसके बदले सफाई, जल निकासी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है?** बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति केवल असुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि खुले और जाम नालों के कारण किसी व्यक्ति के गिरने या किसी अन्य गंभीर हादसे की आशंका भी बनी रहती है। खासकर जब पानी के अंदर नाले दिखाई नहीं देते, तब बाजार में आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि **मंगल बाजार में तत्काल नालों की सफाई कराई जाए, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।** साथ ही बाजार में पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया और जलभराव की स्थिति इसी तरह बनी रही तो **किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।** अब देखना होगा कि नगर निगम और वार्ड 66 के जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कब तक मौके पर कार्रवाई कराते हैं। **मंगल बाजार के व्यापारियों का सीधा सवाल है—शुल्क लिया जा रहा है तो सुविधाएं कब मिलेंगी?** **नगर निगम के सामने 5 बड़े सवाल** **➡️ मंगल बाजार के ईदगाह गेट के सामने नाले आखिर क्यों ब्लॉक हैं?** **➡️ बारिश होते ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हुआ?** **➡️ ₹75 शुल्क लेने के बावजूद व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीं?** **➡️ बाजार में नियमित सफाई और शौचालय की व्यवस्था कब होगी?** **➡️ पानी में नाले दिखाई नहीं देने की स्थिति में हादसा होने से पहले जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?** **जनहित में तत्काल कार्रवाई की जरूरत** **हलचल इंडिया न्यूज़** नगर निगम अधिकारियों और वार्ड 66 के पार्षद से अपील करता है कि इस समस्या को केवल बारिश के समय की शिकायत न मानकर **जनसुरक्षा और जनहित का गंभीर विषय** समझते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए। नालों की सफाई, जल निकासी और बाजार की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को हर बारिश में जलभराव की परेशानी और संभावित हादसे के खतरे का सामना न करना पड़े। --- # 📺 HULCHUL INDIA 24x7 ### **बेबाक खबर • तेज असर** **GTPL Digital Cable TV Broadband** **SET TOP BOX NO. 195** 📰 **HULCHUL INDIA NEWS CHANNEL** **Hulchul India News** 📰 **VANDE BHARAT LIVE TV NEWS** **वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़** ✍️ **विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह** 📰 **संपादक: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़** 📍 **ब्यूरो प्रमुख: हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर** 📞 **खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना के लिए संपर्क:** **8217554083** **हलचल इंडिया न्यूज़ — खबर वही, जो असर करे।** **#HulchulIndia #HulchulIndiaNews #HulchulIndia247 #VandeBharatLiveTVNews #हलचलइंडिया #सहारनपुर #Saharanpur #SaharanpurNews #MangalBazar #मंगल_बाजार #Ward66 #नगरनिगमसहारनपुर #SaharanpurMunicipalCorporation #जलभराव #Waterlogging #नालाबंद #सफाईव्यवस्था #जनहित #बारिश #RainNews #CivicIssues #LocalNews #BreakingNews #SaharanpurNews #सहारनपुरन्यूज़**
    1
    बड़ी खबर | सहारनपुर के मंगल बाजार में बारिश ने खोली नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल
**ईदगाह गेट के सामने नाले ब्लॉक, बारिश होते ही बाजार बन जाता है ‘झील’; ₹75 शुल्क लेने के बावजूद सफाई, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नदारद होने का आरोप**
**सहारनपुर।** शहर के **मंगल बाजार** में बारिश के बाद जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार **ईदगाह गेट के सामने नाले ब्लॉक पड़े हैं**, जिसके कारण बारिश होते ही बाजार की सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं और पूरा इलाका किसी झील जैसा नजर आने लगता है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि पानी भरने के बाद **नाले दिखाई तक नहीं देते**, जिससे बाजार में आने-जाने वाले व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में पहले भी नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। **वार्ड संख्या 66 के पार्षद हाजी गुलशेर** से भी स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और नगर निगम अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की है। व्यापारियों का आरोप है कि मंगल बाजार में उनसे **75 रुपये शुल्क** लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक बाजार में न तो बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था है, न नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था दिखाई देती है और न ही लोगों के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर पर्याप्त काम नजर नहीं आता, जबकि सफाईकर्मी हर सप्ताह शुल्क की पर्ची काटने पहुंच जाते हैं। ऐसे में व्यापारियों का सवाल है कि **जब बाजार से शुल्क लिया जा रहा है तो उसके बदले सफाई, जल निकासी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है?** बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति केवल असुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि खुले और जाम नालों के कारण किसी व्यक्ति के गिरने या किसी अन्य गंभीर हादसे की आशंका भी बनी रहती है। खासकर जब पानी के अंदर नाले दिखाई नहीं देते, तब बाजार में आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि **मंगल बाजार में तत्काल नालों की सफाई कराई जाए, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।** साथ ही बाजार में पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया और जलभराव की स्थिति इसी तरह बनी रही तो **किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।** अब देखना होगा कि नगर निगम और वार्ड 66 के जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कब तक मौके पर कार्रवाई कराते हैं। **मंगल बाजार के व्यापारियों का सीधा सवाल है—शुल्क लिया जा रहा है तो सुविधाएं कब मिलेंगी?**
**नगर निगम के सामने 5 बड़े सवाल**
**➡️ मंगल बाजार के ईदगाह गेट के सामने नाले आखिर क्यों ब्लॉक हैं?**
**➡️ बारिश होते ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हुआ?**
**➡️ ₹75 शुल्क लेने के बावजूद व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीं?**
**➡️ बाजार में नियमित सफाई और शौचालय की व्यवस्था कब होगी?**
**➡️ पानी में नाले दिखाई नहीं देने की स्थिति में हादसा होने से पहले जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?**
**जनहित में तत्काल कार्रवाई की जरूरत**
**हलचल इंडिया न्यूज़** नगर निगम अधिकारियों और वार्ड 66 के पार्षद से अपील करता है कि इस समस्या को केवल बारिश के समय की शिकायत न मानकर **जनसुरक्षा और जनहित का गंभीर विषय** समझते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए। नालों की सफाई, जल निकासी और बाजार की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को हर बारिश में जलभराव की परेशानी और संभावित हादसे के खतरे का सामना न करना पड़े।
---
# 📺 HULCHUL INDIA 24x7
### **बेबाक खबर • तेज असर**
**GTPL Digital Cable TV Broadband**
**SET TOP BOX NO. 195**
📰 **HULCHUL INDIA NEWS CHANNEL**
**Hulchul India News**
📰 **VANDE BHARAT LIVE TV NEWS**
**वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़**
✍️ **विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह**
📰 **संपादक: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़**
📍 **ब्यूरो प्रमुख: हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर**
📞 **खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना के लिए संपर्क:**
**8217554083**
**हलचल इंडिया न्यूज़ — खबर वही, जो असर करे।**
**#HulchulIndia #HulchulIndiaNews #HulchulIndia247 #VandeBharatLiveTVNews #हलचलइंडिया #सहारनपुर #Saharanpur #SaharanpurNews #MangalBazar #मंगल_बाजार #Ward66 #नगरनिगमसहारनपुर #SaharanpurMunicipalCorporation #जलभराव #Waterlogging #नालाबंद #सफाईव्यवस्था #जनहित #बारिश #RainNews #CivicIssues #LocalNews #BreakingNews #SaharanpurNews #सहारनपुरन्यूज़**
    user_जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
    जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
    Local News Reporter Saharanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल - समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है। रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। यमुना संदेश न्यूज़ चैनल बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल - समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है। रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल
- समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे

यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे।
पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है।
रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
यमुना संदेश न्यूज़ चैनल बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल
- समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे
यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे।
पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है।
रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_SATYAM NAGAPL
    SATYAM NAGAPL
    यमुनानगर, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • चीन ने किया धोखा नेपाल में जल सैलाब से हजारों घर तबाह उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है नेपाल से आए नदिया ऊफान पर है
    1
    चीन ने किया धोखा नेपाल में जल सैलाब से हजारों घर तबाह उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है नेपाल से आए नदिया ऊफान पर है
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Local News Reporter नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • सहारनपुर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: ई-रिक्शा, ऑटो और रूट तोड़ने वाले 380 वाहनों के चालान, 7 लाख से ज्यादा जुर्माना सहारनपुर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सहारनपुर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य यात्री वाहनों की विशेष जांच की गई। निर्धारित रूट का उल्लंघन करने वाले और यातायात नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। यातायात प्रभावित प्रमुख मार्गों, चौराहों और अन्य स्थानों पर टीमों ने वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 380 वाहनों के चालान किए गए। इन चालानों के जरिए 7 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा और ऑटो संचालित करने के निर्देश दिए।ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    सहारनपुर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: ई-रिक्शा, ऑटो और रूट तोड़ने वाले 380 वाहनों के चालान, 7 लाख से ज्यादा जुर्माना
सहारनपुर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सहारनपुर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य यात्री वाहनों की विशेष जांच की गई। निर्धारित रूट का उल्लंघन करने वाले और यातायात नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। यातायात प्रभावित प्रमुख मार्गों, चौराहों और अन्य स्थानों पर टीमों ने वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 380 वाहनों के चालान किए गए। इन चालानों के जरिए 7 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा और ऑटो संचालित करने के निर्देश दिए।ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई पुल ताश के पत्तों की तरह बह गए। हादसे में 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है, जिनमें 133 भारतीय शामिल हैं। कई सड़कें, गांव और 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए।
    1
    नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही
नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई पुल ताश के पत्तों की तरह बह गए। हादसे में 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है, जिनमें 133 भारतीय शामिल हैं। कई सड़कें, गांव और 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए।
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.