देवराजपुर के शक्ति स्थल पर अंधविश्वास का कारोबार! “चावल में किस्मत और भूत-प्रेत का इलाज?” — करौंदीकला (सुल्तानपुर)। विकास खंड करौंदीकला की ग्राम पंचायत देवराजपुर में स्थित “ब्रह्मबाबा शक्ति स्थल” इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। यहां चावल देखकर लोगों की परेशानियों का समाधान बताने का दावा करने वाले पंडित बाबा राजेश उपाध्याय और टोना-टोटका, भूत-प्रेत, ब्रह्म, डाकिनी, पिशाचिनी तथा असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाले प्रतापगढ़ निवासी ओझा शेर बहादुर यादव के पास दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय मान्यताओं के आधार पर यह स्थान शक्ति स्थल के रूप में पुजायमान है। सुल्तानपुर सहित आसपास के कई जिलों से लोग अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर यहां आते हैं। आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है कि यहां आने से उन्हें लाभ हुआ है और उनकी समस्याएं दूर हुई हैं। अंधविश्वास या आस्था? हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों का कहना है कि इस तरह के दावे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रमाणित नहीं हैं। चावल देखकर भविष्य या समस्या का समाधान बताना तथा भूत-प्रेत या टोना-टोटका से असाध्य रोग ठीक करने का दावा करना अंधविश्वास की श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का मत है कि किसी भी शारीरिक या मानसिक बीमारी के लिए प्रमाणित चिकित्सकीय उपचार ही कारगर होता है। ऐसे दावों से कई बार लोग सही इलाज से दूर हो जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। जागरूकता की जरूरत समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि प्रशासन और संबंधित विभागों को लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। शिक्षा और जागरूकता ही अंधविश्वास के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। देवराजपुर का यह शक्ति स्थल आस्था का केंद्र जरूर हो सकता है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि लोग आस्था और अंधविश्वास के बीच का अंतर समझें तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक और कानूनी मार्ग अपनाएं।

- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- Post by Raju.u.p.441
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- दिनांक 28 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे। ------------------------ जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित2
- होली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग शांति, सद्भाव और सुरक्षित वातावरण में होली मनाएँ। उन्होंने कहा कि— किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधि से दूर रहें। नशे में वाहन न चलाएँ। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और आनंदपूर्ण माहौल में होली मना सकें।1
- पट्टी आदर्श नगर पंचायत में शनिवार सुबह 11:00 बजे आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल के निर्देश पर की गई। नगर क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या से राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। विशेष टीम गठित कर व्यवस्थित ढंग से गोवंश को पकड़ा गया और उन्हें सुरक्षित वाहन से गौशाला पहुंचाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और नगर की स्वच्छता व व्यवस्था बेहतर होगी। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी आवारा गोवंश दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।1
- Post by Raju.u.p.441
- प्रतापगढ़ में दुल्हन के दरवाजे पर बारात आयी और दारू के नशेड़ियों ने माहौल को बत्तर बना दिया विडिओ वायरल बाराती अभी और कुछ देर नाचने के मूड में थे और लड़की वाले चाहते थे कि रस्में हो जाये....शुभ मुहूर्त निकला जा रहा था लड़कीवालों ने अचानक DJ बंद करा दिया फिर क्या था दोनों गुटों में पहले कहासुनी और फिर जमकर मारपीट हो गयी फिर बारातियों को अशुभ मुहूर्त में लड़की वाले कायदे से बाजा बजाते हुए पीटते हुए दूर तक ले गये और सबकी नचा नचा के जमकर अच्छे से बारात निकाली गई *जानकारों की माने तो आज के दौर में हरहाल में दारू पीकर बारात में जा रहे बरातियों की वजह से मारपीट और दंगे हो रहे हैं*1
- Post by Anupam tiwari1