logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Raju.u.p.44
Raju.u.p.44
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

  • user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
    Ram Ram ji
    4 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने पुलिस अधीक्षक अमेठी को ज्ञापन सौंपकर जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने आरोप लगाया है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध कटान तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है और दर्ज मुकदमों में तथ्यों को दबाकर झूठी विवेचना की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोतवाली अमेठी व गौरीगंज क्षेत्र के कुछ पुलिसकर्मी अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं तथा शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को कार्य से हटाकर पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीम गठित करने की मांग की है। साथ ही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जांच कराए जाने की भी मांग रखी गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 9 मार्च 2026 तक शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को सुबह 11 बजे से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गौरीगंज के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने कहा है कि कार्रवाई होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
    2
    भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने पुलिस अधीक्षक अमेठी को ज्ञापन सौंपकर जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने आरोप लगाया है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध कटान तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है और दर्ज मुकदमों में तथ्यों को दबाकर झूठी विवेचना की जा रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोतवाली अमेठी व गौरीगंज क्षेत्र के कुछ पुलिसकर्मी अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं तथा शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को कार्य से हटाकर पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीम गठित करने की मांग की है। साथ ही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जांच कराए जाने की भी मांग रखी गई है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 9 मार्च 2026 तक शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को सुबह 11 बजे से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गौरीगंज के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने कहा है कि कार्रवाई होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • करौंदीकला की ग्राम पंचायत देवराजपुर में स्थित है यह शक्ति स्थल
    1
    करौंदीकला की ग्राम पंचायत देवराजपुर में स्थित है यह शक्ति स्थल
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिनांक 28 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे। ------------------------ जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित
    2
    दिनांक 28 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे।
------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पट्टी आदर्श नगर पंचायत में शनिवार सुबह 11:00 बजे आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल के निर्देश पर की गई। नगर क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या से राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। विशेष टीम गठित कर व्यवस्थित ढंग से गोवंश को पकड़ा गया और उन्हें सुरक्षित वाहन से गौशाला पहुंचाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और नगर की स्वच्छता व व्यवस्था बेहतर होगी। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी आवारा गोवंश दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    1
    पट्टी आदर्श नगर पंचायत में शनिवार सुबह 11:00 बजे आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल के निर्देश पर की गई।
नगर क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या से राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। विशेष टीम गठित कर व्यवस्थित ढंग से गोवंश को पकड़ा गया और उन्हें सुरक्षित वाहन से गौशाला पहुंचाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और नगर की स्वच्छता व व्यवस्था बेहतर होगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी आवारा गोवंश दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दो कुन्तल मिलावटी खोवा को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया नष्ट JST डीडीयू नगर।नगर स्थित जीटीआर ब्रिज पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक मालवाहक से 1 2 कुन्तल खोवा बरामद किया। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने दो कुंतल खोवे को नष्ट करा दिया। वहीं सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया। त्योहार नजदीक आता देखकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर सकिय हो गए है। सबसे अधिक खपत खोवे की होती है। इसमें लोग रिफाइंड के अलावा आलू और स्टार्च का मिश्रण करते हैं। शुक्रवार को सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिसकर्मियों के साथ जीटीआर ब्रिज पर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रही एक मालवाहन को रूकवा लिया। मौके पर पकड़े गये चालक से अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी में लगभग 12 कुंतल खोवा है। खोवा नौगढ़ से नगर स्थित खोवा मंडी में बिक्री के लिए जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऑयोडिन टिंचर की मदद से खोवे सैंपल लेकर उसकी जांच शुरू की। इस दौरान विभिन्न परात से खोवे के सैंपल लिये। लगभग दो कुतंल खोवा प्रारंभिक टेस्ट में खरा नहीं उतरा। इसके बाद टीम ने उन खोवे के परात से सेंपल पैक किये। शेष खोवे को छोड़कर दो कुतंल खोवे को जब्त कर उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि दो कुतंल खोवे को नष्ट करा दिया गया है। बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी।
    1
    दो कुन्तल मिलावटी खोवा को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया नष्ट 
JST 
डीडीयू नगर।नगर स्थित जीटीआर ब्रिज पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक मालवाहक से 1 2 कुन्तल  खोवा बरामद किया। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने दो कुंतल खोवे को नष्ट करा दिया। वहीं सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया।
त्योहार नजदीक आता देखकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर सकिय हो गए है। सबसे अधिक खपत खोवे की होती है। इसमें लोग रिफाइंड के अलावा आलू और स्टार्च का मिश्रण करते हैं। शुक्रवार को सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिसकर्मियों के साथ जीटीआर ब्रिज पर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रही एक मालवाहन को रूकवा लिया। मौके पर पकड़े गये चालक से अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी में लगभग 12 कुंतल खोवा है। खोवा नौगढ़ से नगर स्थित खोवा मंडी में बिक्री के लिए जा रहा था।  खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऑयोडिन टिंचर की मदद से खोवे सैंपल लेकर उसकी जांच शुरू की। इस दौरान विभिन्न परात से खोवे के सैंपल लिये। लगभग दो कुतंल खोवा प्रारंभिक टेस्ट में खरा नहीं उतरा। इसके बाद टीम ने उन खोवे के परात से सेंपल पैक किये। शेष खोवे को छोड़कर दो कुतंल खोवे को जब्त कर उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि दो कुतंल खोवे को नष्ट करा दिया गया है। बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थाना गाँधीपार्क- समय करीब 12.45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि वार्ष्णेय कॉलेज के सामने पुल के नीचे एक व्यक्ति धीरज द्वारा दो व्यक्तियों (पृथ्वीराज व अंशू) पर गोली चला दी है जिसमें अंशू की पीठ में व पृथ्वीराज के पैर में गोली लगी थी, दोनों को तत्काल उपचार हेतु मलखान सिहं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अंशू को मृत घोषित कर दिया गया है, पृथ्वीराज की स्थिति खतरे से बाहर है,  सीओ सिटी दैत्य ने बताया कि दोनों पक्ष पूर्व से परिचित हैं एवं दोनों पक्षों में पूर्व की मुकदमेबाजी चल रही है । टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई, मौके पर शांति है ।
    1
    थाना गाँधीपार्क- समय करीब 12.45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि वार्ष्णेय कॉलेज के सामने पुल के नीचे एक व्यक्ति धीरज द्वारा दो व्यक्तियों (पृथ्वीराज व अंशू) पर गोली चला दी है जिसमें अंशू की पीठ में व पृथ्वीराज के पैर में गोली लगी थी, दोनों को तत्काल उपचार हेतु मलखान सिहं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अंशू को मृत घोषित कर दिया गया है, पृथ्वीराज की स्थिति खतरे से बाहर है, 
सीओ सिटी दैत्य ने बताया कि दोनों पक्ष पूर्व से परिचित हैं एवं दोनों पक्षों में पूर्व की मुकदमेबाजी चल रही है । टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई, मौके पर शांति है ।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • “चावल में किस्मत और भूत-प्रेत का इलाज?” — करौंदीकला (सुल्तानपुर)। विकास खंड करौंदीकला की ग्राम पंचायत देवराजपुर में स्थित “ब्रह्मबाबा शक्ति स्थल” इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। यहां चावल देखकर लोगों की परेशानियों का समाधान बताने का दावा करने वाले पंडित बाबा राजेश उपाध्याय और टोना-टोटका, भूत-प्रेत, ब्रह्म, डाकिनी, पिशाचिनी तथा असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाले प्रतापगढ़ निवासी ओझा शेर बहादुर यादव के पास दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय मान्यताओं के आधार पर यह स्थान शक्ति स्थल के रूप में पुजायमान है। सुल्तानपुर सहित आसपास के कई जिलों से लोग अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर यहां आते हैं। आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है कि यहां आने से उन्हें लाभ हुआ है और उनकी समस्याएं दूर हुई हैं। अंधविश्वास या आस्था? हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों का कहना है कि इस तरह के दावे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रमाणित नहीं हैं। चावल देखकर भविष्य या समस्या का समाधान बताना तथा भूत-प्रेत या टोना-टोटका से असाध्य रोग ठीक करने का दावा करना अंधविश्वास की श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का मत है कि किसी भी शारीरिक या मानसिक बीमारी के लिए प्रमाणित चिकित्सकीय उपचार ही कारगर होता है। ऐसे दावों से कई बार लोग सही इलाज से दूर हो जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। जागरूकता की जरूरत समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि प्रशासन और संबंधित विभागों को लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। शिक्षा और जागरूकता ही अंधविश्वास के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। देवराजपुर का यह शक्ति स्थल आस्था का केंद्र जरूर हो सकता है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि लोग आस्था और अंधविश्वास के बीच का अंतर समझें तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक और कानूनी मार्ग अपनाएं।
    1
    “चावल में किस्मत और भूत-प्रेत का इलाज?” — 
करौंदीकला (सुल्तानपुर)।
विकास खंड करौंदीकला की ग्राम पंचायत देवराजपुर में स्थित  “ब्रह्मबाबा शक्ति स्थल” इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। यहां चावल देखकर लोगों की परेशानियों का समाधान बताने का दावा करने वाले पंडित बाबा राजेश उपाध्याय और टोना-टोटका, भूत-प्रेत, ब्रह्म, डाकिनी, पिशाचिनी तथा असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाले प्रतापगढ़ निवासी ओझा शेर बहादुर यादव के पास दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
स्थानीय मान्यताओं के आधार पर यह स्थान शक्ति स्थल के रूप में पुजायमान है। सुल्तानपुर सहित आसपास के कई जिलों से लोग अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर यहां आते हैं। आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है कि यहां आने से उन्हें लाभ हुआ है और उनकी समस्याएं दूर हुई हैं।
अंधविश्वास या आस्था?
हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों का कहना है कि इस तरह के दावे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रमाणित नहीं हैं। चावल देखकर भविष्य या समस्या का समाधान बताना तथा भूत-प्रेत या टोना-टोटका से असाध्य रोग ठीक करने का दावा करना अंधविश्वास की श्रेणी में आता है।
विशेषज्ञों का मत है कि किसी भी शारीरिक या मानसिक बीमारी के लिए प्रमाणित चिकित्सकीय उपचार ही कारगर होता है। ऐसे दावों से कई बार लोग सही इलाज से दूर हो जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जागरूकता की जरूरत
समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि प्रशासन और संबंधित विभागों को लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। शिक्षा और जागरूकता ही अंधविश्वास के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
देवराजपुर का यह शक्ति स्थल आस्था का केंद्र जरूर हो सकता है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि लोग आस्था और अंधविश्वास के बीच का अंतर समझें तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक और कानूनी मार्ग अपनाएं।
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.