भव्य आयोजन: कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य आयोजन: कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती औरैया, 14 अप्रैल 2026। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जनपद में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मानस सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के मूल मंत्र—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को अपनाने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने अपने संबोधन में बाबा साहब के अर्थशास्त्री और विधिवेत्ता के रूप में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समान अवसर और महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उप जिलाधिकारी कमल सिंह ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य बाबा साहब के अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करना है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान स्टेनो जिलाधिकारी राजेश कुमार ने गीत के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे सभागार भावविभोर हो उठा। वहीं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और योगदान पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर सूचना विभाग के सहयोग से ‘विजन आर’ दल द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और महाविद्यालयों में विचार गोष्ठियां, निबंध प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के प्रमुख अंबेडकर स्थलों और प्रतिमाओं को सजाकर विशेष साफ-सफाई भी कराई गई। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
भव्य आयोजन: कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य आयोजन: कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती औरैया, 14 अप्रैल 2026। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जनपद में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मानस सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों
ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के मूल मंत्र—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को अपनाने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने अपने संबोधन में बाबा साहब के अर्थशास्त्री और विधिवेत्ता के रूप में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा
कि डॉ. अंबेडकर ने समान अवसर और महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उप जिलाधिकारी कमल सिंह ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य बाबा साहब के अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करना है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान स्टेनो जिलाधिकारी राजेश कुमार ने गीत के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे सभागार भावविभोर हो उठा। वहीं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के
जीवन, संघर्ष और योगदान पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर सूचना विभाग के सहयोग से ‘विजन आर’ दल द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और महाविद्यालयों में विचार गोष्ठियां, निबंध प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के प्रमुख अंबेडकर स्थलों और प्रतिमाओं को सजाकर विशेष साफ-सफाई भी कराई गई। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
- औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है। इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन1
- *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही। . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।1
- baba sahab bheem rav ramji rav ji ke 135 vi jaynti pr logo ne bade hi harsh o ullas badi hi santi priye dhoom dham se manai gyi . or police adhikshak mahoday ji ke nirdesan se police suraksha bal vi sath me rahe logo ne ajj ka din bahut hi khusiyo ke sath manaya .4
- बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य मे निकाली गई रैली मे उमड़ी भारी भीड़ लगे जय भीम के नारे..3
- औरैया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में मंगलवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जेसीज चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान बाबा साहब के साथ-साथ कई अन्य महापुरुषों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए लोग मार्गों पर उमड़ पड़े। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी रही, जिससे आयोजन और अधिक भव्य दिखाई दिया। वहीं डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरकते नजर आए। पूरे वातावरण में नीले झंडों की भरमार से आसमान भी नीला दिखाई दे रहा था। शोभायात्रा के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस दौरान कई जगहों पर शोभायात्रा का सम्मान किया गया तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के चलते पर्याप्त इंतेजाम किये गए।3
- औरैया जिले के तहसील बिधूना क्षेत्र के कस्बा सहित एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, सहार और बेला में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ बिधूना किशनी मार्ग, भगत सिंह चौराहा, बेला रोड बाईपास, लोहा मंडी और अछल्दा रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह चौराहे पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अभय सिंह सेंगर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक, बंटू राव दिवाकर (पूर्व प्रशासक, जिला सहकारी बैंक इटावा), कुलदीप कठेरिया, मोहनलाल, उदयभान दिवाकर, प्रमोद भास्कर, बृजेंद्र कुमार, ब्रजनन्दन, श्यामबाबू, आशाराम बौद्ध, अमर सिंह, बिनोद कुमार, अनिल बौद्ध, हुकुम सिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शंभूनाथ, सुहेलखान, गंगासागर समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। अंबेडकर पार्क पहुंचकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला। कस्बे में कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की भी व्यवस्था की गई।1
- औरैया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बेटियों का विशेष सम्मान किया गया। ताप्ती प्रधानाचार्य संदीप सिंह और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में अंबेडकर जयंती के दिन जन्मी बच्चियों को लॉकेट और बाबा साहेब के प्रतीक भीम लॉकेट भेंट किए गए। इसमें वार्षिक रिजल्ट वितरण बच्चों को शील्ड और मासिक शुल्क में छूट आशा स्कॉलर के तहत दी गई बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया क्षेत्र के सम्मानित प्रधानों और व्यक्तियों का बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटा और बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को खत्म करना तथा समानता का संदेश देना था। आयोजकों ने कहा कि आज भी कई स्थानों पर बेटे के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है, जबकि बेटी के जन्म पर निराशा दिखाई देती है। ऐसी सोच को बदलने के लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर करीब एक दर्जन बच्चियों को सम्मानित किया गया। बच्चियों की माताओं को भी सम्मान स्वरूप पी वी आर पी अकादमी जसवंतपुर दिया गया। बेटियों का पूजन कर उन्हें लॉकेट पहनाए गए और महिलाओं को ड्रायफ्रूट भी वितरित किए गए। आयोजन स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक संतोष पाण्डेय ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, पुनर्विवाह और सम्मानजनक जीवन के अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए समाज में शिक्षा, समानता और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देंगे। यह आयोजन न केवल बेटियों के स्वागत का प्रतीक बना, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश भी दे गया। *बाइट:-प्रधानाचार्य संदीप सिंह*1
- समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर, दी जानकारी।1