Shuru
Apke Nagar Ki App…
हँसी का तड़का, मस्ती का धमाका! रेखा एवं रंजीत जलवंशी के साथ देखिए मजेदार फैमिली कॉमेडी वीडियो! कटरा मुजफ्फरपुर बिहार
Jalwanshi_News
हँसी का तड़का, मस्ती का धमाका! रेखा एवं रंजीत जलवंशी के साथ देखिए मजेदार फैमिली कॉमेडी वीडियो! कटरा मुजफ्फरपुर बिहार
More news from बिहार and nearby areas
- हँसी का तड़का, मस्ती का धमाका! रेखा एवं रंजीत जलवंशी के साथ देखिए मजेदार फैमिली कॉमेडी वीडियो! कटरा मुजफ्फरपुर बिहार1
- आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में शिक्षक की भूमिका में दिखे केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, छात्रों को पढ़ाया चिकित्सा का पाठ ---बीमारियों के उपचार, मेडिकल की पढ़ाई और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की दी सीख; बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन मुजफ्फरपुर। आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने मेडिकल छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें विभिन्न बीमारियों, उनके उपचार और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने के गुर बताए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, मेहनत और चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की सलाह दी। आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आभा रानी सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, संस्थापक डॉ. मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, निदेशक प्रोफेसर डॉ. उदय कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित कुमार सिंह सहित कॉलेज के कई चिकित्सक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि मेडिकल छात्रों के बीच जाना उन्हें अच्छा लगता है। दिल्ली में रहने के दौरान भी वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), कार्डियोलॉजी सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सेमिनारों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में शॉर्टकट जैसा कुछ नहीं होना चाहिए। सफलता के लिए नियमित अध्ययन और मेहनत जरूरी है। विद्यार्थियों को किताबें पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मेडिकल के क्षेत्र में केवल एमबीबीएस तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पीजी की पढ़ाई और किसी विशेष चिकित्सा विधा में विशेषज्ञता हासिल करना भी जरूरी है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं में काफी क्षमता है। जरूरत है कि वे मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। मरीजों के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मरीज हमारे लिए भगवान के समान हैं। उनके साथ हमेशा सौम्य और सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। चिकित्सकों को हर संभव प्रयास करना चाहिए कि मरीज की जान बचाई जा सके। चिकित्सा का क्षेत्र केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के इंटर्न चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें आईजीआईएमएस की चिकित्सा प्रोफेसर डॉ. स्वाति सिंह ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बेसिक लाइफ सपोर्ट की उपयोगिता, आपातकालीन स्थिति में मरीज को तत्काल सहायता देने और जीवन बचाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इंटर्न छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक रूप से इस प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक प्रसाद, डॉ. कमलकांत मिश्रा, डॉ. विकास रंजन, डॉ. राज्यवर्धन, डॉ. रागिनी रंजन, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. आलोक प्रीतम, डॉ. ममता सिंह, डॉ. खुशबू रानी, डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं बीएलएस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. रागिनी, डॉ. नीतिका निशु, डॉ. आलिया प्रवीण, डॉ. सौरभ और डॉ. रवि कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।1
- मुजफ्फरपुर: मीनापुर नगर पंचायत की विकास की हकीकत! नल-जल, सड़क और सोलर लाइट को लेकर भड़के ग्रामीण #muzaffarpurnews #minapurnews #biharnews #naljal #crimesachkhabar #nagarpanchayat1
- क्या भारत में सचमुच 565 रियासतों का एकीकरण हुआ था, या आज लोकतंत्र के भीतर नई रियासतें खड़ी हो गई हैं? 1947 में सत्ता राजाओं से जनता के हाथों में आई थी। लेकिन क्या आज सत्ता फिर कुछ लोगों तक सिमटती जा रही है? यह आत्ममंथन का समय है। जागो भारत, जागो! क्या भारत में सचमुच 565 रियासतों का एकीकरण हुआ था, या आज लोकतंत्र के भीतर नई रियासतें खड़ी हो गई हैं? 1947 में सत्ता राजाओं से जनता के हाथों में आई थी। लेकिन क्या आज सत्ता फिर कुछ लोगों तक सिमटती जा रही है? यह आत्ममंथन का समय है। जागो भारत, जागो!1
- लहेरियासराय चट्टी चौक पर दो सांडों की भिड़ंत: भीषण भीड़ के बीच मचा हड़कंप, नगर निगम की खुली नींद! लहेरियासराय (दरभंगा): व्यस्ततम लहेरियासराय चट्टी चौक पर आज शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर दो खूंखार सांड आपस में भीड़ गए। शाम के समय चौक पर गाड़ियों और पैदल यात्रियों की भारी भीड़ थी, जिसके बीच सांडों की इस लड़ाई से लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर गिराए, तो राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। यह कोई पहली घटना नहीं है। चट्टी चौक जैसे महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले इलाके में आवारा पशुओं का जमघट नगर निगम की घोर लापरवाही और नाकामी को साफ उजागर करता है। बड़ा सवाल: शहर के सबसे प्रमुख चौराहे पर हर समय आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन कान में तेल डालकर सोया हुआ है। क्या नगर निगम को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद आवारा पशुओं को पकड़ने या हटाने के लिए नगर निगम द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अगर समय रहते नगर निगम ने इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है।1
- Anupam Kher Gets Emotional Remembering Filmmaker Sanjay Gupta | Emotional Tribute1
- कुढ़नी: वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान के तहत उच्च विद्यालय भगवानपुर कुढ़नी, केरमा डीह, पकाही, किनारु आदि पंचायतों में नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया गया। हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि., मुजफ्फरपुर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता, KYC एवं डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। मुजफ्फरपुर, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार)। दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च विद्यालय, भगवानपुर (कुढ़नी प्रखंड), केरमा डीह, पकाही (बाघी स्टेट) एवं किनारू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, बीमा एवं पेंशन योजनाओं, KYC अनुपालन तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि अब पैक्स कार्यालयों के माध्यम से माइक्रो एटीएम सुविधा एवं अन्य बैंकिंग सेवाएं गांव के नजदीक उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को नकद निकासी, खाते में उपलब्ध शेष राशि की जानकारी तथा मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सकेंगी और उन्हें इन सेवाओं के लिए दूर स्थित बैंक शाखाओं में जाने की आवश्यकता कम होगी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान श्री राजश्री इंटरप्राइजेज, फुलवारीशरीफ, पटना के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। टीम लीडर संजय कुमार यादव के साथ सुनील कुमार, महावीर साह एवं कृष्णा भगत ने गीत एवं अभिनय के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सतर्कता तथा सुरक्षित बैंकिंग के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में किसानों एवं ग्रामीणों को छोटी-छोटी बचत के महत्व, वित्तीय सुरक्षा तथा जागरूक ग्राहक की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि वित्तीय रूप से जागरूक नागरिक ही समृद्ध परिवार, सशक्त गांव एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के मुजफ्फरपुर शाखा प्रबंधक श्री अनुराग आर्या ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए उपयुक्त बीमा अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की आयु के पात्र व्यक्तियों के लिए नियमित अंशदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्राप्त करने की सुविधा के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत जीवन बीमा का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही, इन योजनाओं की पात्रता, प्रीमियम एवं बीमा लाभ की जानकारी देते हुए लोगों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने की अपील की। KYC अनुपालन एवं सुरक्षित बैंकिंग पर विशेष जोर कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं बैंक ग्राहकों को KYC (Know Your Customer – अपने ग्राहक को जानें) की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बैंक खाते में सही एवं अद्यतन ग्राहक जानकारी रखना सुरक्षित बैंकिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्राहकों से अपील की गई कि वे बैंक के निर्देशानुसार अपना KYC अद्यतन कराएं तथा आवश्यकतानुसार पहचान एवं पते से संबंधित वैध दस्तावेज बैंक में जमा करें। उन्हें समझाया गया कि KYC प्रक्रिया ग्राहकों की पहचान सत्यापित करने, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं वित्तीय अपराधों की रोकथाम में सहायता करने तथा बैंकिंग नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे KYC अद्यतन कराने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते का विवरण, OTP, PIN अथवा पासवर्ड साझा न करें तथा इस कार्य के लिए केवल बैंक के अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें। साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूकता डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी गोपनीय रखें, किसी अनजान व्यक्ति के साथ खाते का विवरण साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। उच्च विद्यालय, भगवानपुर के प्रधानाध्यापक श्री ब्रजेश कुमार ने भी लोगों को फर्जी SMS एवं WhatsApp संदेशों से सावधान रहने तथा अपने UPI एवं बैंकिंग विवरण को गोपनीय रखने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अपना OTP, PIN अथवा पासवर्ड किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं, किसानों एवं ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि वित्तीय साक्षरता केवल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुरक्षित भविष्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. का संकल्प है कि बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाकर प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, सशक्त एवं वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए। जन-जागरूकता का संदेश “हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।”4
- स्मार्ट मोबाइल गरहाॅ में मचा है धुम, हर खरिदारी पर सुनिश्चित उपहार, जमकर करें खरिदारी स्मार्ट मोबाइल गरहाॅ में मचा है धुम, हर खरिदारी पर सुनिश्चित उपहार, जमकर करें खरिदारी #smartmobile #viralpost #viralreelsシ #viralreels #viralchallenge #viral #vidasaludable #videos #vida #videogames @SmartMobileGarha #SmartMobileGarha1