Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागपंचमी पर बनारस के अखाड़ों मे महिला पहलवानों ने दिखाया जौहर वाराणसी मे नागपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वाराणसी के अखाड़ों में कुश्ती का आयोजन किया गया। महिला पहलवानों ने दिखाया जौहर। Varanasi Breking News
आवाज News
नागपंचमी पर बनारस के अखाड़ों मे महिला पहलवानों ने दिखाया जौहर वाराणसी मे नागपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वाराणसी के अखाड़ों में कुश्ती का आयोजन किया गया। महिला पहलवानों ने दिखाया जौहर। Varanasi Breking News
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सावन के तीसरे सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब1
- सर फोड़ परम्परा देखने को उमड़ी भीड़ महुआरी गांव में परंपरा निभाती महिलाये न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियाँ नाग पंचमी के अवसर पर क्षेत्र में सर फोड़ने की एक ऐसी परम्परा होती है जिसको सुनते ही रौंगटे खड़े हो जाते है इस परम्परा का निर्वहन करने के लिए बकायदे दोनो गांव बिसुपर-महुआरीखास में तैयारी सुबह से ही शुरू हो जाती है इस परंपरा को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद रही इस बार भी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था से पत्थर बाजी नही हुई सोमवार को महिलाओं द्वारा परंपरा को निभा गांवो में खेलकूद हुआ बिसुपुर और महुआरीखास के बीच एक ऐसी परम्परा नाग पंचमी पर होता है जिसे सुनने के बाद लोगो के रौंगटे खड़े हो जाते है यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर सुबह दोनो गांव की महिलाये और पुरुष अपने अपने गांव के मंदिरों पर इकट्ठा हुई पहले पूजा पाठ घण्टो चला फिर इसके बाद कजरी गीत महिलाओं द्वारा गाया गया जो देर दोपहर तक चलता है शाम करीब 4 बजे के बाद दोनो गांव की महिलाये और पुरुष दोनों गांवो के बीच नाले पर इकट्ठा हुई दोनो गांव की महिलाओं की तरफ से फूहड़ गाली गलौज ( जो परम्परा का हिस्सा है ) शुरू गीत गाकर हुआ गाली ऐसी की देखने सुनने वाले भी शर्म से सर झुका लेते है यह गाली दोनो तरफ से पुरुषों को उकसाने के लिए होती है फिर शुरू होता था ईट पत्थर फेंकने का दौर यह तब तक चलता है जब तक दोनो तरफ से किसी के सर से खून न निकल जाये पहले काफी लोग चोटहिल हो जाते थे इसमे सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मी भी घायल हो जाते थे किन्तु पिछले बार की तरह इस बार भी फोर्स होने के कारण ढेला बाजी नही हो पाया दोनो तरफ फोर्स होने के कारण ढेला बाजी करने वाले भाग गये महिलाओं द्वारा फुहड़ गीतों व कजरी गीत का आयोजन हुआ भारी मात्रा में फोर्स,महिला फोर्स तैनात रही1
- खंडवारी गांव की समस्याओं को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनियां (चंदौली)। ग्राम पंचायत खंडवारी की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रशासक प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने रविवार को सांसद समाजवादी पार्टी वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गांव में सड़क निर्माण, नवीन प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, चहनियां विद्युत उपकेंद्र की बाउंड्रीवाल और जर्जर कर्मचारी आवासों की मरम्मत सहित कई मांगें रखी गईं। प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने बताया कि खंडवारी ग्राम पंचायत के रानेपुर में दया यादव के घर से शहीद बाबा स्मारक स्थल, कब्रिस्तान और मां खंडवारी अमृत सरोवर तक जाने वाला मार्ग अभी कच्चा है। इससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि करीब 8 से 10 हजार की आबादी वाले ग्राम पंचायत खंडवारी में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक भी प्राथमिक विद्यालय नहीं है। बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है, जिससे गरीब एवं असहाय परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। इसलिए गांव में नवीन प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की आवश्यकता है। ज्ञापन में चहनियां विद्युत उपकेंद्र की बाउंड्रीवाल निर्माण और जर्जर कर्मचारी आवासों की मरम्मत की मांग भी शामिल रही। बताया गया कि विद्युत उपकेंद्र आबादी के बीच स्थित है और स्थापना के बाद से अब तक उसकी बाउंड्रीवाल नहीं बन सकी है, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से समस्या बनी हुई है। इसके अलावा शहीद बाबा स्मारक स्थल एवं कब्रिस्तान पर आयोजनों में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 20×90 फीट का टिन शेड, ग्राम सभा में गरीब परिवारों के विवाह आयोजनों के लिए विवाह मंडप तथा विकास खंड कार्यालय चहनियां परिसर स्थित शहीद स्मारक पर करीब 125 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराने की मांग की गई। सतीश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना से क्षेत्र के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को सम्मान मिलेगा तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, राजीव कुमार सिंह मुन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, सुभाष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- स्वतंत्रता दिवस पर जदयू ने मनाया 80वां साल, युवाओं की भूमिका पर विचार गोष्ठी न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन लखनऊ 15 अगस्त 2026 जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाया गया ध्वजारोहण और राष्ट्रगान कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत सिंह ने ध्वजारोहण किया।उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न किया प्रदेश अध्यक्ष का संदेश प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने प्रदेश की जनता एवं पार्टीकार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। न्याय के साथ सामाजिक विकास की राह पर आगे बढ़कर ही हम सामाजिक न्याय एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं बदलते भारत में आज का युवा पर विचार गोष्ठी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में बदलते भारत में आज का युवा विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया गोष्ठी का संचालन प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक ने किया और अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र सिंह ने की वरिष्ठ नेता प्रो. के. के. त्रिपाठी बोले जदयू के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता प्रो. के. के. त्रिपाठी ने कहा यदि आज के युवा वर्ग को अपनी मांगों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है,तो यह देश के सभी राजनीतिक दलों के लिए आत्ममंथन का विषय है। युवाओं को साथ लिए बिना देश के समग्र एवं समावेशी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। युवा देश की शक्ति हैं और उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाना आवश्यक है अन्य वक्ता गोष्ठी में कुँवर अजय सिंह भैया हरिशंकर,अमर सिंह कटियार, मनीष श्रीवास्तव एवं फूलचंद्र आर्या सहित अन्य वक्ताओं ने बदलते भारत में युवाओं की भूमिका,जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी पर विचार रखे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. के. के. त्रिपाठी डॉ. जितेंद्र सिंह, नासिर खान, सुभाष पाठक भैया हरिशंकर, कुँवर अजय सिंह, अमर सिंह कटियार, ओम प्रकाश वर्मा, मनीष नंदन, मनीष श्रीवास्तव, पवन गुप्ता,चौधरी चौधरी, फूल सिंह पटेल, प्रथम कुमार, विशाल श्रीवास्तव, रामानुज शर्मा, पप्पू यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- स्कूटी की टक्कर से दो कांवरिए घायल, गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर स्कूटी की टक्कर से दो कांवरिए घायल, गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कस्बे के फ्लाईओवर पर स्कूटी की टक्कर से दो कांवरिए गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे के आस पास हुआ। दोनों कांवरिए प्रयागराज से गंगाजल लेकर पैदल वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे थे। आपको बता दे कि सेवापुरी क्षेत्र के इसरवार गांव निवासी लवकुश पटेल और सत्यम पटेल सोमवार सुबह आरक्षित लेन में सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और साथ चल रहे अन्य कांवरिए मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने स्कूटी सवार को स्कूटी समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ देर तक फ्लाईओवर पर भीड़ लगी रही।1
- वाराणसी रामनगर में सजा सावन का मेला, अयोध्या मैदान में उमड़ी लोगों की भीड़ वाराणसी के रामनगर किला रोड स्थित अयोध्या मैदान में सावन महोत्सव मेले का आयोजन चल रहा है। मेले में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है।1
- नागपंचमी पर बनारस के अखाड़ों मे महिला पहलवानों ने दिखाया जौहर वाराणसी मे नागपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वाराणसी के अखाड़ों में कुश्ती का आयोजन किया गया। महिला पहलवानों ने दिखाया जौहर। Varanasi Breking News2
- अलीपुर मदरा जखनियां मे आयोजित हुआ भव्य दंगल कई जिलों के पहलवानों ने दिखाया जोर न्यूज टू इंडिया से सलाउद्दीन खान उर्फ आजाद जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट गाजीपुर क्षेत्र जखनियां नाग पंचमी के पावन अवसर पर तहसील जखनियां के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलीपुर मदरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दंगल का आयोजन किया गया। दंगल को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला।पारंपरिक मिट्टी के अखाड़े में आयोजित इस दंगल में गाजीपुर के अलावा बलिया,मऊ,आजमगढ़,वाराणसी और देवरिया सहित कई जिलों से नामी पहलवानों ने प्रतिभाग किया पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेंच और जोर आजमाइश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया अखाड़े के चारों ओर सौकडो की संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही सेवक (अभिनेष यादव) की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र दंगल में अलीपुर मदरा के सेवक (अभिनेष) की कुश्ती सबसे ज्यादा सराहनीय रही। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को शानदार तकनीक से मात देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। उनकी मेहनत और खेल भावना की सभी ने सराहना की कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम के गणमान्य लोगों और आयोजकों ने फूल-माला पहनाकर पहलवानों का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यह दंगल गांव की पुरानी परंपरा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों से जोड़ना और खेल संस्कृति को जीवित रखना है। अंत में विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।1
- नागपंचमी पर टांडाकला सोनबरसा में सजा दंगल, अंकित गिरी और किशन निषाद ने मारी बाजी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला क्षेत्र के ऐतिहासिक टांडाकला सोनबरसा स्थित अघोरेश्वर बाबा कीनाराम रामशाला प्रांगण में नागपंचमी का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कुश्ती, नाल, कबड्डी सहित विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी एवं बाबा कीनाराम जी के वैदिक पूजन-अर्चन और हवन के साथ हुआ। सुबह तेज बारिश के कारण प्रतियोगिताओं की शुरुआत में कुछ विलंब हुआ, लेकिन खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बना रहा। कुश्ती प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में मठिया गांव के अंकित गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नाल प्रतियोगिता में किशन निषाद ने अपनी शारीरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बाजी मारी। मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दिनभर चले आयोजन में कबड्डी समेत कई पारंपरिक स्थानीय खेल भी आयोजित किए गए। समापन पर आयोजक एवं समाजसेवी राजमणी पांडेय ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पारंपरिक साफा बांधकर तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजमणी पांडेय ने कहा कि यह आयोजन हमारी पौराणिक संस्कृति, शारीरिक स्वास्थ्य और आपसी भाईचारे की पहचान है, जिसे बुजुर्गों की धरोहर के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजन में विक्की साहू, अनिल निषाद, आनंद सोनकर सहित क्षेत्र के बुजुर्गों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने सहयोग किया।1