Shuru
Apke Nagar Ki App…
IndiaNews 9Live
More news from Kurukshetra and nearby areas
- Post by Anoopshukla1
- Post by IndiaNews 9Live1
- लोक सभा में वित्त विधेयक, 2026 पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से चर्चा1
- पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से गौ तस्करी आरोपी को लगी गोली दूसरा फरार हुआ बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश ,पुलिस पर तीन गोलियां चलाई इन्द्री इन्द्री क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर हेड़ की पटरी पर गांव जैनपुर के पास सोमवार देर रात सीआइए वन टीम और गौ तस्करी के दो आरोपियों में मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी को गोली मारकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी की जांघ में गोली लगी है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस द्वारा गश्त के दौरान बाइक सवार दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो बाईक सवार लोगों ने पुलिस पर तीन राउंड़ गोलियां चला दी1
- कोबरा से खेलना पड़ा भारी, गले में डालकर करतब दिखा रहा था शख्स, डसते ही गई जान करनाल में लापरवाही ने एक जान ले ली. बार-बार सांप पकड़कर खेलना आखिरकार राजेंद्र के लिए जानलेवा साबित हुआ, जब कोबरा के डसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. करनाल जिले के गांव संधीर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कोबरा सांप से खेलना एक शख्स के लिए जानलेवा साबित हुआ. राजेंद्र नाम के व्यक्ति की जहरीले कोबरा के डसने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई बार सांप पकड़कर उनसे खेलता था, लेकिन इस बार उसकी यही आदत उस पर भारी पड़ गई. गांव के सरपंच सतीश ने बताया कि शमशान घाट पर निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान मजदूरों ने एक काले रंग के सांप को देखा और घबरा गए. इसके बाद उन्होंने तुरंत सांप पकड़ने वाले सतीश फफड़ाना को फोन किया. उन्होंने आधे घंटे में पहुंचने की बात कही थी. चेतावनी के बावजूद नहीं माना राजेंद्र सरपंच के मुताबिक, जब तक स्नेक कैचर मौके पर पहुंचता, उससे पहले ही राजेंद्र वहां पहुंच गया. मजदूरों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. राजेंद्र ने सांप को पकड़ लिया और उसे गले में डाल लिया. इतना ही नहीं, वह सांप को हाथ में लेकर घुमाने भी लगा.1
- Post by HR02 City News1
- रामपुर मनिहारान में फिर लगा जाम, रेलवे ओवर ब्रिज बंद होने से बढ़ी परेशानी रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे (NH-709B) पर स्थित इस पुल को मुख्य रूप से रामपुर मनिहारान रेलवे ओवरब्रिज में एक बार फिर जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) रेलवे ओवर ब्रिज बंद हो जाने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक ओवर ब्रिज का काम चल रहा था, तब तक उम्मीद थी कि जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। लेकिन काम रुकते ही हालात पहले जैसे ही हो गए हैं। सुबह और शाम के समय बाजार और मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे ओवर ब्रिज का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सके। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की भी अपील की जा रही है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।2
- Post by Anoopshukla1