पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन डीएम एवं एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारियों *पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन डीएम एवं एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक* *तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं बेहतर भीड़ प्रबंधन को लेकरएवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक l दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* गया, 26 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 के प्रथम दिन आज सभी पिंड वेदी स्थलों पर प्रतिनियुक्त सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा संवास सदन समिति के सभागार में संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न पिंड वेदी स्थलों पर तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, प्रथम दिन के अनुभवों के आधार पर विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के संबंध में पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री गया जी पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी पिंड वेदी स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। *चांद चौराहा एवं बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध* बैठक में यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में चांद चौराहा से विष्णुपद तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद की ओर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाए। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही एवं भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, तीर्थयात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चांद चौराहा से विष्णुपद तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु निर्धारित स्थान तक आसानी से पहुंच सकें। *प्रेतशिला एवं रामशिला में 27 सितंबर को विशेष यातायात व्यवस्था* जिला पदाधिकारी ने कहा कि 27 सितंबर 2026 को पितृपक्ष मेला का दूसरा दिन है और इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रेतशिला एवं रामशिला क्षेत्र में पिंडदान के लिए पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से प्रेतशिला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था 27 सितंबर को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि दूरस्थ पार्किंग/निर्धारित स्थानों से आने वाले तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके और अनावश्यक पैदल भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। *सभी पिंड वेदी स्थलों पर सीसीटीवी एवं व्हीलचेयर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश* जिला पदाधिकारी ने सभी पिंड वेदी स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह फंक्शनल एवं लगातार सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से भीड़ की स्थिति, आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी पिंड वेदी स्थलों पर व्हीलचेयर की पर्याप्त एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग एवं चलने में असमर्थ तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। *कंट्रोल रूम से लगातार सूचनाओं का प्रसारण* जिला पदाधिकारी ने संवास सदन स्थित कंट्रोल रूम को मेला व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सूचनाओं का लगातार प्रसारण एवं अनाउंसमेंट कराया जाए। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को यातायात व्यवस्था, निर्धारित मार्ग, ई-रिक्शा, पिंड वेदी स्थल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध होती रहें। उन्होंने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं फीडबैक पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में सभी सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के बीच निरंतर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।

- पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन डीएम एवं एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारियों *पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन डीएम एवं एसएसपी ने सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक* *तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं बेहतर भीड़ प्रबंधन को लेकरएवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक l दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* गया, 26 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 के प्रथम दिन आज सभी पिंड वेदी स्थलों पर प्रतिनियुक्त सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा संवास सदन समिति के सभागार में संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न पिंड वेदी स्थलों पर तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, प्रथम दिन के अनुभवों के आधार पर विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के संबंध में पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री गया जी पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी पिंड वेदी स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। *चांद चौराहा एवं बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध* बैठक में यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में चांद चौराहा से विष्णुपद तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद की ओर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाए। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही एवं भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, तीर्थयात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चांद चौराहा से विष्णुपद तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु निर्धारित स्थान तक आसानी से पहुंच सकें। *प्रेतशिला एवं रामशिला में 27 सितंबर को विशेष यातायात व्यवस्था* जिला पदाधिकारी ने कहा कि 27 सितंबर 2026 को पितृपक्ष मेला का दूसरा दिन है और इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रेतशिला एवं रामशिला क्षेत्र में पिंडदान के लिए पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से प्रेतशिला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था 27 सितंबर को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि दूरस्थ पार्किंग/निर्धारित स्थानों से आने वाले तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके और अनावश्यक पैदल भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। *सभी पिंड वेदी स्थलों पर सीसीटीवी एवं व्हीलचेयर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश* जिला पदाधिकारी ने सभी पिंड वेदी स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह फंक्शनल एवं लगातार सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से भीड़ की स्थिति, आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी पिंड वेदी स्थलों पर व्हीलचेयर की पर्याप्त एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग एवं चलने में असमर्थ तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। *कंट्रोल रूम से लगातार सूचनाओं का प्रसारण* जिला पदाधिकारी ने संवास सदन स्थित कंट्रोल रूम को मेला व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सूचनाओं का लगातार प्रसारण एवं अनाउंसमेंट कराया जाए। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को यातायात व्यवस्था, निर्धारित मार्ग, ई-रिक्शा, पिंड वेदी स्थल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध होती रहें। उन्होंने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं फीडबैक पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में सभी सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के बीच निरंतर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।1
- *पत्रकार आशुतोष कुमार सिंह* गया जी *बारिश में झूमे पश्चिम बंगाल से आए पिंड दानी, हरे कृष्णा की धुन पर* 1. 🌧️ बारिश की फुहारों में झूम उठे पश्चिम बंगाल के पिंडदानी, ‘हरे कृष्णा’ की धुन पर दिखा भक्ति का अद्भुत रंग 2. बारिश में बरसी भक्ति! ‘हरे कृष्णा’ की धुन पर झूमते दिखे पश्चिम बंगाल से आए पिंडदानी 3. 🌧️ गयाजी में बारिश के बीच भक्ति का रंग, ‘हरे कृष्णा’ की धुन पर झूमे बंगाल के पिंडदानी 4. बारिश की बूंदें और ‘हरे कृष्णा’ की धुन... गयाजी में भक्ति में झूम उठे बंगाल के पिंडदानी 5. आस्था की बारिश में झूम उठा गयाजी, ‘हरे कृष्णा’ की धुन पर थिरके पश्चिम बंगाल के पिंडदानी1
- सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती नवादा मुफस्सिल थाना के भधोखरा गांव निवासी रोशन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल से तीन लोग गौतम कुमार भोला कुमार और रौशन कुमार भदोखर जा रहे थे हाइवा ट्रक ने पीछे से आकर मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया जिससे तीनों युवक रोड के किनारे फेंक गए जिसमें रौशन कुमार की मौत हो गई. और दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिसकी इलाज नवादा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. सड़क हादसा मुफस्सिल थाना के नहर पर हुआ है.2
- अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बहुत डेंजर हो गया है 😱 जनता आपको जिताया है तो रोड भी बनाया जाय देखभाल भी कीजिए अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बहुत डेंजर हो गया है 😱 जनता आपको जिताया है तो रोड भी बनाया जाय देखभाल भी कीजिए1
- वारिश के बावजूद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री विष्णुपद के विभिन्न घाटों पर अपने पूर्वजों का तर्पण कर रहे हैं l1
- UPITS में आज हमारे साथ Partner Country के रूप में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस जैसे देश जुड़े हैं। UPITS में आज हमारे साथ Partner Country के रूप में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस जैसे देश जुड़े हैं। इनके विशेष Pavilions हमारी द्विपक्षीय व्यापारिक प्रतिबद्धताओं को भी एक नई ऊंचाई दे रहे हैं। हम यहां Strategic Partnership, Technology Transfer और Joint Venture की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से भी आए हैं। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी #UPITS20261
- अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बहुत डेंजर हो गया है 😱 जनता आपको जिताया है तो रोड भी बनाया जाय देखभाल भी कीजिए अरवल जिला के इंजोर से बेलखारा रोड बहुत डेंजर हो गया है 😱 जनता आपको जिताया है तो रोड भी बनाया जाय देखभाल भी कीजिए1
- durghatna me ek ki maut sukarwar subah me ilaz ke duran uski maut hogyi logo ne sark jam kr diya durghatna me ek ki maut sukarwar subah me ilaz ke duran uski maut hogyi logo ne sark jam kr diya1
- रफीगंज के मियांबिगहा में पारिवारिक विवाद में घर में आग लगाने का आरोप, पिता समेत दो की मौत एक युवती गंभीर रूप से घायल, मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज; पुलिस जांच में जुटी रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि घर में आग लगने से पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची कासमा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों की पहचान मियांबिगहा गांव निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद सलीम तथा गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बुधपुर गांव निवासी मोहम्मद तोहिद की 18 वर्षीय पुत्री आफरीन परवीन और 16 वर्षीय पुत्री चांदनी परवीन के रूप में हुई। बताया गया कि दोनों बहनें पिछले पांच-छह वर्षों से अपनी फुआ के घर मियांबिगहा में रह रही थीं। ग्रामीण शदाब आलम के अनुसार, पारिवारिक विवाद को लेकर मोहम्मद सलीम और उनके बड़े पुत्र इश्तेखार के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते इश्तेखार ने घर में आग लगा दी, जिससे तीनों बुरी तरह झुलस गए। हालांकि, आग लगाने के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। रफीगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मोहम्मद सलीम और आफरीन परवीन की मौत हो गई। वहीं चांदनी परवीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार, रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, कासमा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार, एसआई अवधेश कुमार, एसआई नवीन कुमार और एएसआई शेख शेरे अली, रफीगंज अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर-2 एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक सलीम अपने साले की दोनों पुत्रियों को अपने घर में रखे हुए थे, इसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। घर में आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1