logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में अचानक हुई तेज बारिश ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलों बढ़ाई एंकर -जालौन इस समय जिले में गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, जबकि कई किसान मूंग की बुवाई में भी जुटे हुए हैं। बारिश के कारण खेतों में रखी कट चुकी गेहूं की फसल भीग गई, जिससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। बताया जा रहा है कि कई किसानों ने गेहूं की कटाई कर फसल को खेतों में ही सुखाने के लिए छोड़ रखा था। अचानक बारिश होने से कटे हुए गेहूं के पूले भीग गए और कई जगह खेतों में पानी भर गया, जिससे दानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर, मूंग की बुवाई कर रहे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में नमी और पानी भर जाने से बीज खराब होने या बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

4 hrs ago
user_Ramnaresh vishwkarma
Ramnaresh vishwkarma
Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जालौन में अचानक हुई तेज बारिश ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलों बढ़ाई एंकर -जालौन इस समय जिले में गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, जबकि कई किसान मूंग की बुवाई में भी जुटे हुए हैं। बारिश के कारण खेतों में रखी कट चुकी गेहूं की फसल भीग गई, जिससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। बताया जा रहा है कि कई किसानों ने गेहूं की कटाई कर फसल को खेतों में ही सुखाने के लिए छोड़ रखा था। अचानक बारिश होने से कटे हुए गेहूं के पूले भीग गए और कई जगह खेतों में पानी भर गया, जिससे दानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर, मूंग की बुवाई कर रहे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में नमी और पानी भर जाने से बीज खराब होने या बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन - औरैया हाइवे पर कुठोंद थाना क्षेत्र के यमुना पुल से जुड़ी हुई जहां देर रात एक वाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसकी बाइक जलकर खाक हो गई है देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन - औरैया हाइवे पर कुठोंद थाना क्षेत्र के यमुना पुल से जुड़ी हुई जहां देर रात एक वाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसकी बाइक जलकर खाक हो गई है 
देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन में यमुना पुल पर चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप, आग लगने से बाइक सवार हुआ घायल, बाइक फिसलने और शताब्दी बस से टक्कर मारने को लेकर आग की जताई जा रही आशंका, यमुना पुल पर तेज रफ्तार बाइक घसीटने से बाइक में भड़की आग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सिलेंडर से आग पर पाया काबू, बाइक में आग लगने से यमुना पुल पर बाधित हुआ यातायात पुलिस ने कराया सुचारू, जालौन के कुंठौंद थाना क्षेत्र के शेरगढ़ यमुना पुल का मामला।
    1
    जालौन में यमुना पुल पर चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप, आग लगने से बाइक सवार हुआ घायल, बाइक फिसलने और शताब्दी बस से टक्कर मारने को लेकर आग की जताई जा रही आशंका, यमुना पुल पर तेज रफ्तार बाइक घसीटने से बाइक में भड़की आग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सिलेंडर से आग पर पाया काबू, बाइक में आग लगने से यमुना पुल पर बाधित हुआ यातायात पुलिस ने कराया सुचारू, जालौन के कुंठौंद थाना क्षेत्र के शेरगढ़ यमुना पुल का मामला।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन की ओर बढ़ता जनपद -  स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी और सशक्त नियंत्रण - रीयल-टाइम खपत, आसान रिचार्ज और 2% छूट के साथ नई व्यवस्था लागू - घर बैठे रिचार्ज की सुविधा, बीसी सखी व विभाग में विशेष काउंटरों से भी आसान भुगतान व्यवस्था उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर प्रणाली की विशेषताओं, लाभों एवं उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक जानकारियों को विस्तार से साझा किया गया। प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक आधुनिक तकनीक आधारित प्रणाली है, जो उपभोक्ताओं को रीयल-टाइम में बिजली खपत एवं भुगतान की जानकारी उपलब्ध कराती है। यह मीटर प्रीपेड मोड पर कार्य करता है, जिसमें मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज कर बिजली का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, यह मीटर सटीकता, डेटा सुरक्षा एवं सौर ऊर्जा (सोलर) के लिए भी पूर्णतः तैयार है।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी नए कनेक्शनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य किए जा रहे हैं तथा पुराने मीटरों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रतिस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अनेक लाभ प्राप्त होंगे, जिनमें बिजली खपत की दैनिक एवं प्रति घंटे निगरानी, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग, कम बैलेंस की पूर्व सूचना, ऑटोमैटिक रीकनेक्शन तथा प्रीपेड पर 2 प्रतिशत की छूट शामिल है। साथ ही, पहले जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित अथवा क्रेडिट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता UPPCL स्मार्ट ऐप के माध्यम से घर बैठे बिजली उपयोग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा UPI, Paytm, GPay आदि माध्यमों से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, रिचार्ज इतिहास देखने एवं मासिक विवरण प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन के लक्ष्य के तहत उपभोक्ताओं को अधिकतम सुविधा प्रदान की जा रही है। अब उपभोक्ता स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीसी सखी के माध्यम से भी रिचार्ज की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां उपभोक्ता जाकर आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की स्थापना आरडीएसएस योजना के अंतर्गत निःशुल्क की जा रही है। मीटर स्थापना के समय उपभोक्ताओं को इंस्टॉलर की पहचान सुनिश्चित करने, सही मोबाइल नंबर पंजीकरण एवं सीलिंग प्रमाण पत्र की जांच करने की सलाह दी गई।उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में रिचार्ज के बाद सामान्यतः 2 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल हो जाती है। इसके अतिरिक्त ग्रेस पीरियड, इमरजेंसी क्रेडिट तथा नो-डिस्कनेक्ट जोन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाया जा सके।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को अपनाकर पारदर्शी, आधुनिक एवं उपभोक्ता-अनुकूल विद्युत प्रणाली के निर्माण में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोग UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर आपकी बिजली, आपका नियंत्रण की भावना के साथ यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को सशक्त बनाते हुए विद्युत सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता प्रथम जितेंद्र नाथ अधिशासी अभियंत महेंद्र भारती आदि मौजूद रहे। फोटो
    1
    स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन की ओर बढ़ता जनपद
-  स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी और सशक्त नियंत्रण
- रीयल-टाइम खपत, आसान रिचार्ज और 2% छूट के साथ नई व्यवस्था लागू
- घर बैठे रिचार्ज की सुविधा, बीसी सखी व विभाग में विशेष काउंटरों से भी आसान भुगतान व्यवस्था
उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर प्रणाली की विशेषताओं, लाभों एवं उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक जानकारियों को विस्तार से साझा किया गया।
प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक आधुनिक तकनीक आधारित प्रणाली है, जो उपभोक्ताओं को रीयल-टाइम में बिजली खपत एवं भुगतान की जानकारी उपलब्ध कराती है। यह मीटर प्रीपेड मोड पर कार्य करता है, जिसमें मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज कर बिजली का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, यह मीटर सटीकता, डेटा सुरक्षा एवं सौर ऊर्जा (सोलर) के लिए भी पूर्णतः तैयार है।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी नए कनेक्शनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य किए जा रहे हैं तथा पुराने मीटरों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रतिस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अनेक लाभ प्राप्त होंगे, जिनमें बिजली खपत की दैनिक एवं प्रति घंटे निगरानी, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग, कम बैलेंस की पूर्व सूचना, ऑटोमैटिक रीकनेक्शन तथा प्रीपेड पर 2 प्रतिशत की छूट शामिल है। साथ ही, पहले जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित अथवा क्रेडिट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता UPPCL स्मार्ट ऐप के माध्यम से घर बैठे बिजली उपयोग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा UPI, Paytm, GPay आदि माध्यमों से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, रिचार्ज इतिहास देखने एवं मासिक विवरण प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर, स्मार्ट उपभोक्ता, स्मार्ट जालौन के लक्ष्य के तहत उपभोक्ताओं को अधिकतम सुविधा प्रदान की जा रही है। अब उपभोक्ता स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीसी सखी के माध्यम से भी रिचार्ज की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां उपभोक्ता जाकर आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की स्थापना आरडीएसएस योजना के अंतर्गत निःशुल्क की जा रही है। मीटर स्थापना के समय उपभोक्ताओं को इंस्टॉलर की पहचान सुनिश्चित करने, सही मोबाइल नंबर पंजीकरण एवं सीलिंग प्रमाण पत्र की जांच करने की सलाह दी गई।उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में रिचार्ज के बाद सामान्यतः 2 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल हो जाती है। इसके अतिरिक्त ग्रेस पीरियड, इमरजेंसी क्रेडिट तथा नो-डिस्कनेक्ट जोन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाया जा सके।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को अपनाकर पारदर्शी, आधुनिक एवं उपभोक्ता-अनुकूल विद्युत प्रणाली के निर्माण में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोग UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर आपकी बिजली, आपका नियंत्रण की भावना के साथ यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को सशक्त बनाते हुए विद्युत सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता प्रथम जितेंद्र नाथ अधिशासी अभियंत महेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।
फोटो
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    2
    औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा विधिक प्रक्रिया में सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से ग्राम संगसियापुर अकबरपुर कानपुर देहात में गाँव के सभी पक्षों, प्रमुख नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक उच्च स्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में दिनांक 25.03.2026 को आयोजित बौद्ध कथा कार्यक्रम के समापन के उपरान्त मारपीट की घटना तथा अम्बेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना हुई थी। इस घटना के सम्बन्ध में दोनों पक्षों द्वारा थाना अकबरपुर में अलग-अलग तहरीरें दी गई थीं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है तथा विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। घटना के परिप्रेक्ष्य में क्षेत्र में दोनों पक्षों के मध्य कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *शांति व्यवस्था बनाए रखना-* किसी भी दशा में कानून व्यवस्था को हाथ में न लेते हुए, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति सामूहिक रूप से रोकी जाए। *आपसी सहयोग एवं सौहार्द-* दोनों पक्षों द्वारा आपसी तनाव को समाप्त करते हुए सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की उत्तेजनापूर्ण गतिविधि या वाक्य से बचा जाए। *विधिक प्रक्रिया में सहयोग-* पंजीकृत दोनों मुकदमों की विवेचना में विधिक प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। कोई भी पक्ष विधि के समक्ष अवमानना या बाधा उत्पन्न न करे। *सुरक्षा व्यवस्था-* प्रशासन द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु स्थानीय पुलिस को सतत अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। *कानून का हाथ में न लेना-* किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति या समूह कानून अपने हाथ में न ले। किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई इस बैठक से क्षेत्र में विश्वास बहाली हुई है। फिलहाल ग्राम संगसियापुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सामान्य है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के अपर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी श्री संजय सिंह, उपजिलाधिकारी नीलमा यादव, तहसीलदार अकबरपुर श्री पवन कुमार व प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्री हरमीत सिंह सहित ग्राम संगसियापुर व आस-पास के अन्य लोग उपस्थित रहे ।
    1
    जिलाधिकारी  कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदया  जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा विधिक प्रक्रिया में सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से ग्राम संगसियापुर अकबरपुर कानपुर देहात में गाँव के सभी पक्षों, प्रमुख नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक उच्च स्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में दिनांक 25.03.2026 को आयोजित बौद्ध कथा कार्यक्रम के समापन के उपरान्त मारपीट की घटना तथा अम्बेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना हुई थी। इस घटना के सम्बन्ध में दोनों पक्षों द्वारा थाना अकबरपुर में अलग-अलग तहरीरें दी गई थीं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है तथा विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। घटना के परिप्रेक्ष्य में क्षेत्र में दोनों पक्षों के मध्य कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*शांति व्यवस्था बनाए रखना-* किसी भी दशा में कानून व्यवस्था को हाथ में न लेते हुए, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति सामूहिक रूप से रोकी जाए।
*आपसी सहयोग एवं सौहार्द-* दोनों पक्षों द्वारा आपसी तनाव को समाप्त करते हुए सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की उत्तेजनापूर्ण गतिविधि या वाक्य से बचा जाए।
*विधिक प्रक्रिया में सहयोग-* पंजीकृत दोनों मुकदमों की विवेचना में विधिक प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। कोई भी पक्ष विधि के समक्ष अवमानना या बाधा उत्पन्न न करे।
*सुरक्षा व्यवस्था-* प्रशासन द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु स्थानीय पुलिस को सतत अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
*कानून का हाथ में न लेना-* किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति या समूह कानून अपने हाथ में न ले। किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाए।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई इस बैठक से क्षेत्र में विश्वास बहाली हुई है। फिलहाल ग्राम संगसियापुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सामान्य है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।  इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के अपर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी श्री संजय सिंह, उपजिलाधिकारी  नीलमा यादव, तहसीलदार अकबरपुर श्री पवन कुमार व प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्री हरमीत सिंह सहित ग्राम संगसियापुर व आस-पास के अन्य लोग उपस्थित रहे ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ​ थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
    1
    कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस
डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। 
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
​
थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • खास खबर है जालौन जिले से जहां आज अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे हैं
    2
    खास खबर है जालौन जिले से जहां आज अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन में 58 वर्षीय किसान करण वीर सिंह की दर्दनाक मौत, देर रात खेतों में जानवर भगाने गए थे किसान, रेलवे ट्रैक के पास हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, खेतों की रखवाली करते समय हुआ हादसा, गांव में शोक की लहर, एट थाना क्षेत्र का मामला!!!!!!
    1
    जालौन में 58 वर्षीय किसान करण वीर सिंह की दर्दनाक मौत, देर रात खेतों में जानवर भगाने गए थे किसान, रेलवे ट्रैक के पास हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, खेतों की रखवाली करते समय हुआ हादसा, गांव में शोक की लहर, एट थाना क्षेत्र का मामला!!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.