Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान प्रतापगढ़ से स्टेट रिपोर्टर परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट देखने के लिए शुरू एप पर आए
Parmeshvar redash
राजस्थान प्रतापगढ़ से स्टेट रिपोर्टर परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट देखने के लिए शुरू एप पर आए
More news from राजस्थान and nearby areas
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- मनासा। तहसील के ग्राम कुंडला में भारतीय सेना से 24 साल की सेवा पूर्ण कर लौटे जवान मुकेश राठौर का गांव वालों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही वे गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कालेश्वर मंदिर पर हवन के साथ हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे सैन्य वर्दी में जवान के स्वागत में करीब 6 किमी लंबी पैदल रैली निकाली। रैली के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों के बीच ग्रामीणों में बड़ा उत्साह देखने को मिला।पूरे गांव में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई, वहीं 9 प्रमुख जगहों पर साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान जवान ने गांव के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। करीब 3500 की आबादी वाले कुंडला गांव में यह आयोजन एकता और देश सेवा के सम्मान का प्रतीक बना। 24 साल देश की सेवा के बाद अब मुकेश राठौर अपने परिवार और गांव के बीच समय बिताएंगे।1
- डूंगला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है । तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद को खात्मा कर देश के विकास में प्रमुख योगदान दिया है । रामलीला का मंदिर बनना और देश के लोगों को दर्शन लाभ मिलना बहुत अतीत की बात थी लेकिन उक्त कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी ने कर दिखाया। उक्त बात एलवा माता परिसर में नाथ समाज खुला बरामदा निर्माण कार्य लोकार्पण के मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने कहीं । मौका था एलवा माता पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गोरख नाथ मंदिर परिसर में 5 लाख की लागत से निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण का। जानकारी में नाथ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ ने बताया कि 5 लाख लागत की धर्मशाला का लोकार्पण शनिवार को सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने किया । मंत्री दक ने गोरखनाथ मंदिर पहुच कर गोरखनाथ के दर्शन कर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे मंत्री दक सहित अतिथियों का साफा उपरना पहनाकर स्वागत सत्कार करते हुए समाज जन ने पलक पावड़े बिछाए। वही नाथ समाज के अतिथियों को भगवा साफा सहित उपरने से स्वागत किया गया। इस मौके पर भीलवाड़ा उप महापौर रामनाथ ने समाज की उत्त्पति से लेकर अब तक के विकास की गाथा को बताया वही नाथ समाज द्वारा किये गए बलिदान की विवेचना की। उन्होंने भगवा ओर भाजपा को एक संघ गठजोड़ बताते हुए कहा कि जहा भगवा है वही भाजपा है। तो जहा भाजपा वही भगवा है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में धर्मशाला के निर्माण में सहयोग राशि प्रदान करने के लिए मंत्री दक का आभार जताया । अतिथि मंत्री दक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही है । जहां जहा जरूरत महसूस हुई या जनता ने ध्यान आकर्षित किया तो वहां-वहां विकास के कार्य मजबूती के साथ हुए । दक ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था की जनता का यह नारा रहता था कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। और विकास की गंगा बहाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ऐसा कार नामा कर दिखाया कि हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा है। आज वही स्थान है जहां करोड़ों के दिल में धड़कन के रूप में बसे श्री राम का मंदिर है। लोग आज श्री राम के दर्शन अपने आप को धन्य महसूस करता है। नाथ समाज की मांग पर एक ट्यूबवेल करवाने की घोषणा की। वही कहा कि नाथ समाज समय-समय पर मीटिंग आयोजित करते हुए समाज को अग्रसर करने का प्रयास करें। पढ़ा लिखा कर बालकों को श्रेणी में कदम रखने पर सम्मानित करें। उनका उत्साह वर्धन करें। वहीं खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को आगे बढाने का प्रयास करें। आप उन प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करें आगे मंच तक पहुंचाना हमारे जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने मेवाड़ी भाषा में कहा कि थाणे की वात की कमी लागे तो मने याद करजो वेला वठा तक पुरो करवा को प्रयास करूंगा। अंत में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर समाज जन में भीलवाड़ा उप महापोर एवं भीलवाड़ा नाथ समाज जिला अध्यक्ष रामनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज ईश्वर नाथ योगी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ योगी, संभागीय उपाध्यक्ष किशन नाथ, 12 चोखला अध्यक्ष शंकर नाथ, खेडी चोखला अध्यक्ष लक्ष्मण नाथ, गोरख सेना प्रदेश उपाध्यक्ष नितेंद्र नाथ, खेड़ी चोखला सचिव इंद्रनाथ, भगवती नाथ बुल, रामनाथ खेरमालिया , प्रेमनाथ तलाउ उपस्थित थे। वही डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर, प्रशासक पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालजी रावत , सेमलिया प्रशासक राजमल डांगी, रावतपुरा प्रशासक ठाकुर सिंह रावत, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर लाल गुर्जर, देवीलाल जनवा, भाटोली बूथ अध्यक्ष भेरूलाल लोहार, लक्ष्मण लाल जाट के साथ अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।2
- निम्बाहेड़ा हनुमान मंदिर के पास मे अज्ञात बदमाशों ने हमला करदी देवेंद्र कुमावत के साथ मारपीट मे घायल को जिला चिकत्साल लाया गया वही कोतवाल पुलिस मोके पर पहुंची और लोगो से जानकरी ली हे2
- बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवा स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन में कपास विकास एवं अनुसंधान संघ द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत “कपास विशेष परियोजना” के तहत भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया इस अवसर पर लगभग 350 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की मुख्य अतिथि डॉक्टर हरगिलास मीणा (क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक, कृषि अनुसंधान केंद्र बांसवाड़ा) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर ही अधिक उत्पादन और बेहतर आय संभव है उन्होंने अतिदीर्घ रेशा (ईएलएस) कपास की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतर बाजार मूल्य मिल सके डॉक्टर जी एस आमेटा (परियोजना समन्वयक, राजस्थान) ने “कस्तूरी कपास भारत” पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना किसानों को वैश्विक स्तर की गुणवत्ता वाला कपास उत्पादन करने के लिए प्रेरित करती है वहीं क्षेत्रीय प्रभारी भरत कुमावत ने उन्नत बीज संतुलित उर्वरक उचित दूरी पर बुवाई तथा समय पर कीट रोग नियंत्रण जैसी वैज्ञानिक विधियों को अपनाने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों एवं आधुनिक खेती तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया विशेष रूप से जनजाति किसानों द्वारा पिछले तीन वर्षों में कपास उत्पादन में हुई वृद्धि को सराहा गया इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया कार्यक्रम में छगन जी डामा (सहायक निदेशक, कुशलगढ़) भरत जी कुमावत (समन्वयक, सुयश ट्रस्ट, पुणे) राकेश जी वड़किया (मंडल अध्यक्ष) संतोष जी पारगी (सहायक कृषि अधिकारी, छोटी सरवा) शांतिलाल जी (सरपंच) देवेन्द्र जोशी (स्थानीय व्यापारी) एवं राहुल रावल (कृषि विभाग) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर जी एस आमेटा के निर्देशन में हुआ जिसमें राजूलाल कुमावत सहित परियोजना दल का विशेष योगदान रहा किसानों ने नई तकनीकों को अपनाने का संकल्प लेते हुए आयोजन की सराहना की1
- जय गुरु देव आश्रम उज्जैन 🙏🙏6
- Post by Mangal Dev rathore1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by Pramod Bairwa2