logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोखरिया में बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट व पठन सामग्री का वितरण *पोखरिया में बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट व पठन सामग्री का वितरण* पाटन प्रखंड के नावाखास पंचायत के अत्यंत पिछड़े टाना भगत जनजाति बाहुल्य ग्राम पोखरिया में सोमवार को बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने 50 बच्चों के बीच हवाई चप्पल एवं बिस्किट का वितरण किया। वहीं KOODRAT NGO के अनुज कुमार द्वारा बच्चों को ग्लूकोन-डी एवं पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और वे विद्यालय आने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान नावाखास पंचायत के मुखिया मनोज कुमार,अजीत मिश्रा (BWO),अंचल कार्यालय से मो. आरिफ खान,विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमोद कुमार,शिक्षक सुरेंद्र यादव, बीएफटी ब्रजेश कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

3 hrs ago
user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
Ramashish Kumar Mo:-6202682271
पाटन, पलामू, झारखंड•
3 hrs ago

पोखरिया में बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट व पठन सामग्री का वितरण *पोखरिया में बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट व पठन सामग्री का वितरण* पाटन प्रखंड के नावाखास पंचायत के अत्यंत पिछड़े टाना भगत जनजाति बाहुल्य ग्राम पोखरिया में सोमवार को बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने 50 बच्चों के बीच हवाई चप्पल एवं बिस्किट का वितरण किया। वहीं KOODRAT NGO के अनुज कुमार द्वारा बच्चों को ग्लूकोन-डी एवं पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और वे विद्यालय आने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान नावाखास पंचायत के मुखिया मनोज कुमार,अजीत मिश्रा (BWO),अंचल कार्यालय से मो. आरिफ खान,विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमोद कुमार,शिक्षक सुरेंद्र यादव, बीएफटी ब्रजेश कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • राघव चड्ढा ने 'उड़ान यात्री कैफे' में पी ₹10 की चाय, वीडियो किया शेयर #AAP #RaghavChadha #ABPNews
    1
    राघव चड्ढा ने 'उड़ान यात्री कैफे' में पी ₹10 की चाय, वीडियो किया शेयर
#AAP #RaghavChadha #ABPNews
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाती में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और पुरस्कार स्वरूप कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने कहा कि एक शिक्षक के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण होता है, जब छोटे-छोटे बच्चों को प्रथम कक्षा से शिक्षित कर आठवीं तक पहुंचाया जाता है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार का आयोजन पहले नहीं होता था, लेकिन इस वर्ष प्रधानाचार्य के प्रयास से बच्चों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
    1
    उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाती में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और पुरस्कार स्वरूप कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने कहा कि एक शिक्षक के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण होता है, जब छोटे-छोटे बच्चों को प्रथम कक्षा से शिक्षित कर आठवीं तक पहुंचाया जाता है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार का आयोजन पहले नहीं होता था, लेकिन इस वर्ष प्रधानाचार्य के प्रयास से बच्चों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा जिले के चिनीयां प्रखंड अंतर्गत रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान रविवार की रात एक ऐतिहासिक और यादगार पल का गवाह बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के रंग में रंग दिया। रात 10:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण तक लोगों के दिलों पर छाया रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अनुमंडल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी मोहम्मद फरीद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ ही पूरे माहौल में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जहां बिहार से आईं मशहूर गायिका निर्मला यादव और लोकप्रिय कलाकार पिंटू यादव ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हजारों की भीड़ पूरी रात झूमती रही। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कलाकारों को आधे-आधे घंटे का समय दिया गया, जिसमें दोनों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंततः सुबह 6:00 बजे तक चली इस संगीत प्रतियोगिता में निर्मला यादव को दर्शकों ने नंबर वन घोषित किया। वही अपने संबोधन में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि चिनीयां प्रखंड में आयोजित यह चैता दुगोला कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक मिसाल है। यहां जिस तरह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह पूरे समाज को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन मलिक ने अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अंदाज में किया, जिससे पूरी रात दर्शक कार्यक्रम से जुड़े रहे। मंच पूरी तरह सुसज्जित था और आयोजन की तैयारियां भी बेहद आकर्षक रहीं, जिसने लोगों को बांधे रखा।मौके पर मुखिया जाहेरा बीवी, रामेश्वर सिंह, चरकू परहिया, संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह, नंदू सिंह, अमरदीप प्रसाद, गुड्डू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी रात इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक क्षेत्र में सुनाई देती रहेगी।
    1
    चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा जिले के चिनीयां प्रखंड अंतर्गत रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान रविवार की रात एक ऐतिहासिक और यादगार पल का गवाह बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के रंग में रंग दिया। रात 10:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण तक लोगों के दिलों पर छाया रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी  अनुमंडल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी मोहम्मद फरीद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ ही पूरे माहौल में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जहां बिहार से आईं मशहूर गायिका निर्मला यादव और लोकप्रिय कलाकार पिंटू यादव ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हजारों की भीड़ पूरी रात झूमती रही। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कलाकारों को आधे-आधे घंटे का समय दिया गया, जिसमें दोनों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंततः सुबह 6:00 बजे तक चली इस संगीत प्रतियोगिता में निर्मला यादव को दर्शकों ने नंबर वन घोषित किया। वही
अपने संबोधन में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि
चिनीयां प्रखंड में आयोजित यह चैता दुगोला कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक मिसाल है। यहां जिस तरह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह पूरे समाज को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन मलिक ने अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अंदाज में किया, जिससे पूरी रात दर्शक कार्यक्रम से जुड़े रहे। मंच पूरी तरह सुसज्जित था और आयोजन की तैयारियां भी बेहद आकर्षक रहीं, जिसने लोगों को बांधे रखा।मौके पर मुखिया जाहेरा बीवी, रामेश्वर सिंह, चरकू परहिया, संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह, नंदू सिंह, अमरदीप प्रसाद, गुड्डू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी रात इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक क्षेत्र में सुनाई देती रहेगी।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
    2
    गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Excellent news 66
    1
    Post by Excellent news 66
    user_Excellent news 66
    Excellent news 66
    Kandi, Garhwa•
    16 hrs ago
  • भारत में कानूनी रूप से 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को नाबालिग माना जाता है। 16-17 वर्ष के किशोरों द्वारा जघन्य अपराध करने पर उन्हें वयस्क माना जा सकता है। यह "नाबालिग" का दर्जा 18 वर्ष का होने तक रहता है, जो यौन अपराधों (POCSO एक्ट) और बाल श्रम जैसे मामलों में सुरक्षा प्रदान करता है। कानून बना है फिर भी लोग क्यों कानून से बच निकल रहे हैं l
    1
    भारत में कानूनी रूप से 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को नाबालिग माना जाता है। 16-17 वर्ष के किशोरों द्वारा जघन्य अपराध करने पर उन्हें वयस्क माना जा सकता है। यह "नाबालिग" का दर्जा 18 वर्ष का होने तक रहता है, जो यौन अपराधों (POCSO एक्ट) और बाल श्रम जैसे मामलों में सुरक्षा प्रदान करता है। कानून बना है फिर भी लोग क्यों कानून से बच निकल रहे हैं l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • वरिष्ठ शिक्षक व संघ स्वयंसेवक बालेश्वर प्रसाद यादव का निधन हो गया। उनके निधन पर चतरा सांसद काली चरण सिंह, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान और सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक जनार्दन पासवान ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर भगवान से प्रार्थना की कि वे परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। शोक सभा में शामिल लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। भालूवाही श्मशान घाट में बालेश्वर प्रसाद यादव का दाह संस्कार किया गया, जिसमें लोजपा, भाजपा, राजद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शहर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।
    1
    वरिष्ठ शिक्षक व संघ स्वयंसेवक बालेश्वर प्रसाद यादव का निधन हो गया। उनके निधन पर चतरा सांसद काली चरण सिंह, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान और सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक जनार्दन पासवान ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर भगवान से प्रार्थना की कि वे परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। शोक सभा में शामिल लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। भालूवाही श्मशान घाट में बालेश्वर प्रसाद यादव का दाह संस्कार किया गया, जिसमें लोजपा, भाजपा, राजद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शहर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.