Bounsi News: बौंसी में गैस उपलब्ध, लेकिन सर्वर समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता बौंसी/बांका:- ईरान–इजरायल युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस संकट की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में बौंसी प्रखंड में भी लोगों के बीच रसोई गैस को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बौंसी के उपभोक्ताओं में हल्की बेचैनी है। बाजार और गांवों में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। बौंसी प्रखंड में संचालित तीनों गैस एजेंसियों में नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। दुमका रोड स्थित बौंसी इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव साह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और जिन उपभोक्ताओं ने एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अगले दिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को करीब 100 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वहीं सरूआ पंचायत के समीप स्थित सुलेखा गैस एजेंसी में भी नंबर के अनुसार गैस दी जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं की मुख्य परेशानी मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन को लेकर है। सर्वर व्यस्त रहने के कारण कई लोगों का बुकिंग रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे गैस मिलने में देरी हो रही है। उपभोक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि वे पिछले दिन से रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर व्यस्त बता रहा है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर कुछ दिक्कत की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रही हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की नजर भी हालात पर टिकी है।
Bounsi News: बौंसी में गैस उपलब्ध, लेकिन सर्वर समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता बौंसी/बांका:- ईरान–इजरायल युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस संकट की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में बौंसी प्रखंड में भी लोगों के बीच रसोई गैस को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बौंसी के उपभोक्ताओं में हल्की बेचैनी है। बाजार और गांवों में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। बौंसी प्रखंड में संचालित तीनों गैस एजेंसियों में नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। दुमका रोड स्थित बौंसी इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव साह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और
जिन उपभोक्ताओं ने एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अगले दिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को करीब 100 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वहीं सरूआ पंचायत के समीप स्थित सुलेखा गैस एजेंसी में भी नंबर के अनुसार गैस दी जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं की मुख्य परेशानी मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन को लेकर है। सर्वर व्यस्त रहने के कारण कई लोगों का बुकिंग रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे गैस मिलने में देरी हो रही है। उपभोक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि वे पिछले दिन से रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर व्यस्त बता रहा है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर कुछ दिक्कत की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रही हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की नजर भी हालात पर टिकी है।
- Post by Lal Mohammad1
- बिहार बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस लाइन में विषाक्त भोजन करने से करीब 100 पुलिस जवान अचानक बीमार हो गए। सभी जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि सभी जवान फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बांका पुलिस लाइन में भोजन करने के बाद करीब 100 पुलिस जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जवानों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और सभी बीमार जवानों को तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम सभी जवानों का इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला सदर अस्पताल पहुंचे और भर्ती जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत होता है। वहीं भागलपुर क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार भी बांका सदर अस्पताल पहुंचे और सभी पुलिस जवानों का हालचाल जाना। आईजी ने कहा कि यह मामला फूड प्वाइजनिंग का ही प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आखिर भोजन में गड़बड़ी कैसे हुई, इसकी जांच की जिम्मेदारी बांका के पुलिस अधीक्षक को दी गई है। जांच में अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीपीओ अमर कुमार विश्वास, बोसी के एसडीपीओ, बांका टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरे मामले की निगरानी करते रहे।1
- बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय पड़रिया के पदस्थापित प्रभारी शिक्षक कालेश्वर दास को झाझा थाना क्षेत्र के नरगंजो जंगल से आधा दर्जन अपराधियों ने अगवा कर लिया. जबकि अपराधियों ने शिक्षक का बाइक एवं साथ में जा रहे सेविका को मारपीट का जंगल में छोड़ दिया. जबकि इस मामले में अब तक पुलिस को शिक्षक की बरामदगी करने का प्रयास असफल साबित हो रही है जिससे शिक्षा विभाग में हर काम मचा हुआ है रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार1
- पंजवारा चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा से 381 बोतल शराब बरामद, नाबालिग पकड़ा गया1
- जनता दरबार में तीन नये मामलों का किया गया निष्पादन अमरपुर अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया।1
- Post by User7197 मेराज सिलवर1
- आनंदपुर: थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 171 लीटर विदेशी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है। हालांकि वाहन चालक सह शराब तस्कर अंधेरा और जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात कटोरिया–भैरोगंज मुख्य मार्ग अंतर्गत वन विभाग कार्यालय एवं प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल भैरोगंज के बीच पुलिस गश्ती दल ने सिमुलतला की ओर से आ रही निशान कंपनी की चार चक्का वाहन (निबंधन संख्या JH10AT8394) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस के पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 19 कार्टून से कुल 171 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गश्ती अभियान में आनंदपुर थाना के पु.अ. नि. रवि शंकर कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब एवं वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक तथा इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।सूत्रों के अनुसार बरामद शराब की खेप झारखंड के देवघर से लाई जा रही थी और इसे कटोरिया होते हुए अपने संभावित गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- बिहार बांका- जिले के रजौन प्रखंड स्थित डीएन सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार का दिन संस्थान के इतिहास में ऐतिहासिक बन गया। वर्ष 1974 में स्थापित इस महाविद्यालय में करीब 52 वर्षों बाद इतना बड़ा शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जब नवनिर्मित बहुउद्देशीय प्रशाल, राष्ट्रीय संगोष्ठी कक्ष तथा बीबीए, डीसीए और लाइब्रेरी साइंस जैसे नए कोर्स की पढ़ाई का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विमलेंदु शेखर झा और पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कॉलेज परिवार ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया।1
- सलेमपुर मैदान में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, महाकाल-11 ने शीतला स्थान टीम को हराकर दर्ज की जीत अमरपुर क्षेत्र के सलेमपुर मैदान में अंडर-16 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मुकाबले में महाकाल-11 और शीतला स्थान की टीम आमने-सामने थीं। मैच का उद्घाटन समाजसेवी चंदन तिवारी ने फीता काटकर किया।1