मुलताई थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 02 स्थायी वारंटो पर फरार आरोपी कों लिया गिरफ्त मे । बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के पृथक पृथक 02 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार कार्यवाही का विवरण - थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई के माननीय न्यायालय द्वारा पृथक पृथक थाना मुलताई के 02 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई को व्ही.आई.पी. स्कूल मुलताई हाईवे के पास से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया । पकडा एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी का नाम - अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, प्र.आर. गजराज आर. विवेक की मुख्य भूमिका रही है ।
मुलताई थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 02 स्थायी वारंटो पर फरार आरोपी कों लिया गिरफ्त मे । बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के पृथक पृथक 02 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार कार्यवाही का विवरण - थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई के माननीय न्यायालय द्वारा पृथक पृथक थाना मुलताई के 02 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई को व्ही.आई.पी. स्कूल मुलताई हाईवे के पास से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया । पकडा एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी का नाम - अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, प्र.आर. गजराज आर. विवेक की मुख्य भूमिका रही है ।
- Post by Kashinath Sahu1
- नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त 🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार* 🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई। 🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 1. *लक्कीराज गोस्वामी* 2. *प्रभांशु डोंगरे* 🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* *02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)* 🔹 *सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।1
- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित बैतूल। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खंजनपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद विद्यालय 15 जून 2026 से पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने, पौष्टिक फल एवं संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। साथ ही छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को दिए गए हॉलिडे होमवर्क को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे। विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं दी गई हैं।2
- पांढुर्णा:-संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन पांढुर्णा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके महान विचारों एवं सामाजिक समरसता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं। इस दौरान एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा ताई डोंगरे सहित लक्ष्मीकांत बोरकर, विनोद वस्त्राणे, माधोराव पाटील, सुखदेव सोमकुवर, दिवाकर बागड़े, निलीमा शैंडे एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।1
- Post by Mukesh. uikey2
- स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य में लीपापोती नगर पालिका परिषद है मौन.... खबर बैतूल मध्य प्रदेश से बैतूल नगर पालिका परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्य चल रहे है। जिसमें से शहर के भीतर विभिन्न मार्ग से लगी दीवारों पर रंगरोगन और स्वच्छता का संदेश देती कलाकृतियां उकेरी जा रही है। साथ ही स्लोगन तथा स्वच्छता सर्वेक्षण का वर्ष भी अंकित किया जा रहा है। इस कार्य में लीपापोती नजर आ रही है एक ओर तो मुख्य मार्गो व शासकीय विभागों की दीवारों पर नया काम दिखाया जा रहा है ।वहीं अन्य मार्गो से लगी दीवारों पे बनी पुरानी पेंटिंग को ही नयी बताकर के उसमें अंकित दिनांक को मिटाकर नई दिनांक नया वर्ष एडिट कर लीपापोती की जा रही है।इस कारस्तानी की हकीगत जानने की कोशिश हमारी टीम ने की । जब पेंटर से जवाब मांगा तो उन्होंने हमे बताया कि हम तो मजदूर हैं हमे ये करने का ठेकेदार ने कहा हैं। और वहां से वे भाग खड़े हुए तब हमने ठेकेदार से संपर्क कर जवाब तलब किया तो उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का हवाला देकर कहा कि ये उनके कहने से कर रहे है उन्होंने किसी भी अधिकारी का नाम नहीं लिया पर यह सब नगर पालिका परिषद की कार्य प्रणाली व आधिकारियों के कार्य पर प्रश्नचिन्ह है। की किस प्रकार पुराने कार्य को नया बताकर और ठेकेदार से मिलीभगत कर जिले की आम जनता का टैक्स का पैसा अपनी जेबों में भर रहे हैं। बता दे कि यह पुताई का यह ठेका गंजबासौदा की शर्मा आर्ट नामक फर्म को मिला है जो पिछले १५दिनों से दीवारों पे रंगरोगन का कार्य कर रहे हैं। यहां स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को मिटा कर 2025 कर दिया गया है साथ ही पुरानी ठेका कंपनी का नाम भी मिटा दिया गया हैबता दे की ठेकेदार शर्मा से जब हमने के उक्त विषय में बात करनी चाही तो वो हमें अपनी राजनीतिक पकड़ की धौंस दिखाने लगा। तथा इस मामले में नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार लोग भी बात करने से कतराते नजर आए। खुले आम इस प्रकार की भ्रष्टाचारी मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के गृह जिले में चल रही है। और इसपर कोई अंकुश नहीं है।4
- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, के तत्वावधान में आठनेर विकासखंड सेक्टर कांवला की नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धारूल के सहयोग से ग्राम नढा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थल गायमुख में एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यो एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम आठनेर के छात्र-छात्राओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए नदी के किनारे एवं पानी में फैली झाड़ियां,प्लास्टिक बॉटल, पन्नियां,कपड़े,काई एवं पूजन सामग्री को हटाकर नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया।इस सामूहिक प्रयास से न केवल नदी की सुंदरता बढ़ी,बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया गया।इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नदी किनारों पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन लिखे गए जिससे गौमुख पहुंचने वाले ग्रामीणों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जाए।कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया1
- नीतू सिंह परमार ने लिया तीसरी बार नपा अध्यक्ष का प्रभार नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा अब सब मिलकर करेंगे नगर का विकास मुलताई। नपा अध्यक्ष पद कों लेकर चल रहे मामले मे आज विराम लग गया,अदालत मे चली लम्बी लड़ाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मनोनीत नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सुप्रीम कोर्ट चले गई जहाँ वर्षा गढ़ेकर की अपील ख़ारिज होने से नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने का रास्ता साफ हो गया। आज पद भार ग्रहण करते ही नीतू सिंह परमार तीसरी बार नपा अध्यक्ष बन गई,नपा सभा कक्ष मे आयोजित पद भार ग्रहण समारोह मे कांग्रेसी पार्षदों सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, कमल सोनी,विनोद बेले, शेख जाकिर,पूर्व पार्षदों सहित नपा cmo वीरेंद्र तिवारी एवं नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जहां नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा कि सब मिलकर करेंगे नगर का विकास।1