ग्राम नढा के घने जंगलों एवं पहाड़ियों के मध्य स्थित जल स्रोत की ग्रामीणों ने की सफाई मानव श्रृंखला बनाकर जल_संरक्षण का दिया संदेश मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, के तत्वावधान में आठनेर विकासखंड सेक्टर कांवला की नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धारूल के सहयोग से ग्राम नढा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थल गायमुख में एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यो एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम आठनेर के छात्र-छात्राओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए नदी के किनारे एवं पानी में फैली झाड़ियां,प्लास्टिक बॉटल, पन्नियां,कपड़े,काई एवं पूजन सामग्री को हटाकर नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया।इस सामूहिक प्रयास से न केवल नदी की सुंदरता बढ़ी,बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया गया।इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नदी किनारों पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन लिखे गए जिससे गौमुख पहुंचने वाले ग्रामीणों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जाए।कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया

- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, के तत्वावधान में आठनेर विकासखंड सेक्टर कांवला की नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धारूल के सहयोग से ग्राम नढा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थल गायमुख में एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यो एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम आठनेर के छात्र-छात्राओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए नदी के किनारे एवं पानी में फैली झाड़ियां,प्लास्टिक बॉटल, पन्नियां,कपड़े,काई एवं पूजन सामग्री को हटाकर नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया।इस सामूहिक प्रयास से न केवल नदी की सुंदरता बढ़ी,बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया गया।इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नदी किनारों पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन लिखे गए जिससे गौमुख पहुंचने वाले ग्रामीणों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जाए।कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया1
- नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त 🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार* 🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई। 🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 1. *लक्कीराज गोस्वामी* 2. *प्रभांशु डोंगरे* 🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* *02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)* 🔹 *सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by AMLA NEWS1
- Post by Namdev gujre Khabar bhart news1
- पांढुर्णा:-आक्रोशित नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, स्थिति संभालने पुलिस पहुंची। मोहगांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आज उस समय हंगामा मच गया, जब समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा। गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था से परेशान लोगों ने एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन नागरिकों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बनी हुई है।1
- आठनेर नगर के गायत्री मंदिर में गौ रक्षा को लेकर गौ सेवा समिति एवं गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गौ माता की रक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान गौ सम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान अंतर्गत क्षेत्र में गौ माता की रक्षा उनके प्रति सम्मान को लेकर गांव गांव में जन जाग्रति अभियान चलाया जाएगा। वहीं कैलाश आजाद ने बताया कि आज के दौर में घट रही गौ माता की संख्या एक चिंता का विषय है। इसी को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि गौ रक्षा गौ सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।1