सोनपुर आयोजन क्षेत्र के मास्टर प्लान-2045 के ड्राफ्ट की समीक्षा, सभी हितधारकों की सहमति से प्रस्ताव अनुमोदित सोनपुर आयोजन क्षेत्र के मास्टर प्लान-2045 के ड्राफ्ट की समीक्षा, सभी हितधारकों की सहमति से प्रस्ताव अनुमोदित आयुक्त, सारण प्रमंडल, श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बुधवार को सोनपुर आयोजन क्षेत्र के मास्टर प्लान-2045 के ड्राफ्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मास्टर प्लान का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। विधायक सोनपुर श्री विनय कुमार सिंह, विधायक सदर श्रीमती छोटी कुमारी एवं विधान परिषद सदस्य श्री वीरेंद्र नारायण यादव सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे। प्रस्तावित सोनपुर प्लानिंग एरिया का कुल क्षेत्रफल *599 वर्ग* किलोमीटर है, जिसमें दरियापुर, दिघवारा, सोनपुर, गरखा एवं परसा प्रखंड शामिल होंगे। योजना क्षेत्र में 36.71 वर्ग किलोमीटर शहरी एवं 562.29 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र प्रस्तावित है। इसमें तीन शहरी केंद्र एवं 416 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार योजना क्षेत्र की कुल जनसंख्या 8,72,676 है। मास्टर प्लान का उद्देश्य सोनपुर क्षेत्र को आधुनिक एवं एकीकृत शहर के रूप में विकसित करना, औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना तथा रोजगार के अवसरों का सृजन करना है। इसके साथ ही सड़क एवं जलमार्ग आधारित लॉजिस्टिक नेटवर्क, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, पारिस्थितिक संतुलन एवं विरासत संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया है। बैठक में माननीय सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने मास्टर प्लान के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र के औद्योगिक, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने हेतु आवश्यक कार्रवाई का सुझाव दिया। बैठक के अंत में समिति के उपाध्यक्ष-सह-जिला पदाधिकारी, सारण, श्री वैभव श्रीवास्तव ने सभी संबंधित हितधारकों से ड्राफ्ट पर अपना फीडबैक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके पश्चात समिति के अध्यक्ष-सह-आयुक्त, सारण प्रमंडल, श्री मनीष कुमार ने सभी की सहमति से ड्राफ्ट प्रस्ताव का अनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि यह योजना सारण जिला ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। आयुक्त ने प्रस्ताव में आवश्यक सुझावों को शामिल करने हेतु नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को संबंधित कंसल्टेंट्स की टीम के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सोनपुर आयोजन क्षेत्र के मास्टर प्लान-2045 के ड्राफ्ट की समीक्षा, सभी हितधारकों की सहमति से प्रस्ताव अनुमोदित सोनपुर आयोजन क्षेत्र के मास्टर प्लान-2045 के ड्राफ्ट की समीक्षा, सभी हितधारकों की सहमति से प्रस्ताव अनुमोदित आयुक्त, सारण प्रमंडल, श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बुधवार को सोनपुर आयोजन क्षेत्र के मास्टर प्लान-2045 के ड्राफ्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मास्टर प्लान का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। विधायक सोनपुर श्री विनय कुमार सिंह, विधायक सदर श्रीमती छोटी कुमारी एवं विधान परिषद सदस्य श्री वीरेंद्र नारायण यादव सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे। प्रस्तावित सोनपुर प्लानिंग एरिया का कुल क्षेत्रफल *599 वर्ग*
किलोमीटर है, जिसमें दरियापुर, दिघवारा, सोनपुर, गरखा एवं परसा प्रखंड शामिल होंगे। योजना क्षेत्र में 36.71 वर्ग किलोमीटर शहरी एवं 562.29 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र प्रस्तावित है। इसमें तीन शहरी केंद्र एवं 416 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार योजना क्षेत्र की कुल जनसंख्या 8,72,676 है। मास्टर प्लान का उद्देश्य सोनपुर क्षेत्र को आधुनिक एवं एकीकृत शहर के रूप में विकसित करना, औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना तथा रोजगार के अवसरों का सृजन करना है। इसके साथ ही सड़क एवं जलमार्ग आधारित लॉजिस्टिक नेटवर्क, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, पारिस्थितिक संतुलन एवं विरासत संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया है। बैठक में माननीय सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने मास्टर प्लान के प्रस्ताव का समर्थन करते
हुए इसे क्षेत्र के औद्योगिक, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने हेतु आवश्यक कार्रवाई का सुझाव दिया। बैठक के अंत में समिति के उपाध्यक्ष-सह-जिला पदाधिकारी, सारण, श्री वैभव श्रीवास्तव ने सभी संबंधित हितधारकों से ड्राफ्ट पर अपना फीडबैक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके पश्चात समिति के अध्यक्ष-सह-आयुक्त, सारण प्रमंडल, श्री मनीष कुमार ने सभी की सहमति से ड्राफ्ट प्रस्ताव का अनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि यह योजना सारण जिला ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। आयुक्त ने प्रस्ताव में आवश्यक सुझावों को शामिल करने हेतु नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को संबंधित कंसल्टेंट्स की टीम के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
- जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ABVP और AISA का प्रदर्शन, छात्रों ने की तालाबंदी जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ABVP और AISA का प्रदर्शन, छात्रों ने की तालाबंदी परीक्षा पत्र में गलतियों और छात्र हित के मुद्दों को लेकर कुलपति के खिलाफ जताया आक्रोश, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में परीक्षा पत्र में लगातार सामने आ रही कथित त्रुटियों और छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान AISA छात्र संगठन के कुणाल ने आरोप लगाया कि 2 सितंबर से ही परीक्षा पत्र में गलतियों और छात्र हित से जुड़े मामलों को लेकर वे लगातार कुलपति से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुलपति की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कुणाल ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पत्र में हुई गलतियों को सुधारने और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, ABVP कार्यकर्ताओं ने भी कुलपति पर छात्र हित में आवश्यक कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि परीक्षा पत्र की त्रुटियों और अन्य छात्र समस्याओं को लेकर पत्रों के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मांगों पर अपेक्षित संज्ञान नहीं लिया गया। छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्र हित में ठोस कार्रवाई नहीं होती और परीक्षा पत्र की गलतियों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में अनशन करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन के कारण विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर गतिविधियां प्रभावित हुईं। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हित में तत्काल पहल करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। #ᴛʀᴀɴᴅɪɴɢ #reelschallenge #follower #unfollowers #bbnmedialive1
- खबर का हुआ असर सारण जिलाधिकारी ने तुरन्त लिया संज्ञान धन्यवाद दे रहे लोग1
- और भी बहुत कुछ है, जो आप सब जानते हैं और समय-समय पर देखते-सुनते रहे हैं। नोटबंदी, लॉकडाउन, ऑपरेशन लोटस, GST, खान मार्केट गैंग, दिमागी नक्सल, बेरोजगारी, महंगाई, खराब अर्थव्यवस्था, क्रोनी कैपिटलिज्म, किसान आंदोलन, पहलवान आंदोलन, NRC-CAA, गलवान घाटी, पेपर लीक, UPI टैक्स, गोल्ड हॉलमार्क चार्ज… और भी बहुत कुछ है, जो आप सब जानते हैं और समय-समय पर देखते-सुनते रहे हैं।1
- 🙏 विश्वकर्मा पूजा पर जिला परिषद सदस्य रविंद्र कुमार ने दी भोजपुरवासियों को शुभकामनाएं! 📍 भोजपुर | कोईलवर कोईलवर उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रविंद्र कुमार ने विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर भोजपुर जिले के समस्त लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 🙏 उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 🎥 सुनिए जिला परिषद सदस्य रविंद्र कुमार ने विश्वकर्मा पूजा को लेकर क्या कहा? पूरा वीडियो देखिए... 📢 जनता की आवाज़ आरा न्यूज़ | रिपोर्टर: पंकज सिंह #विश्वकर्मापूजा #रविंद्रकुमार #जिलापरिषदसदस्य #कोईलवर #भोजपुर #आरा #शुभकामनाएं #जनताकीआवाजआराज्यूज़ #PankajSingh1
- UPI रोल बैक मोदी जी नहीं तो आम जनता आपको रोल बैक करने में जायदा समय नहीं लोगा। जय राहुल गांधी1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा मोदी और BJP की चारों तरफ से लंका लगी है। कुछ भी करो, अब गलत ही होता दिख रहा है। भारतीय राजनीति हर दिन, हर घंटे बदलती रहती है। लेकिन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का हाल देखकर ऐसा लगता है, जैसे उन्होंने कसम खा ली हो कि जितना संभव हो, उतना खुद को ही राजनीतिक नुकसान पहुँचाना है। एक के बाद एक ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जो न सिर्फ राजनीतिक रूप से, बल्कि सामाजिक रूप से भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। कैसे? इन तथ्यों को समझिए। पहला झटका — सवर्ण वोट यह माना जाता रहा है कि भारतीय जनता पार्टी सवर्णों और व्यापारियों के बीच मजबूत आधार रखती है। यही उसका एक महत्वपूर्ण समर्थन आधार रहा है। लेकिन UGC के एक नए नियम को लेकर जिस तरह नाराजगी सामने आई, उसने इसी आधार पर सवाल खड़े कर दिए। उस नियम के विरोध में उठी आवाजों की गूंज अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है। “आरक्षण हटाओ आंदोलन” भी उसी नाराजगी की एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में BJP सरकारों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए और बाद में कोर्ट के हस्तक्षेप से उन पर रोक लगी। इस पूरे घटनाक्रम में जिन सामाजिक समूहों को BJP के साथ माना जाता था, उनके बीच भी असंतोष दिखाई दिया। OBC का एक वर्ग भी इससे प्रभावित हुआ और मूल समर्थक वर्ग में भी नाराजगी की चर्चा शुरू हुई। दूसरा झटका — युवा और नए वोटर युवा वोटर के बीच मुद्दे और रोजगार, शिक्षा तथा भविष्य जैसे सवाल महत्वपूर्ण होते हैं। इसके बाद छात्र आंदोलन ने भी सरकार के सामने चुनौती खड़ी की। एक नई पीढ़ी, जो राजनीति में सक्रिय होने वाली थी और नए मतदाता के रूप में सामने आ रही थी, उसके बीच भी सवाल उठे। आंदोलनकारी छात्रों के साथ पुलिस की कार्रवाई और सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर जिस तरह बहस हुई, उससे युवाओं के एक हिस्से में नाराजगी देखने को मिली। बाद में मांगों पर सहमति बनी, लेकिन तब तक विवाद काफी आगे बढ़ चुका था। पढ़ाई और शिक्षा का मुद्दा ही वह मुद्दा है, जो अलग-अलग वर्गों को एक साथ ला सकता है। तीसरा झटका — व्यापारी वर्ग GST को लेकर पहले भी व्यापारियों के बीच कई तरह की नाराजगी और समस्याएं सामने आती रही हैं। अब UPI और उससे जुड़े नए बदलावों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यानी एक तरफ सवर्ण वर्ग में नाराजगी की चर्चा, दूसरी तरफ युवाओं के बीच शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे और अब व्यापारी वर्ग से जुड़े सवाल। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह स्थिति राजनीतिक रूप से गंभीर चुनौती बन सकती है। क्या यह राजनीतिक आत्मघाती रणनीति है या बदलते समय के साथ नीतिगत फैसलों का असर—इस पर बहस हो सकती है। आने वाले चुनावों में इसका क्या असर होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।1
- 🚨 आरा में बजाज पल्सर के तीन नए मॉडल लॉन्च, नई टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स से लैस बाइक ने खींचा ध्यान 🏍️🔥 आरा। मां मालती बजाज, चंदवा मोड़ आरा के शोरूम में बजाज पल्सर के तीन नए मॉडलों की लॉन्चिंग की गई। इस मौके पर पटना से पहुंचे कंपनी के ASM सुमित कुमार मौजूद रहे और उन्होंने नए मॉडलों की खासियतों और आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शोरूम के MD संजीव गुप्ता ने बताया कि पल्सर के नए मॉडल नए रंग-रूप, आधुनिक टेक्नोलॉजी, माइलेज, आराम और मजबूत निर्माण के साथ नई पीढ़ी के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। नए मॉडल के प्रमुख फीचर्स में 160cc इंजन, 18.5 PS पावर, 114.5 km/h तक की टॉप स्पीड, Intelligent Throttle, 4 Ride Modes, Traction Control, Crawl Tech, 37mm USD फोर्क और 5-इंच TFT स्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के अनुसार 0-60 km/h की रफ्तार करीब 4.5 सेकंड में हासिल करने का दावा किया गया है। लॉन्चिंग के दौरान संकेत गुप्ता और संदीप गुप्ता सहित गणमान्य अतिथि और ग्राहक मौजूद रहे। कार्यक्रम में नई पल्सर के फीचर्स और तकनीक को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। 🏍️ नई पल्सर—Fast & Intelligent! 📍 मां मालती बजाज, चंदवा मोड़, आरा आपको नई बजाज पल्सर का कौन-सा फीचर सबसे ज्यादा पसंद आया? कमेंट में जरूर बताएं। 👇 #BajajPulsar #Pulsar #Pulsar160 #Bajaj #Ara #AraNews #BhojpurNews #BikeLovers #Bikelovers #BikeLaunch #NewPulsar #ARNEWS241
- सीधी बात । ई. आनंद पुष्कर जेडीयू प्रत्याशी एनडीए प्रत्याशी ? सीधी बात । ई. आनंद पुष्कर जेडीयू प्रत्याशी एनडीए प्रत्याशी ? #ᴛʀᴀɴᴅɪɴɢ #reelschallenge #follower #unfollowers #bbnmedialive1