मंगलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल मंगलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल मंगलपुर, कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने एक सराहनीय सफलता हासिल करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 5 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के घर से लापता होने की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर थाना मंगलपुर में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं किशोरी की सकुशल बरामदगी के बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान शेरा उर्फ शिव (22 वर्ष), पुत्र नरेश, निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार सुबह करीब 9:55 बजे मंगलपुर पुलिस ने चकदेपुरवा मार्ग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को पूरी गंभीरता के साथ जारी रखा जाएगा।
मंगलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल मंगलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल मंगलपुर, कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने एक सराहनीय सफलता हासिल करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 5 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के घर से लापता होने की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर थाना मंगलपुर में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं किशोरी की सकुशल बरामदगी के बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान शेरा उर्फ शिव (22 वर्ष), पुत्र नरेश, निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार सुबह करीब 9:55 बजे मंगलपुर पुलिस ने चकदेपुरवा मार्ग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को पूरी गंभीरता के साथ जारी रखा जाएगा।
- झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के वार्ड नंबर-20 स्थित इंद्रा नगर में बंद पड़े दो मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी रामरानी पत्नी प्रेम नारायण अपनी बहू रंजना दुबे के साथ दो दिन पहले इटावा स्थित 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात अपने पुत्र यतेंद्र दुबे से मिलने गई थीं। इस दौरान दोनों मकान बंद पड़े थे। इसी का फायदा उठाकर रात में चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता रंजना दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी की वारदात के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सामान ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर झींझक कस्बा निवासी प्रदुम्न दुबे की पहचान होने का दावा किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- अजीतमल क्षेत्रांर्गत भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण *आज दिनांक 04.08.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जनपद के थाना कोतवाली औरैया व थाना अजीतमल क्षेत्रांर्गत भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधि0/कर्म0 को संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन से सतत संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनपदवासियों से चेहल्लुम का पर्व शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधि0/कर्मचारी गण मौजूद रहे।*👇1
- आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर विकास खंड संदलपुर की ग्राम पंचायत भंदेमऊ के मजरा टिसौली की निवासी माला देवी पत्नी कुंवरपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पात्रता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद आज तक उन्हें आवास स्वीकृत नहीं किया गया, जिससे उनका परिवार आज भी पन्नी और तिरपाल से बनी झोपड़ी में रहने को विवश है। माला देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में झोपड़ी की छत टपकने लगती है, जिससे घर में पानी भर जाता है और परिवार को रातें जागकर गुजारनी पड़ती हैं। उनका कहना है कि सुरक्षित आवास के अभाव में परिवार का जीवन लगातार कठिनाइयों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का भी कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। यदि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद किसी लाभार्थी को आवास नहीं मिला है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने मंगलवार करीब तीन बजे बताया कि यदि महिला का नाम पात्रता सूची में दर्ज है, तो निर्धारित प्रक्रिया एवं वरीयता क्रम के अनुसार उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल माला देवी और उनका परिवार प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है। उनका कहना है कि यदि उन्हें योजना का लाभ मिल जाता है, तो वर्षों से पक्के घर का सपना पूरा हो सकेगा और उनका परिवार सुरक्षित जीवन जी सकेगा।1
- प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत! 🚨प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत!🚨 ➡️ #kanpurdehat के रसूलाबाद (विकास नगर) से अत्यंत दुखद खबर।रविवार देर रात घर के बाहर खेल रहा 3 वर्षीय मासूम रियांश सड़क किनारे बने एक गहरे और खुले नाले में गिर गया।जब तक परिजनों को पता चलता, मासूम की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो चुकी थी। 🚨यह कोई पहला हादसा नहीं है!ग्रामीणों का आरोप है कि इस 'मौत के कुएं' को ढकने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई थी।कुछ दिन पहले इसमें एक मवेशी भी गिरा था और कई बच्चे बाल-बाल बचे थे,लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर सोया रहा। ➡️बदहवास माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और जनता में भारी आक्रोश है।रसूलाबाद नगर पंचायत के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और कस्बे के सभी खुले नालों को तुरंत ढका जाए!4
- 10वीं पास सीधी भर्ती 2026 | No Exam ✅ All India Vacancy | आज ही Form भरें 🔥 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस वीडियो में जानिए No Exam Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या बिना परीक्षा भर्ती की तलाश में हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ✅ 10वीं पास भर्ती 2026 ✅ No Exam Direct Bharti ✅ All India Vacancy ✅ Age Limit: 18–50 Years ✅ Salary: ₹29,200 – ₹92,300 (पोस्ट के अनुसार) ✅ Online Apply Process ✅ Latest Government Jobs 2026 ⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: भर्ती से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें। आवेदन करने से पहले पात्रता, तिथियां और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें। 🌐 Official Website: 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें। Keywords: 10th Pass Vacancy 2026, No Exam Bharti 2026, Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, Government Jobs 2026, Latest Sarkari Job, 10th Pass Job, Online Form 2026, Sarkari Naukri, New Vacancy 2026, Apply Online, Job News Tips #Hashtags: #10thPassJobs #NoExam #DirectRecruitment #SarkariNaukri #GovernmentJobs #AllIndiaJobs #LatestJobs #Vacancy2026 #JobNewsTips #OnlineForm1
- कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्यवाही करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण हुई। वैन न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की बताई जा रही है, जिस पर मानक विहीन संचालन के आरोप लग रहे हैं। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास है1