logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 दिन से लापता बीएलओ का शव यमुना में मिला, आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार कौशांबी। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सहायक अध्यापक एवं बीएलओ कृष्ण बाबू वर्मा, जो 25 फरवरी से लापता थे, उनका शव यमुना नदी के टापू पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई और मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम मंझनपुर, एसडीएम चायल, सीओ चायल, बीएसए और सराय अकिल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। बीएसए ने मृतक आश्रित को 15 दिनों के भीतर नौकरी देने, पारिवारिक पेंशन एवं ग्रेच्युटी फंड की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही और अत्यधिक कार्यभार को घटना का कारण बताया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी के अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के गांव पहुंचा और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक की बेटी से फोन पर बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

2 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    2
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जय भीम जय भीम साथियों जय भीम साथियों जय भीम साथियों जय भीम साथियों
    1
    जय भीम जय भीम साथियों जय भीम साथियों जय भीम साथियों जय भीम साथियों
    user_Anurag jatav Kaushambi
    Anurag jatav Kaushambi
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ कौशांबी श्रेय टीवी कौशाम्बी 9737416155
    1
    शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ कौशांबी 
श्रेय टीवी कौशाम्बी 
9737416155
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज के लोकनाथ की प्रसिद्ध होली। देखिए PRIME 18 NEWS के साथ
    1
    प्रयागराज के लोकनाथ की प्रसिद्ध होली। 
देखिए PRIME 18 NEWS के साथ
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Vinod Shrivastava
    1
    Post by Vinod Shrivastava
    user_Vinod Shrivastava
    Vinod Shrivastava
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.