Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोई धर्म प्रेम से बड़ा नहीं होता दोनों कितने मासूम और साफ़ दिल हैं सोशल मीडिया पर वीडियो
प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
कोई धर्म प्रेम से बड़ा नहीं होता दोनों कितने मासूम और साफ़ दिल हैं सोशल मीडिया पर वीडियो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सना और रोहित अच्छे दोस्त थे। होली की सुबह करीब 3 बजे रोहित सना के घर रंग खेलने पहुंच गया। चारों तरफ सन्नाटा था, लेकिन रोहित के चेहरे पर शरारती मुस्कान थी। उसने सोचा सब सो रहे होंगे, चुपके से रंग लगा दूंगा और भाग जाऊंगा। जैसे ही उसने दरवाज़ा खटखटाया, अंदर से सना की आवाज आई – "कौन है इतनी सुबह?" रोहित बोला – "खोलो जल्दी, होली है!" सना ने दरवाज़ा खोला तो देखा रोहित हाथ में गुलाल और पिचकारी लिए खड़ा है। सना मुस्कुराई और बोली – "इतनी भी क्या जल्दी थी? अभी तो सूरज भी नहीं निकला!" रोहित ने कहा – "दोस्ती में टाइम नहीं देखा जाता!" इतना कहते ही रोहित ने गुलाल लगा दिया। लेकिन उसे क्या पता था कि सना पहले से तैयार थी। अचानक पीछे से सना के भाई और दोस्तों ने रोहित पर रंग और पानी की बाल्टी उड़ेल दी। पूरा आंगन हंसी से गूंज उठा। सना ने हंसते हुए कहा – "होली है भई होली! यहां सरप्राइज देने नहीं, सरप्राइज लेने मिलते हैं!" उस दिन की होली उनकी दोस्ती को और भी रंगीन बना गई।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- प्रयागराज के लोकनाथ में देखिये प्रयागराज की कपडा फाड़ होली। होली पर्व में मस्ती करते होलियारे। PRIME 18 NEWS1
- हमारे यहाँ होली बहुत बढ़िया हुई आप लोगों के यहां कैसे हुई अच्छी होली हुई है तो masses की सहायता से बताएं Happy Holi 🎨🎨🎨🌸🌸Pithanpur kunda Pratapgarh uttar pradesh1
- ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। *पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,* होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।1
- खागा /फतेहपुर ::-आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना किशनपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। “उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में” के संदेश के साथ क्षेत्राधिकारी खागा व थानाध्यक्ष किशनपुर के नेतृत्व में कस्बा किशनपुर में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा रमजान के पवित्र माह का सम्मान करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी खागा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष किशनपुर ने नागरिकों से अपील की कि होली खेलते समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। फ्लैग मार्च में थाना किशनपुर की पुलिस यूनिट के साथ पर्याप्त संख्या में फोर्स मौजूद रही। कस्बे में पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव देखने को मिला। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहेगी और हर स्थिति पर पैनी नजर रखेगी।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।1
- कौशांबी.... होली पर्व पर बच्चों की होली, रंगों से हुए सराबोर,बच्चों के लिए होली मौज-मस्ती, रंगों और पकवानों का सबसे खास त्योहार है। इस दिन बच्चे अपनी टोलियों के साथ पिचकारी और गुलाल लेकर निकलते हैं और "होली आई रे" जैसे गानों पर झूमते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1