Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौकरी दिलाने के नाम पर 7.80 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार।
Rahul Ratna
नौकरी दिलाने के नाम पर 7.80 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #gonda #updatebreakingnews #highlight सालपुर में गन्ने के खेत में लाश मिलने से हड़कंप चार दिनों से लापता युवती की खेत में मिली लाश परिजनों का आरोप हत्या कर फेंकी गई लाश गन्ना छीलने आये लोगों ने पुलिस क़ो दी सूचना कोतवाली देहात के भीटी भदवल गाँव क़ी घटना1
- विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचारी रोग नियत्रंण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना डीएम नेअधिकारियों-कर्मचारियों को संचारी रोग से बचाओ हेतु दिलायी शपथ 01 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान-डीएम श्रावस्ती!प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह ने कलेक्टेªट परिसर में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को संचारी रोग से बचाओ हेतु शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है, जिससे जनपद के साथ-साथ प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे है। उन्होने कहा कि स्वच्छता अपना कर ही तमाम बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, इसलिए सभी अपना सहयोग प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें, ताकि जनपदवासी स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ रख सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान 01 से 30 अपै्रल, 2026 तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अपै्रल, 2026 तक चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाकर स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक करते हुए विशेष विशेष सफाई रखने के लिए जागरूक किया जायेगा। उन्होने यह भी बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार और संचारी रोगों की रोकथाम की जायेगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज/ग्राम विकास विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण/समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग आदि कार्यक्रम से जुड़े समस्त विभाग एक साथ मिलकर संचारी रोग से बचाव हेतु कार्य करेंगे।उन्होने यह भी बताया कि 10 से 30 अपै्रल, 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, क्षयरोग के लक्षण एवं रोगियों को खोजकर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनायेंगी, ताकि उनका ईलाज कराकर उन्हें स्वस्थ्य बनाया जा सके। इस अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण के माध्यम से जनपद में यह अभियान सफल बनाया जाएगा। उन्होने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि दिमागी बुखार से घबरायें नहीं, इसका शीघ्र इलाज करायें। बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जायें। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है और अपने आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाये।1
- बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र में मटेरा चौराहे पर समान खरीदारी को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट बहराइच मटेरा। समान खरीदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट। क्षेत्र के मटेरा चौराहा पर आज दोपहर एक किराने की दुकान पर दो पक्षों में समान खरीदारी को लेकर जमकर मारपीट हुई वहीं पुलिस घंटे तक नदारत रही और दो पक्ष आपस में मारपीट करते रहे । मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा पुलिस चौकी के चंद कदम की दूरी पर देव प्रकाश की किराने की दुकान है मुंबई से तीन युवक कमाने के बाद वापस घर के लिए आकर मटेरा चौराहा पर देव प्रकाश की दुकान पर खरीदारी करने के लिए रुके समान खरीदारी करते समय रेट भाव में कम ज्यादा करने के को लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई मटेरा चौराहा पुलिस चौकी पर एक होमगार्ड सुरेंद्र सिंह के मौजूद होने पर लोग काफी मारपीट करते रहे लेकिन लगभग 1 घंटे के बाद मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी गोपाल तिवारी मौके पर पहुंचे देर पर पहुंचने पर दुकानदारों के आक्रोश भी चौकी प्रभारी को झेलना पड़ा दुकानदारों ने एक व्यक्ति को शटर के अंदर बंद करके काफी मारा पीटा दोनों पक्षों को थाने पर ले जाकर विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 bns की कार्रवाई की गाई है गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों 1 हसीब खा पुत्र बधाई2लल्लन खा पुत्र बधाई कलीम खा पुत्र बधाई निवासी गढ़ मनकापुर दाखिला मनकापुर थाना नानपारा बहराइच अंकित पांडे पुत्र देव प्रकाश पांडे निवासी भौखारा थाना मटेरा जनपद बहराइच गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक गोपाल तिवारी हेड कांस्टेबल विजय सिंह विशाल गुप्ता4
- जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहाँ कानून के रखवाले ने ही कानून की धज्जियां उड़ा दीं। सिपाही हिमांशु राव ने चालान के मामूली विवाद में बीच सड़क पर एक निहत्थी महिला को बेरहमी से लात मार दी। महिला सिर्फ सिपाही की नेमप्लेट देखना चाहती थी। 'क्राइम खुलासा न्यूज़' (Crime Khulasa News) प्रशासन से सवाल पूछता है कि क्या ऐसी मानसिकता वाले लोग पुलिस फोर्स में रहने लायक हैं? आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन क्या सस्पेंशन काफी है?1
- बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीट दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को बचाकर पुलिस को सूचना दी। देर रात महिला की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता रेशमा का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रईस से हुआ था, लेकिन छह माह पहले उनका तलाक हो गया था। बीती रात रईस अपनी पूर्व पत्नी के मायके पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद, उसने रेशमा को अपनी मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने महिला को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।4
- Post by जिला पंचायत सदस्य बेलसर प्रथम1
- गोंडा पुलिस की साइबर सेल टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर 7.80 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नौकरी दिलाने का पोस्टर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चिपकाते थे और बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन आवेदन लेकर प्रोसेसिंग और ज्वाइनिंग लेटर देने के नाम पर उनसे अलग अलग बैंक खातों में धनराशि जमा कराते थे। पुलिस की जांच में कुल 51 बैंक खातों में 7.80 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। साइबर टीम ने इन खातों में जमा 1.11 करोड़ रुपये की धनराशि को होल्ड कराने में भी सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया कि आरोपी पैसे मिलने के बाद उस मोबाइल नंबर को बंद कर देते थे। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों में इनके जालसाजी का नेटवर्क फैला हुआ था। VO : एसपी विनीत जायसवाल ने इस साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए बताया कि फरवरी में छत्तीसगढ़ निवासी ललित झरिया नामक पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था और उसके साथ साइबर ठगी की गई थी।ऑनलाइन शिकायत की जांच में तीन संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। इन नंबरों की सिम अन्य जिलों और राज्यों के लोगों के नाम पर निकली थी, लेकिन फ्रॉड के समय इनकी लोकेशन गोण्डा में पाई गई। इसके बाद सक्रिय हुई साइबर सेल की टीम गहनता से जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों तक पहुंची और बुधवार को सोनी गुमटी से बूढ़ादेवर जाने वाले मार्ग पर रेल पटरी के पास दबिश देकर सुधीर कुमार गुप्ता उर्फ अतुल गुप्ता, निवासी ग्राम सोनी कपूर देवरिया चूड़ामणि, थाना कोतवाली नगर व बृजेश मिश्रा निवासी माधवपुरम कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। VO : एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह म्यूल (किराये) के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। खाताधारकों को 20 प्रतिशत तक कमीशन देकर उनके खातों में ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद गिरोह के सदस्य एटीएम के जरिए रकम निकलवाकर नकद अपने पास ले लेते थे। एसपी ने यह भी बताया कि गिरोह फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास जीतता था और अतिरिक्त सिम व बैंक खातों की व्यवस्था करता था। इससे वे लगातार नंबर और खाते बदलकर पुलिस की पकड़ से बचते रहे।9
- Post by Janta ki awaz 6471
- स्कूल चलो अभियान रैली’’ को विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार नौनिहालों के उज्जवल भविष्य हेतु है प्रतिबद्ध- विधायक श्रावस्ती। जिले में ’’स्कूल चलो अभियान-2026-27’’ शुभारंभ जूनियर हाईस्कूल भिनगा में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्वलित कर तथा हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। इस दौरान विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों ने जूनियर हाईस्कूल भिनगा से ईदगाह तिराहा तक पैदल चलकर रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार नौनिहालों के उज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा ’’स्कूल चलो अभियान’’ का शुभारम्भ कर जनपद के छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालयों में कराया जा रहा है। जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी की सरकार आयी है, तब से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। आज विद्यालय में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं क्रियाशील शौचालय की व्यवस्थाएं भी करायी जा रही है। इसके अलावा ड्रेस, जूता, मोजा इत्यादि के लिए खाते में धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की जा रही है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और उनका भविष्य उज्वल बन सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्देशानुसार जनपद के जूनियर हाईस्कूल भिनगा से रैली निकालकर ’’स्कूल चलो अभियान’’ का शुभारम्भ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना है कि जनपद में जो भी 06 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के बच्चे है, उनका शत-प्रतिशत नामांकन बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में किया जाए। उन्होने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधार कर और ऊपर लाया जाए। इसी के तहत आपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पर कार्य करके बेसिक शिक्षा से जुड़े प्रत्येक विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज जनपद में ’’स्कूल चलो अभियान’’ चलाकर नौनिहालों का स्कूल में रजिस्ट्रेशन कराकर उनका विद्यालय में प्रवेश कराया जायेगा। कार्येक्रम के दौरान बेहतर कार्ये करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नया प्रवेश करने वाले छात्रो को स्कूल किट दिया गया1