गोंडा पुलिस की साइबर सेल टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर 7.80 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नौकरी दिलाने का पोस्टर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चिपकाते थे और बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन आवेदन लेकर प्रोसेसिंग और ज्वाइनिंग लेटर देने के नाम पर उनसे अलग अलग बैंक खातों में धनराशि जमा कराते थे। पुलिस की जांच में कुल 51 बैंक खातों में 7.80 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। साइबर टीम ने इन खातों में जमा 1.11 करोड़ रुपये की धनराशि को होल्ड कराने में भी सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया कि आरोपी पैसे मिलने के बाद उस मोबाइल नंबर को बंद कर देते थे। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों में इनके जालसाजी का नेटवर्क फैला हुआ था। VO : एसपी विनीत जायसवाल ने इस साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए बताया कि फरवरी में छत्तीसगढ़ निवासी ललित झरिया नामक पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था और उसके साथ साइबर ठगी की गई थी।ऑनलाइन शिकायत की जांच में तीन संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। इन नंबरों की सिम अन्य जिलों और राज्यों के लोगों के नाम पर निकली थी, लेकिन फ्रॉड के समय इनकी लोकेशन गोण्डा में पाई गई। इसके बाद सक्रिय हुई साइबर सेल की टीम गहनता से जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों तक पहुंची और बुधवार को सोनी गुमटी से बूढ़ादेवर जाने वाले मार्ग पर रेल पटरी के पास दबिश देकर सुधीर कुमार गुप्ता उर्फ अतुल गुप्ता, निवासी ग्राम सोनी कपूर देवरिया चूड़ामणि, थाना कोतवाली नगर व बृजेश मिश्रा निवासी माधवपुरम कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। VO : एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह म्यूल (किराये) के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। खाताधारकों को 20 प्रतिशत तक कमीशन देकर उनके खातों में ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद गिरोह के सदस्य एटीएम के जरिए रकम निकलवाकर नकद अपने पास ले लेते थे। एसपी ने यह भी बताया कि गिरोह फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास जीतता था और अतिरिक्त सिम व बैंक खातों की व्यवस्था करता था। इससे वे लगातार नंबर और खाते बदलकर पुलिस की पकड़ से बचते रहे।
गोंडा पुलिस की साइबर सेल टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर 7.80 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नौकरी दिलाने का पोस्टर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर
चिपकाते थे और बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन आवेदन लेकर प्रोसेसिंग और ज्वाइनिंग लेटर देने के नाम पर उनसे अलग अलग बैंक खातों में धनराशि जमा कराते थे। पुलिस की जांच में कुल 51 बैंक खातों में 7.80 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा
हुआ है। साइबर टीम ने इन खातों में जमा 1.11 करोड़ रुपये की धनराशि को होल्ड कराने में भी सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया कि आरोपी पैसे मिलने के बाद उस मोबाइल नंबर को बंद कर देते थे। पुलिस के
मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों में इनके जालसाजी का नेटवर्क फैला हुआ था। VO : एसपी विनीत जायसवाल ने इस साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए बताया कि फरवरी में छत्तीसगढ़ निवासी ललित झरिया
नामक पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था और उसके साथ साइबर ठगी की गई थी।ऑनलाइन शिकायत की जांच में तीन संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। इन नंबरों की सिम अन्य जिलों और राज्यों के लोगों के नाम
पर निकली थी, लेकिन फ्रॉड के समय इनकी लोकेशन गोण्डा में पाई गई। इसके बाद सक्रिय हुई साइबर सेल की टीम गहनता से जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों तक पहुंची और बुधवार को सोनी गुमटी से बूढ़ादेवर जाने वाले मार्ग पर रेल पटरी
के पास दबिश देकर सुधीर कुमार गुप्ता उर्फ अतुल गुप्ता, निवासी ग्राम सोनी कपूर देवरिया चूड़ामणि, थाना कोतवाली नगर व बृजेश मिश्रा निवासी माधवपुरम कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। VO : एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने
स्वीकार किया कि वह म्यूल (किराये) के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। खाताधारकों को 20 प्रतिशत तक कमीशन देकर उनके खातों में ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद गिरोह के सदस्य एटीएम के जरिए रकम निकलवाकर नकद अपने पास ले
लेते थे। एसपी ने यह भी बताया कि गिरोह फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास जीतता था और अतिरिक्त सिम व बैंक खातों की व्यवस्था करता था। इससे वे लगातार नंबर और खाते बदलकर पुलिस की पकड़ से बचते रहे।
- बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में बलरामपुर महोत्सव को लेकर भव्य सजावट पूरी कर ली गई है। पूरे मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक स्टेज और सांस्कृतिक झलकियों से सजाया गया है, जिससे महोत्सव का माहौल पूरी तरह तैयार हो चुका है। कल से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक, साहित्यिक और मनोरंजन कार्यक्रमों की धूम रहेगी। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दर्शकों का मन मोहेंगे। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और जो सुरक्षा, साफ-सफाई व यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव का आनंद लेने की अपील की गई है।1
- बलरामपुर जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पांचूड़ीह गांव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के एक किसान की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा खेत इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस हादसे में किसान को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 👉 प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।1
- ‘हक की बात,डीएम के साथ‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित श्रावस्ती। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण अन्तर्गत ‘‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में महिला ग्राम प्रधानों, कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं एवं अन्य पीड़ित महिलाओं की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। हक की बात में जिलाधिकारी ने महिला ग्राम प्रधानों एवं अन्य महिलाओं से उनके दैनिक कार्याे की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेहत कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधानों, छात्राओं एवं अन्य महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हक की बात में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि उनकी कोई भी समस्या या शिकायत हो बेझिझक बता सकती है, उनकी हर समस्या और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जायेगा। इस दौरान विभिन्न महिलाओं, छात्राओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा उनके निस्तारण कराने हेतु अनुरोध किया। इस दौरान महिला ग्राम प्रधानों एवं पीड़ित महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। जिसके लिए उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करायें तथा उन्हें भी अवगत करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं स्वावलम्बी किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई एवं विवाह तक का खर्च विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उठा रही है। ।1
- beta mein Nagar palike per Kisi Ki maut ho gai1
- Post by Latest news india1
- *एनुअल डे पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किये* उत्तर प्रदेश,बहराइच - नानपारा मन्नत मैरिज लॉन में किड्स कैंपस प्रीस्कूल का सेकेंड एनुअल डे सेलिब्रेट किया गया जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों ने अपना- अपना परफॉर्मेंस पेश किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में सम्मानित अभिभावक और अथितिगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. अज़ीम ने की तथा मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वाहिद रहे l इस अवसर पर बच्चों ने अनेक राष्ट्रीय व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया प्ले सेक्शन ए में प्रथम रैंक मरियम द्वितीय रैंक आमिना आफताब व तृतीय रैंक पर दो बच्चे मायरा खान और चिसतिया मिस्बाह। प्ले सेक्शन बी में प्रथम रैंक मोहम्मद हसन द्वितीय रैंक यमान अंसारी व तृतीय रैंक अनाबिया अरशद ।नर्सरी क्लास में प्रथम रैंक पर दो बच्चे आइमा रिफाकत और मो० उमर मिर्ज़ा द्वितीय रैंक सारा ख़ान व तृतीय रैंक पर दो बच्चे फरह मिर्ज़ा और मसफा । एल के जी में प्रथम रैंक गौस रज़ा दित्तीय रैंक अरशियान नसीर तृतीय रैंक पर दो बच्चे हम्माद अदीब और सनाया ख़ान। यू के जी में प्रथम रैंक मारिया ख़ान दित्तीय रैंक अब्दुर्रहमान तृतीय रैंक जैनुलआबदीन ने हासिल किया इस अवसर पर सभी बच्चों को शील्ड व मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया, सभी टीचर्स को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से नसरुद्दीन, मोहम्मद अराफात, फखरुद्दीन, शानू,सईद अहमद,यासर अराफात, राईस बेग सहित अन्य लोगों का योगदान रहा l3
- बहराइच। झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से महिला की मौत परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के ज्योतपूरी गांव की घटना 35 वर्षीय मीरा देवी की संदिग्ध हालात में मौत पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत पर बुलाया गया था डॉक्टर आरोप ग्लूकोज चढ़ाने के बजाय लगाए कई इंजेक्शन चौथा इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी महिला की हालत मौत से पहले महिला ने कहा “डॉक्टर ने मुझे मार डाला” घटना के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से फरार पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच गांव में मचा कोहराम, परिजनों में आक्रोश।2
- बलरामपुर में करीब 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर भव्य ‘बलरामपुर महोत्सव’ का आयोजन1