Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में बलरामपुर महोत्सव को लेकर भव्य सजावट पूरी कर ली गई है। पूरे मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक स्टेज और सांस्कृतिक झलकियों से सजाया गया है, जिससे महोत्सव का माहौल पूरी तरह तैयार हो चुका है। कल से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक, साहित्यिक और मनोरंजन कार्यक्रमों की धूम रहेगी। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दर्शकों का मन मोहेंगे। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और जो सुरक्षा, साफ-सफाई व यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव का आनंद लेने की अपील की गई है।
Rahul Ratna
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में बलरामपुर महोत्सव को लेकर भव्य सजावट पूरी कर ली गई है। पूरे मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक स्टेज और सांस्कृतिक झलकियों से सजाया गया है, जिससे महोत्सव का माहौल पूरी तरह तैयार हो चुका है। कल से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक, साहित्यिक और मनोरंजन कार्यक्रमों की धूम रहेगी। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दर्शकों का मन मोहेंगे। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और जो सुरक्षा, साफ-सफाई व यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव का आनंद लेने की अपील की गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #gonda #updatebreakingnews #highlight सालपुर में गन्ने के खेत में लाश मिलने से हड़कंप चार दिनों से लापता युवती की खेत में मिली लाश परिजनों का आरोप हत्या कर फेंकी गई लाश गन्ना छीलने आये लोगों ने पुलिस क़ो दी सूचना कोतवाली देहात के भीटी भदवल गाँव क़ी घटना1
- विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचारी रोग नियत्रंण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना डीएम नेअधिकारियों-कर्मचारियों को संचारी रोग से बचाओ हेतु दिलायी शपथ 01 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान-डीएम श्रावस्ती!प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह ने कलेक्टेªट परिसर में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को संचारी रोग से बचाओ हेतु शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है, जिससे जनपद के साथ-साथ प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे है। उन्होने कहा कि स्वच्छता अपना कर ही तमाम बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, इसलिए सभी अपना सहयोग प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें, ताकि जनपदवासी स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ रख सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान 01 से 30 अपै्रल, 2026 तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अपै्रल, 2026 तक चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाकर स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक करते हुए विशेष विशेष सफाई रखने के लिए जागरूक किया जायेगा। उन्होने यह भी बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार और संचारी रोगों की रोकथाम की जायेगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज/ग्राम विकास विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण/समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग आदि कार्यक्रम से जुड़े समस्त विभाग एक साथ मिलकर संचारी रोग से बचाव हेतु कार्य करेंगे।उन्होने यह भी बताया कि 10 से 30 अपै्रल, 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, क्षयरोग के लक्षण एवं रोगियों को खोजकर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनायेंगी, ताकि उनका ईलाज कराकर उन्हें स्वस्थ्य बनाया जा सके। इस अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण के माध्यम से जनपद में यह अभियान सफल बनाया जाएगा। उन्होने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि दिमागी बुखार से घबरायें नहीं, इसका शीघ्र इलाज करायें। बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जायें। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है और अपने आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाये।1
- Post by Latest news india1
- बहराइच। दबंगों ने बीती रात युवक के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। भाई बचाने आया तो उसको भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। तलवार से किए गए हमले में युवक का सर फट गया। हमलावर तलवार व छुरी से लैस थे व जमकर पत्थर भी चलाये । जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला थाना दरगाह अंतर्गत काजी कटरा का है । पीड़ित द्वारा मामले में थाना दरगाह में तहरीर दी गई तो पुलिस ने मन माफिक मामला दर्ज कर लिया। जिस पर पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गौरतलब हो कि थाना दरगाह अंतर्गत काजी कटरा निवासी इरफान पुत्र मुन्ना के घर बीती रात 11:00 बजे एक दर्जन दबंग तलवार व छुरी लेकर घूस आए। मां बहन की गलियां देने लगे। विरोध करने पर सर पर तलवार से हमला कर दिया जिससे इरफान का सर फट गया। भाई रिजवान जब बचाने आया तो उसको भी लाठी डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया। महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी। पीड़ित की तहरीर पर दरगाह पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा न दर्ज कर मुअस 138 /26 धारा 115(2), 351(3) व 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। जिस पर पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष विवेचना व मुकदमे में धारा बढ़ाए जाने की मांग की है। पीड़ित अभी भी जान माल की धमकी दे रहे हैं।3
- ✍️ADSP इरफान नासिर खान की कलम से....✍️ मेरे प्यारे साथियों, आज मैं आपके सामने किसी बड़े अधिकारी की तरह नहीं, बल्कि उसी गाँव के एक साधारण बेटे की तरह खड़ा हूँ, जिसने इसी मिट्टी में खेलना सीखा, इसी मिट्टी से अपने सपनों को ताकत दी और इसी मिट्टी की खुशबू से अपने जीवन की दिशा पाई। आज का दिन मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। क्योंकि जब इंसान अपनी यात्रा को पीछे मुड़कर देखता है, तो उसे एहसास होता है कि उसकी सफलता केवल उसकी अपनी नहीं होती। उसके पीछे उसके माता-पिता का संघर्ष, परिवार का त्याग, दोस्तों का साथ और गाव समाज का आशीर्वाद होता है। मैं भी एक बिल्कुल साधारण और बहुत ही बदमाश छात्र था। गाँव के घर में मेरा बचपन बीता। मेरे माता-पिता ने हमें हमेशा एक ही बात सिखाई – “ईमानदारी से मेहनत करो, बाकी सब ऊपरवाला देख लेगा।” मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी वही संस्कार थे जो मुझे अपने माता-पिता परिवार और संघर्ष के साथियो से मिले। जब मैं छोटा था, तब गाँव में जब भी कोई पुलिस अधिकारी आता था, तो उसे देखकर मेरे मन में भी एक अलग ही भावना पैदा होती थी। जैसा कि सभी लोगों के साथ भी सामन्यतः यही होता है वर्दी की गरिमा, अनुशासन और समाज के लिए खड़े होने का साहस मुझे बहुत प्रेरित करता था। तभी से सपना जन्मा जिसे माँ बाप भाइयों और बहनों ने साकार करने में सक्षम बनाया लेकिन दोस्तों सपना देखना आसान होता है, उसे सच करना आसान नहीं होता। पढ़ाई करते समय भी कई कठिनाइयाँ भटकाव सामने आएं। लेकिन उन परिस्थितियों ने मुझे कमजोर नहीं बनाया, बल्कि मजबूत बनाया। लेकिन जीवन की राह में चुनौतियाँ भी कम नहीं थीं। पहली बार परीक्षा दी — असफलता मिली। दूसरी बार तीसरी बार......— फिर असफलता। उस समय बहुत निराशा हुई। कई लोगों ने कहा कि यह रास्ता आसान नहीं है, और शायद यह मेरे बस की बात भी नहीं है। लेकिन उसी समय मेरे माता-पिता भैया ने और संघर्ष के दोस्तों ( सभी का नाम लेना चाहते हैं लेकिन सम्भव नहीं फिर कभी)ने मुझे संभाला। उन्होंने कहा — “अगर हार मान ली तो कहानी यहीं खत्म हो जाएगी।” उनके शब्द मेरे लिए नई ऊर्जा बन गए। मैंने फिर से मेहनत शुरू की। दिन-रात की मेहनत, संघर्ष और विश्वास ने आखिरकार रंग दिखाया। एक दिन वह भी आया जब मुझे पता चला कि मेरा चयन DSP के पद पर हो गया है। उस दिन की खुशी शब्दों में बयान करना मुश्किल है। जब मैंने पहली बार वर्दी पहनी, तो मेरे मन में गर्व भी था और जिम्मेदारी का एहसास भी। वर्दी केवल सम्मान नहीं देती, बल्कि जिम्मेदारी भी देती है। उस दिन मैंने खुद से एक वादा किया कि मैं इस वर्दी की गरिमा को हमेशा1
- जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहाँ कानून के रखवाले ने ही कानून की धज्जियां उड़ा दीं। सिपाही हिमांशु राव ने चालान के मामूली विवाद में बीच सड़क पर एक निहत्थी महिला को बेरहमी से लात मार दी। महिला सिर्फ सिपाही की नेमप्लेट देखना चाहती थी। 'क्राइम खुलासा न्यूज़' (Crime Khulasa News) प्रशासन से सवाल पूछता है कि क्या ऐसी मानसिकता वाले लोग पुलिस फोर्स में रहने लायक हैं? आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन क्या सस्पेंशन काफी है?1
- नौकरी दिलाने के नाम पर 7.80 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार।1
- Post by Janta ki awaz 6471
- स्कूल चलो अभियान रैली’’ को विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार नौनिहालों के उज्जवल भविष्य हेतु है प्रतिबद्ध- विधायक श्रावस्ती। जिले में ’’स्कूल चलो अभियान-2026-27’’ शुभारंभ जूनियर हाईस्कूल भिनगा में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्वलित कर तथा हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। इस दौरान विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों ने जूनियर हाईस्कूल भिनगा से ईदगाह तिराहा तक पैदल चलकर रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार नौनिहालों के उज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा ’’स्कूल चलो अभियान’’ का शुभारम्भ कर जनपद के छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालयों में कराया जा रहा है। जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी की सरकार आयी है, तब से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। आज विद्यालय में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं क्रियाशील शौचालय की व्यवस्थाएं भी करायी जा रही है। इसके अलावा ड्रेस, जूता, मोजा इत्यादि के लिए खाते में धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की जा रही है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और उनका भविष्य उज्वल बन सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्देशानुसार जनपद के जूनियर हाईस्कूल भिनगा से रैली निकालकर ’’स्कूल चलो अभियान’’ का शुभारम्भ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना है कि जनपद में जो भी 06 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के बच्चे है, उनका शत-प्रतिशत नामांकन बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में किया जाए। उन्होने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधार कर और ऊपर लाया जाए। इसी के तहत आपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पर कार्य करके बेसिक शिक्षा से जुड़े प्रत्येक विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज जनपद में ’’स्कूल चलो अभियान’’ चलाकर नौनिहालों का स्कूल में रजिस्ट्रेशन कराकर उनका विद्यालय में प्रवेश कराया जायेगा। कार्येक्रम के दौरान बेहतर कार्ये करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नया प्रवेश करने वाले छात्रो को स्कूल किट दिया गया1