Shuru
Apke Nagar Ki App…
किड्स कैंपस मे सेकंड एनुअल फंक्शन बहुत ही धूमधाम से बनाया गया
Latest news india
किड्स कैंपस मे सेकंड एनुअल फंक्शन बहुत ही धूमधाम से बनाया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र में मटेरा चौराहे पर समान खरीदारी को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट बहराइच मटेरा। समान खरीदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट। क्षेत्र के मटेरा चौराहा पर आज दोपहर एक किराने की दुकान पर दो पक्षों में समान खरीदारी को लेकर जमकर मारपीट हुई वहीं पुलिस घंटे तक नदारत रही और दो पक्ष आपस में मारपीट करते रहे । मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा पुलिस चौकी के चंद कदम की दूरी पर देव प्रकाश की किराने की दुकान है मुंबई से तीन युवक कमाने के बाद वापस घर के लिए आकर मटेरा चौराहा पर देव प्रकाश की दुकान पर खरीदारी करने के लिए रुके समान खरीदारी करते समय रेट भाव में कम ज्यादा करने के को लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई मटेरा चौराहा पुलिस चौकी पर एक होमगार्ड सुरेंद्र सिंह के मौजूद होने पर लोग काफी मारपीट करते रहे लेकिन लगभग 1 घंटे के बाद मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी गोपाल तिवारी मौके पर पहुंचे देर पर पहुंचने पर दुकानदारों के आक्रोश भी चौकी प्रभारी को झेलना पड़ा दुकानदारों ने एक व्यक्ति को शटर के अंदर बंद करके काफी मारा पीटा दोनों पक्षों को थाने पर ले जाकर विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 bns की कार्रवाई की गाई है गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों 1 हसीब खा पुत्र बधाई2लल्लन खा पुत्र बधाई कलीम खा पुत्र बधाई निवासी गढ़ मनकापुर दाखिला मनकापुर थाना नानपारा बहराइच अंकित पांडे पुत्र देव प्रकाश पांडे निवासी भौखारा थाना मटेरा जनपद बहराइच गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक गोपाल तिवारी हेड कांस्टेबल विजय सिंह विशाल गुप्ता4
- मिशन शक्ति की हकीकत: लखनऊ की सड़कों पर न्याय के लिए रोती बेटियां 1076 की आवाजें हुईं खामोश? अपनी ही लड़ाई लड़तीं यूपी की बेटियां महिला सशक्तिकरण या शोषण? लखनऊ में सिसकती ‘मिशन शक्ति’ की बेटियां CM ऑफिस तक नहीं पहुंच सकीं बेटियां, सिस्टम पर उठे सवाल ‘मिशन शक्ति’ के साये में दर्द: जब मददगार ही बन गईं पीड़ित बेटियों की पुकार अनसुनी: लखनऊ में सड़कों पर उतरी ‘मिशन शक्ति’ की हकीकत2
- ‘हक की बात,डीएम के साथ‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित श्रावस्ती। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण अन्तर्गत ‘‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में महिला ग्राम प्रधानों, कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं एवं अन्य पीड़ित महिलाओं की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। हक की बात में जिलाधिकारी ने महिला ग्राम प्रधानों एवं अन्य महिलाओं से उनके दैनिक कार्याे की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेहत कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधानों, छात्राओं एवं अन्य महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हक की बात में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि उनकी कोई भी समस्या या शिकायत हो बेझिझक बता सकती है, उनकी हर समस्या और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जायेगा। इस दौरान विभिन्न महिलाओं, छात्राओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा उनके निस्तारण कराने हेतु अनुरोध किया। इस दौरान महिला ग्राम प्रधानों एवं पीड़ित महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। जिसके लिए उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करायें तथा उन्हें भी अवगत करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं स्वावलम्बी किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई एवं विवाह तक का खर्च विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उठा रही है। ।1
- Post by Mithaai Lal guruji1
- बहराइच: शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी कमला प्रसाद आर्या के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार शाम ब्लॉक सभागार में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव ने की। समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री आर्या को सप्रेम भेंट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खंड विकास अधिकारी ने उन्हें श्रीरामचरितमानस धर्मग्रंथ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके लंबे और उतार-चढ़ाव भरे कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रशासनिक अनुभव को याद किया। बताया गया कि कमला प्रसाद आर्या ने 17 जून 1986 को ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजेंद्र प्रसाद, प्रधान संघ शिवपुर ब्लॉक अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।4
- Post by Mohd Aamir2
- नानपारा। लखीमपुर रोड स्थित मन्नत मैरिज लॉन में शनिवार रात किड्स कैंपस प्रीस्कूल का सेकेंड एनुअल डे बड़े ही उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की मासूम अदाओं, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास से भरे मंचन ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित अभिभावकगण, अतिथिगण तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता श्री मो. अज़ीम ने की, जबकि मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष श्री अब्दुल वहीद रहे। कार्यक्रम का संचालन किड्स कैंपस प्रीस्कूल की शिक्षिकाओं मिस सोबिया जमाल एवं मिस गौसिया ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। दोनों संचालिकाओं ने पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाते हुए बच्चों और अभिभावकों में उत्साह बनाए रखा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं मिस हुमा, मिसेज़ राहत फातिमा, मिस नशरा, मिसेज़ सिमरन, मिस आयशा, मिस फ़िज़ा तथा प्रिंसिपल मिसेज़ नायला सईद की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में नानपारा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष श्री अज़ीम साहब, उपाध्यक्ष श्री नसरुद्दीन एवं श्री फखरुद्दीन, सेक्रेटरी यासिर अरफ़ात अंसारी, फाइनेंस सेक्रेटरी श्री मोइन अहमद, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री सलमान, श्री आबिद अली, श्री इक़बाल तथा स्कूल के एमडी श्री सईद अहमद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को भी मैनेजमेंट की ओर से सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं के परिणाम इस प्रकार रहे: प्ले सेक्शन-ए में प्रथम स्थान: मरियम द्वितीय स्थान: आमिना आफताब तृतीय स्थान: मायरा खान एवं चिस्तिया मिस्बाह प्ले सेक्शन-बी में प्रथम स्थान: मोहम्मद हसन द्वितीय स्थान: यमान अंसारी तृतीय स्थान: अनाबिया अरशद नर्सरी क्लास में प्रथम स्थान: आइमा रिफाकत एवं मो. उमर मिर्ज़ा द्वितीय स्थान: सारा खान तृतीय स्थान: फरह मिर्ज़ा एवं मसफा एलकेजी में प्रथम स्थान: गौस रज़ा द्वितीय स्थान: अरशियान नसीर तृतीय स्थान: हम्माद अदीब एवं सनाया खान यूकेजी में प्रथम स्थान: मारिया खान द्वितीय स्थान: अब्दुर्रहमान तृतीय स्थान: जैनुलआबदीन समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और समाजसेवियों ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और बच्चों की खूब सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम ने यह साबित किया कि किड्स कैंपस प्रीस्कूल न केवल शिक्षा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।4
- बहराइच: खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शांतिभंग के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नया पुरवा गौढ़ी गांव निवासी जयकरन पुत्र बद्दल प्रसाद, राममूरत पुत्र इतवारी, संदीप कुमार, जीतराम पुत्र त्रिलोकी यादव, भगौती पुत्र गुप्तार, छोटेलाल पुत्र बल्ला, रमेश पुत्र भगौती तथा झुंडी चौकसहार गांव निवासी रामानंद पुत्र राम नरेश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक कविंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल जगदीश और गौरव कुमार द्वारा की गई। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।2
- बहराइच 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बहराइच-I एवं उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से सामान ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 42वीं वाहिनी SSB बहराइच-I द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 656 के पास की गई। दिनांक 31/03/2026 को रात्रि लगभग 22:45 बजे दो व्यक्ति साइकिल से संदिग्ध अवस्था में नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। नाका पार्टी द्वारा रुकने का संकेत देने पर दोनों व्यक्तियों ने अपने साथ लाए सामान को फेंककर भागने का प्रयास किया। तत्पश्चात जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान निवरू पुत्र मुन्नू निवासी रंजीत बोझा, तहसील नानपारा, जनपद बहराइच (उ.प्र.), उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 02 साइकिल एवं 02 LG ड्यूल इन्वर्टर स्प्लिट एयर कंडीशनर बरामद किए गए। जब्त एसी के मॉडल एवं सीरियल नंबर भी दर्ज किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इन सामानों को अवैध रूप से नेपाल ले जाकर बेचता है और उससे प्राप्त धन से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का वैध बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण करने के बाद आरोपी एवं जब्त सामान को कस्टम कार्यालय नानपारा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।4