logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाला का नगला

3 hrs ago
user_ज्ञान सिंह कुशवाह
ज्ञान सिंह कुशवाह
सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

बाला का नगला

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by ज्ञान सिंह कुशवाह
    1
    Post by ज्ञान सिंह कुशवाह
    user_ज्ञान सिंह कुशवाह
    ज्ञान सिंह कुशवाह
    सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बसेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव बसेड़ी क्षेत्र के गांव दौपुरा में रविवार शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के चाचा रामचरण गोस्वामी ने बताया कि महावीर गोस्वामी पुत्र रामजी लाल, निवासी दौपुरा, रविवार देर शाम अपने मकान में अकेले थे। बताया जा रहा है कि घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। कुछ समय बाद मृतक का 12 वर्षीय बेटा घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो महावीर फंदे पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    3
    बसेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
बसेड़ी क्षेत्र के गांव दौपुरा में रविवार शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के चाचा रामचरण गोस्वामी ने बताया कि महावीर गोस्वामी पुत्र रामजी लाल, निवासी दौपुरा, रविवार देर शाम अपने मकान में अकेले थे। बताया जा रहा है कि घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। कुछ समय बाद मृतक का 12 वर्षीय बेटा  घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो महावीर फंदे पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी।
परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    1
    Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
    2 hrs ago
  • नरेगा में नाम दर्ज कराने के दिए निर्देश अवदेश शर्मा बसेड़ी:- सोमवार को नरेगा से जुड़ी शिकायत को लेकर कई महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह को बताया कि वे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के अंतर्गत कार्य करना चाहती हैं, लेकिन उनका नाम सूची में दर्ज नहीं किया जा रहा है। नाम दर्ज न होने के कारण उन्हें रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने अपनी समस्या विस्तार से रखते हुए शीघ्र नाम जोड़ने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह ने संबंधित कार्मिक को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के निर्देश मिलते ही संबंधित कर्मचारी ने प्रक्रिया शुरू कर महिलाओं के नाम दर्ज करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। नाम सूची में शामिल होने की जानकारी मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
    4
    नरेगा में नाम दर्ज कराने के दिए निर्देश
अवदेश शर्मा
बसेड़ी:-  सोमवार को नरेगा से जुड़ी शिकायत को लेकर कई महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह को बताया कि वे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के अंतर्गत कार्य करना चाहती हैं, लेकिन उनका नाम सूची में दर्ज नहीं किया जा रहा है। नाम दर्ज न होने के कारण उन्हें रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने अपनी समस्या विस्तार से रखते हुए शीघ्र नाम जोड़ने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह ने संबंधित कार्मिक को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों के निर्देश मिलते ही संबंधित कर्मचारी ने प्रक्रिया शुरू कर महिलाओं के नाम दर्ज करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। नाम सूची में शामिल होने की जानकारी मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • धौलपुर लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। समारोह का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बचपन की यादों को पुनः जीवंत करना था। मुख्यअतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा जो प्रस्तुत की गई उसे बचपन की यादें ताजा हो गई और एक पल को बचपन जीने का मौका मिला। इस प्रकार के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलित कर की गई।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एके बेरी ने बताया कि हमारा उद्देश्य ए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना है और इस क्षेत्र में संस्था कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिनव बेरी लिटिल मिलेनियम धौलपुर की चीफ लर्निंग ऑफिसर दीपाली बेरी ने भी अपना उद्बोधन दिया समारोह में बच्चों द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण अभिभावकों द्वारा पारंपरिक खेलों जैसे सतोलिया, लंगड़ी टांग, खो-खो और रस्सा कस्सी रहा जिसमें अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई ।अभिभावकों ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हमने अपने बच्चों में अपने बचपन को देखने का अवसर मिला है।कार्यक्रम में न्यू एरा पब्लिक स्कूल तथा लिटिल मिलेनियम धौलपुर का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लिटिल मिलेनियम दिल्ली से मोहित अरोड़ा, महिमा माथुर, वंदना भाटिया एवं विशाल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।बच्चों के लिए एक विशेष प्लेनेटेरियम की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से उन्हें अंतरिक्ष का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ।
    4
    धौलपुर लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। समारोह का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बचपन की यादों को पुनः जीवंत करना था। मुख्यअतिथि  जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा जो प्रस्तुत की गई उसे बचपन की यादें ताजा हो गई और एक पल को बचपन जीने का मौका मिला। इस प्रकार के आयोजन समय  समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलित कर की गई।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एके बेरी ने बताया कि हमारा उद्देश्य ए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना है और इस क्षेत्र में संस्था कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिनव बेरी  लिटिल मिलेनियम धौलपुर की चीफ लर्निंग ऑफिसर दीपाली बेरी ने भी अपना उद्बोधन दिया समारोह में बच्चों द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।  जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण  अभिभावकों द्वारा पारंपरिक खेलों जैसे सतोलिया, लंगड़ी टांग, खो-खो और रस्सा कस्सी रहा जिसमें अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई ।अभिभावकों ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हमने अपने बच्चों में अपने बचपन को  देखने का अवसर मिला है।कार्यक्रम में न्यू एरा पब्लिक स्कूल तथा लिटिल मिलेनियम धौलपुर का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लिटिल मिलेनियम दिल्ली से मोहित अरोड़ा, महिमा माथुर, वंदना भाटिया एवं विशाल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।बच्चों के लिए एक विशेष प्लेनेटेरियम की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से उन्हें अंतरिक्ष का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए बर्खास्त होना चाहिए प्लीज भाइयों सबसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करो गरीब महिला एक रिक्शा चला कर तीन बच्चों को पाल रही है उसके साथ मारपीट की गई उसके दांत तोड़ दिए गए हैं
    1
    ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ  कार्रवाई होनी चाहिए बर्खास्त होना चाहिए प्लीज भाइयों सबसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करो गरीब महिला एक रिक्शा चला कर तीन बच्चों को पाल रही है उसके साथ मारपीट की गई उसके दांत तोड़ दिए गए हैं
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव। बसेड़ी क्षेत्र के गांव दौपुरा में रविवार शाम को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के चाचा रामचरण गोस्वामी ने बताया कि उनका भतीजा महावीर गोस्वामी पुत्र रामजी लाल निवासी दौपुरा रविवार देर शाम अपने मकान में अकेला था उसने दरवाजे बंद कर रखे थे और घर में अकेला होने पर रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद उनका बेटा उम्र 12 वर्ष जब घर पहुंचा और आवाज लगाई दरवाजा न खुलने पर उसने खिड़की से देखा तो युवक फंदे पर लटका दिखाई दिया, तब उसने पड़ोसियों को आवाज लगाई तब परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर उसको बाहर निकाला और उसे बसेड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने गम्भीर स्थिति में धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर देने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले के जांच कर रही है।
    3
    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव।
बसेड़ी क्षेत्र के गांव दौपुरा में रविवार शाम को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के चाचा रामचरण गोस्वामी ने बताया कि उनका भतीजा महावीर गोस्वामी पुत्र रामजी लाल निवासी दौपुरा रविवार देर शाम अपने मकान में अकेला था उसने दरवाजे बंद कर रखे थे और घर में अकेला होने पर रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद उनका बेटा उम्र 12 वर्ष जब घर पहुंचा और आवाज लगाई दरवाजा न खुलने पर उसने खिड़की से देखा तो युवक फंदे पर लटका दिखाई दिया, तब उसने पड़ोसियों को आवाज लगाई तब परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर उसको बाहर निकाला और उसे बसेड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने गम्भीर स्थिति में धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर देने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले के जांच कर रही है।
    user_समाचार प्लस न्यूज जयपुर
    समाचार प्लस न्यूज जयपुर
    बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • केक काटकर मनाया धूमधाम से मनाई संत गाडगे महाराज की जयंती धौलपुर, जिले में ओडेला रोड स्थित राजा बिहार कॉलोनी भास्कर फार्म हाउस में संत गाडगे महाराज की जयंती जिला अध्यक्ष हरविलाश रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप कर की गई । इसके पश्चात स्कूल में बच्चों को को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरविलाश रजक ने कहा कि समाज को सशक्त और संगठित बनाने के लिए सभी को एक साथ चलना होगा। तभी समाज का विकास होगा। और समाज को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। प्रधानाचार्य कुमारसैन ने कहा कि संत गाडगे महाराज जी ने कई धर्मशालायों का निर्माण करवाया और गरीब परिवार के बच्चों को घर घर जाकर पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया । वीरू रजक ने कहा कि अगर हमे समाज को आगे बढ़ाना है तो सबको एक साथ लेकर चलना होगा तभी हम लोग अपनी समाज को तरक्की की ओर ले जा सकते हैं। वहीं अजय कुमार बिलोनिया ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहे प्रभाव के कारण गरीब, कमजोर एवं दलित वर्ग के बच्चे बेहतर शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में समाज को जागरूक होकर शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। रमेश साहू ने कहा कि संत गाडगे के दो ही ऐसे शब्द है शिक्षा और स्वच्छता। इन्होंने माया का त्याग कर सभी को शिक्षा का संदेश दिया। प्रेम सिंह भास्कर ने कहा कि गाडगे महाराज ने हमेशा थेगरी लगे कपड़े पहनते थे ताकि लोग उनसे अपने आप को छोटा न समझे । संत गाडगे महाराज और बाबा साहब भीम राव अबेडकर में अच्छी मित्रता थी । सुनील नरवर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्व समाज की संगठित रहते का संदेश दिया। मंच का संचालन वीरू रजक ने किया कार्यक्रम के इस मौके पर रामखिलाड़ी बिलोनिया, विष्णु, नेकराम , किशोर रजक, शिव सिंह, माता प्रसाद , कुलदीप खेरोनिया , अजय , महेश चंद, राजेश, विवेक मथुरिया, विजय कुमार, हरि, सीताराम दिवाकर, कुलदीप सिंगाड़िया, संदीप गार्गी, अभिषेक अटारिया , राजू भाई, राजकुमार , रामनगिना, गौरव , हर्ष जागरोटिया एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    3
    केक काटकर मनाया धूमधाम से मनाई संत गाडगे महाराज की जयंती 
धौलपुर, जिले में ओडेला रोड स्थित राजा बिहार कॉलोनी भास्कर फार्म हाउस में संत गाडगे महाराज की जयंती जिला अध्यक्ष हरविलाश रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप कर की गई ।
इसके पश्चात स्कूल में बच्चों को को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके बैठक को संबोधित करते हुए  जिला अध्यक्ष हरविलाश रजक ने कहा कि समाज को सशक्त और संगठित बनाने के लिए सभी को एक साथ चलना होगा। तभी समाज का विकास होगा। और समाज को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। 
प्रधानाचार्य कुमारसैन ने कहा कि संत गाडगे महाराज जी ने कई धर्मशालायों का निर्माण करवाया और गरीब परिवार के बच्चों को घर घर जाकर पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया ।
वीरू रजक ने कहा कि अगर हमे समाज को आगे बढ़ाना है तो सबको एक साथ लेकर चलना होगा तभी हम लोग अपनी समाज को तरक्की की ओर ले जा सकते हैं।
वहीं अजय कुमार बिलोनिया ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहे प्रभाव के कारण गरीब, कमजोर एवं दलित वर्ग के बच्चे बेहतर शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में समाज को जागरूक होकर शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। 
रमेश साहू ने कहा कि संत गाडगे  के दो ही ऐसे शब्द है शिक्षा और स्वच्छता। इन्होंने माया का त्याग कर सभी को शिक्षा का संदेश दिया।
प्रेम सिंह भास्कर ने कहा कि गाडगे महाराज ने हमेशा थेगरी लगे कपड़े पहनते थे ताकि लोग उनसे अपने आप को छोटा न समझे ।  संत गाडगे महाराज और बाबा साहब भीम राव अबेडकर में अच्छी मित्रता थी ।
सुनील नरवर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्व समाज की संगठित रहते का संदेश दिया।
मंच का संचालन वीरू रजक ने किया 
कार्यक्रम के इस मौके पर रामखिलाड़ी बिलोनिया, विष्णु, नेकराम , किशोर रजक, शिव सिंह, माता प्रसाद , कुलदीप खेरोनिया , अजय  , महेश चंद, राजेश, विवेक मथुरिया, विजय कुमार, हरि, सीताराम दिवाकर, कुलदीप सिंगाड़िया, संदीप गार्गी, अभिषेक अटारिया , राजू भाई, राजकुमार , रामनगिना, गौरव , हर्ष जागरोटिया एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.