Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोटरसाइकिल-ट्रक की जोरदार टक्कर 🚨 29 वर्षीय युवक की मौत | Jawali Accident News Himachal मोटरसाइकिल-ट्रक की जोरदार टक्कर 🚨 29 वर्षीय युवक की मौत | Jawali Accident News Himachal
BHK News Himachal
मोटरसाइकिल-ट्रक की जोरदार टक्कर 🚨 29 वर्षीय युवक की मौत | Jawali Accident News Himachal मोटरसाइकिल-ट्रक की जोरदार टक्कर 🚨 29 वर्षीय युवक की मौत | Jawali Accident News Himachal
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Munishkoundal1
- Post by हमीरपुरी पत्रकार1
- Post by Himachal Update 24 News2
- सुजानपुर भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा व प्रदेश प्रवक्ता व विधायक आशीष शर्मा पर ऊँगली उठाने से पहले आपने गिरेवान पर झाँक कर देखे कुलदीप सिंह पठानिया उनके चेयरमैन रहते जो भरष्टाचार हुआ था तब KCCB के इतिहास में BOD ही भग हुई यें हिमाचल के लिएशर्मनाक था ऐसा क्या हुआ था जनता को बताये कुलदीप सिंह पठानिया किन-किन राजनीतीक लोगों को फायदा दिया गया kccb से.1
- भाजपा सदर मंडल ने नगर परिषद बिलासपुर के चुनाव के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद बुधवार को पहले चरण में नगर परिषद के सात वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। बाकी बचे चार वार्डों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने बताया कि वार्ड-2 से जमुना उर्फ सीमा, वार्ड-5 से नरेंद्र पंडित, वार्ड-7 से वंदना गौतम, वार्ड-8 से अनिल कुमार (हैप्पी), वार्ड-9 से अजय चंदेल, वार्ड-10 से सुनील कुमार (सन्नी), तथा वार्ड-11 से मुकेश भाटिया (लक्की) को पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। जल्द ही बाकी वार्डों से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने लिए फील्ड में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपेक्षित और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण बिलासपुर शहर में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से शहर के चहंुमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। प्रदेश में भी आने वाला समय भाजपा का ही है। उन्होंने इसके मद्देनजर शहरवासियों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सहयोग व समर्थन देने का आग्रह किया है। --------- प्रैस नोट--- नगर परिषद बिलासपुर की चुनावी बेला में कांग्रेस से जुड़े लोेगों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर परिषद के धौलरा वार्ड-10 से सुनील कुमार ‘सन्नी’ के साथ कई अन्य लोगों ने कांगे्रस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें जावेद अख्तर, उदय सिंह, श्यामलाल, विशाल, शशि भूषण व मोहम्मद युनुस आदि शामिल हैं। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने भाजपा के पटके पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर नगर परिषद चुनाव के लिए गठित समिति के अध्यक्ष भीम सिंह चंदेल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा, नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष कमल गौतम तथा मुनीर अख्तर लाली, चमन गुप्ता व मोहित सांख्यान आदि भी मौजूद थे।1
- हमीरपुर जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीपशिखा शर्मा ने कहा है कि जनगणना का कार्य देश और समाज के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसके लिए तैनात होने वाले अधिकारी कभी भी इस महत्वपूर्ण कार्य को बोझ न समझें और इसे पूरे समर्पण के साथ पूर्ण करके देश के लिए अपना योगदान दें। जनगणना-2027 की तैयारियों की कड़ी में बुधवार को यहां हमीर भवन में जिला के फील्ड ट्रेनरों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए दीपशिखा शर्मा ने कहा कि इस बार 16 वर्षों बाद होने जा रही भारत की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इससे यह कार्य और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें फील्ड ट्रेनरों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रहेगी। निदेशक ने बताया कि जनगणना-2027 में पहली बार लोगों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यानि नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारियां भर सकंेगे। उन्होंने कहा कि सभी फील्ड ट्रेनर जनगणना की सभी प्रक्रियाओं को गहनता के साथ समझें और किसी भी तरह की शंका या समस्या के समाधान के लिए तुरंत मास्टर ट्रेनरों से संपर्क करें। जनगणना की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचें। इस कार्यशाला में जिला हमीरपुर की मास्टर ट्रेनर एवं बमसन की बीडीओ वैशाली शर्मा और दूसरे मास्टर ट्रेनर रमेश कुमार ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा, कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी नरेश पटियाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।1
- श्री नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी | Swarghat Breaking | Delhi Pilgrims Tempo Traveller Accident1
- Post by Munishkoundal1
- प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में मां के दर्शन कर वापस लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालु सडक़ हादसे का शिकार हुए हैं। हालांकि इस हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान में उपचार मुहैया करवाया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के दर्शन टैंपो ट्रैवलर के माध्यम से माता श्री नयनादेवी के दर्शन करने के बाद वापस अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। जब उनका वाहन कोलांवाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास के समीप पहुंचा, तो अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो ट्रेवल अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे लुढक़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ को हल्की तो कुछ को मामूली गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार का बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं, पुलिस थाना कोट के प्रभारी हरनाम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया। घायलों को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उन्हें उपचार मुहैया करवाया गया है। उधर, थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि टैंपो ट्रैवलर में करीब 15 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें तीन से चार छोटे बच्चे भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु दिल्ली से माता श्री नायना देवी के दर्शन करने आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।1