Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ हमला
UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ हमला
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- ढबारसी में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 360 लीटर दूध और 250 किलो पनीर नष्ट अमरोहा। ढबारसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके से संदिग्ध गुणवत्ता का 360 लीटर दूध और 250 किलो पनीर बरामद कर उसे नष्ट करा दिया। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों और मिलावटखोरों में अफरा-तफरी मच गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ढबारसी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के दौरान दूध और पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया। टीम द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।4
- 🌸 क्या आप भी संतान सुख के लिए परेशान हैं? 110 साल पुरानी खानदानी परंपरा | महिला-पुरुष दोनों का इलाज किया जाता है कस्बा बुगरासी, तहसील स्याना1
- गुलावठी पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार गुलावठी : पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 10 लाख रुपये कीमत के चार डिवाइस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद, संजीव, पीयूष और समसुद्दीन शामिल हैं। प्रमोद और संजीव थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ के निवासी हैं, जबकि पीयूष सिकंदराबाद और समसुद्दीन जहाँगीराबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि प्रमोद पर पांच, संजीव पर चार और पीयूष व समसुद्दीन पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जिन्होंने खुर्जा, बुलंदशहर और गुलावठी के ग्राम खुशहालपुर में मोबाइल टावर से डिवाइस, केबल और अन्य पुर्जों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस उनकी अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।4
- अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर कई हादसे, एक कांवड़िए की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल अमरोहा में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान अमरोहा जनपद में रविवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव शहबाजपुर डोर के पास कांवड़ियों से भरी एक बाइक और टेम्पो की टक्कर हो गई। हादसे में 11 कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।इस हादसे में बाइक सवार अमरपाल, सोवित, विनोद, शुभम, रवि और अरुण घायल हुए, जबकि टेम्पो में सवार संगीता, प्रियंका, गोरी शर्मा, अंशु, विकास और मोहित भी चोटिल हो गए।दूसरा हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में मोगा होटल के सामने हुआ। संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव गरवारा निवासी 28 वर्षीय अमित पुत्र भगवत शरण अपने साथी रोहित के साथ बाइक से बृजघाट गंगाजल लेने जा रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में अमित की मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।तीसरा हादसा डिडौली थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बरेली निवासी एक कांवड़िए की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में वह घायल हो गया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।2
- बुलंदशहर: पप्पू यादव पर हमले के आरोपी की मां और भाई का दावा बुलंदशहर: पप्पू यादव पर हमले के आरोपी की मां और भाई का दावा मेरा बेटा आज दोपहर लंच बॉक्स लेकर दफ्तर के लिए निकला था।-सुमित की मां हमें मीडिया में तस्वीर देखने के बाद ही पता चला कि सुमित दिल्ली पहुंचा है।- सुमित की मां पप्पू यादव द्वारा हत्या की साजिश के लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।- सुमित की मां सुमित की मां ने बेटे को रिहा करने की गुहार लगाई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर चप्पल फेंके जाने का मामला बुलंदशहर निवासी सुमित गिरी और हैप्पी शर्मा पर चप्पल फेंकने का आरोप बाइट:सुमित की मां4
- संभल में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि शिकायत देने के कई दिन बाद भी संभल में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि शिकायत देने के कई दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं के साथ मारपीट की गई, उन्हें डराया-धमकाया गया और आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है1
- अमरोहा: नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल अमरोहा। जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जोया कस्बे में चौधरी पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।2