logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा: नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल अमरोहा। जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जोया कस्बे में चौधरी पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

15 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

अमरोहा: नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल अमरोहा। जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जोया कस्बे में चौधरी पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों

ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सावन के पहले सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिवालयों एवं कावड़ मार्गों का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश* *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग को जलाभिषेक किया* आज *सावन माह के पहले सोमवार* के अवसर पर *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह* ने जनपद में कावड़ यात्रा की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए *जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं कावड़ मार्गों* का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि *सावन माह में कावड़ियों की आस्था का सम्मान करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं*। किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक करने में कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग को जलाभिषेक भी किया।
    1
    *सावन के पहले सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिवालयों एवं कावड़ मार्गों का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश*

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग को जलाभिषेक किया*

आज *सावन माह के पहले सोमवार* के अवसर पर *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह* ने जनपद में कावड़ यात्रा की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए *जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं कावड़ मार्गों* का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि *सावन माह में कावड़ियों की आस्था का सम्मान करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं*। किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक करने में कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग को जलाभिषेक भी किया।
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • कथित प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला, पति ने रखने से किया इन्कार ! आरोपी प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कथित प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला,पति ने रखने से किया इन्कार. प्रेमी के साथ रहने की जिद पर महिला ! शादी का झांसा देकर कथित प्रेमी ने कई बार किया शारीरिक शोषण आरोपी प्रेमी पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज ( मुरादाबाद के थाना क्षेत्र भोजपुर की घटना ) #jaihindmedia #viralvideo #viralreels #moradabad #lovestory
    1
    कथित प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला, पति ने रखने से किया इन्कार ! आरोपी प्रेमी पर मुकदमा दर्ज 
कथित प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला,पति ने रखने से किया इन्कार.
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर महिला ! शादी का झांसा देकर कथित प्रेमी ने कई बार किया शारीरिक शोषण आरोपी प्रेमी पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
( मुरादाबाद के थाना क्षेत्र भोजपुर की घटना ) 
#jaihindmedia #viralvideo #viralreels #moradabad #lovestory
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    40 min ago
  • दो भारत बन गए हैं। बीजेपी के राज में आप क्या सोचते हैं कमेंट में बताएं महात्मा गांधी को गाली देना देशभक्ति मोदी को गाली देना देशद्रोही
    1
    दो भारत बन गए हैं। बीजेपी के राज में
आप क्या सोचते हैं कमेंट में बताएं
महात्मा गांधी को गाली देना देशभक्ति 
मोदी को गाली देना देशद्रोही
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Voice of people मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर कई हादसे, एक कांवड़िए की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल अमरोहा में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान अमरोहा जनपद में रविवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव शहबाजपुर डोर के पास कांवड़ियों से भरी एक बाइक और टेम्पो की टक्कर हो गई। हादसे में 11 कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।इस हादसे में बाइक सवार अमरपाल, सोवित, विनोद, शुभम, रवि और अरुण घायल हुए, जबकि टेम्पो में सवार संगीता, प्रियंका, गोरी शर्मा, अंशु, विकास और मोहित भी चोटिल हो गए।दूसरा हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में मोगा होटल के सामने हुआ। संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव गरवारा निवासी 28 वर्षीय अमित पुत्र भगवत शरण अपने साथी रोहित के साथ बाइक से बृजघाट गंगाजल लेने जा रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में अमित की मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।तीसरा हादसा डिडौली थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बरेली निवासी एक कांवड़िए की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में वह घायल हो गया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
    2
    अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर कई हादसे, एक कांवड़िए की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

अमरोहा में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान अमरोहा जनपद में रविवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव शहबाजपुर डोर के पास कांवड़ियों से भरी एक बाइक और टेम्पो की टक्कर हो गई। हादसे में 11 कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।इस हादसे में बाइक सवार अमरपाल, सोवित, विनोद, शुभम, रवि और अरुण घायल हुए, जबकि टेम्पो में सवार संगीता, प्रियंका, गोरी शर्मा, अंशु, विकास और मोहित भी चोटिल हो गए।दूसरा हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में मोगा होटल के सामने हुआ। संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव गरवारा निवासी 28 वर्षीय अमित पुत्र भगवत शरण अपने साथी रोहित के साथ बाइक से बृजघाट गंगाजल लेने जा रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में अमित की मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।तीसरा हादसा डिडौली थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बरेली निवासी एक कांवड़िए की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में वह घायल हो गया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नेपाल में फैली हिंसा के बीच 30 जुलाई को नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरंग हिंसा ग्रस्त महोत्तरी जिले में स्थित हज़रत सय्यद शाह जलाल बाबा की दरगाह गए... जहाँ उन्होंने चादर चढ़ाई और दुआ की, मालिक एक है उसके सिवा कोई भी नहीं मुझे किसी के मज़हब या अकीदे पर उंगली उठाने का कोई हक़ नहीं., नेपाल में फैली हिंसा के बीच 30 जुलाई को नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरंग हिंसा ग्रस्त महोत्तरी जिले में स्थित हज़रत सय्यद शाह जलाल बाबा की दरगाह गए... जहाँ उन्होंने चादर चढ़ाई और दुआ की, नेपाल मे केवल 5% मुस्लिम है,जिनकी सुरक्षा नेपाल सरकार बेहतरीन तरीके से कर रही है सरकार ऐसी होनी चाहिए..! सबका साथ सबका विश्वास..✌️❤️ #NepalGovernment #secularism
    1
    नेपाल में फैली हिंसा के बीच 30 जुलाई को नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरंग हिंसा ग्रस्त महोत्तरी जिले में स्थित हज़रत सय्यद शाह जलाल बाबा की दरगाह गए...
जहाँ उन्होंने चादर चढ़ाई और दुआ की,
मालिक एक है उसके सिवा कोई भी नहीं
मुझे किसी के मज़हब या अकीदे पर उंगली उठाने का कोई हक़ नहीं., 
नेपाल में फैली हिंसा के बीच 30 जुलाई को नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरंग हिंसा ग्रस्त महोत्तरी जिले में स्थित हज़रत सय्यद शाह जलाल बाबा की दरगाह गए...
जहाँ उन्होंने चादर चढ़ाई और दुआ की,
नेपाल मे केवल 5% मुस्लिम है,जिनकी सुरक्षा नेपाल सरकार बेहतरीन तरीके से कर रही है 
सरकार ऐसी होनी चाहिए..!
सबका साथ सबका विश्वास..✌️❤️
#NepalGovernment #secularism
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • संभल में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि शिकायत देने के कई दिन बाद भी संभल में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि शिकायत देने के कई दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं के साथ मारपीट की गई, उन्हें डराया-धमकाया गया और आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है
    1
    संभल में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि शिकायत देने के कई दिन बाद भी
संभल में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि शिकायत देने के कई दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं के साथ मारपीट की गई, उन्हें डराया-धमकाया गया और आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के ढबारसी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध गुणवत्ता का 360 लीटर दूध और 225 किलो पनीर नष्ट कराया। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा अमरोहा में फूड इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन! 360 लीटर दूध और 225 किलो पनीर कराया नष्ट
    1
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के ढबारसी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध गुणवत्ता का 360 लीटर दूध और 225 किलो पनीर नष्ट कराया। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा
अमरोहा में फूड इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन! 360 लीटर दूध और 225 किलो पनीर कराया नष्ट
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.