Shuru
Apke Nagar Ki App…
:- मथुरा में गौतस्करों ने गौरक्षक चंद्रशेखर "फरसा वाले बाबा" की गाड़ी से कुचलकर हत्या का आरोप .. हत्या से गुस्साए गौरक्षकों ने हाईवे किया जाम।
Jalampura AC morcha adhyaks D.
:- मथुरा में गौतस्करों ने गौरक्षक चंद्रशेखर "फरसा वाले बाबा" की गाड़ी से कुचलकर हत्या का आरोप .. हत्या से गुस्साए गौरक्षकों ने हाईवे किया जाम।
- User2781Bhilwara, Rajasthan🙏1 day ago
More news from Pali and nearby areas
- राजस्थान के सीकर जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां देश के वीर सपूत अग्निवीर जवान हरित जाट को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। धोद क्षेत्र के मांडोली गांव निवासी अग्निवीर हरित जाट, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। इस आपदा में वह करीब सात महीने पहले लापता हो गए थे। सेना द्वारा लंबे समय तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नवंबर 2025 में सेना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सेना के जवान उनके घर पहुंचे और परिजनों को तिरंगा सूटकेस और प्रमाण पत्र सौंपकर अंतिम सम्मान दिया। इस दौरान नेछवा से मांडोली तक करीब 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव के मुख्य चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां जनप्रतिनिधियों और सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवान को नमन किया। सेना की 14वीं राजपूताना राइफल के जवानों ने सलामी देकर उन्हें अंतिम सम्मान दिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद हरित जाट के नाम पर रखने की मांग भी रखी। देश अपने इस वीर सपूत को हमेशा याद रखेगा।1
- Post by Sheetal prajapat2
- महेंद्र सिंह जी कुमावत बारा व प्रदेश अध्यक्ष गणश्याम जी कुमावत बूंदी हमारे यहाँ पधारे सामूहिक विवाह सम्मेलन कुमावत समाज ताणावटी उदयपुर पहुँच कर सामूहिक विवाह का निमंत्रण दिया जो की दिनांक-20/04/2026 को आयोजित होगा स्थान छबड़ा बारा पधारे सभी मेहमान का कुमावत युवा शक्ति ताणावटी चौकी उदयपुर द्वारा स्वागत किया गया1
- मातृभूमि पर हँसते-हँसते बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरु जी को बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। जय हिन्द।1
- Post by नायक नाथुराम1
- शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार भीलवाड़ा जिले मे चलायी जा रही ई - बस को भीलवाड़ा से ढिकोला तक रूट जोड़ा जाए प्रदेश सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ मनीष नायक ने बताया की उपतहसील ढिकोला के ग्रामीणों की भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू से मांग है की आमजन की भावनाओं को मध्यनजर रखते हुए जो 50 ई - बसें सेवा सुचारु की जा रही हैं उसमे एक बस का दैनिक रूट भीलवाड़ा से बड़ा महुआ तक रखा गया जो की 20किमी दूर है इस रूट को बढ़ाकर भीलवाड़ा से उपतहसील मुख्यालय ढिकोला जो 30किमी है तक रखा जाए,जिससे अध्ययन करने वाले बालक बालिकाओ,मजदूरों,व्यापारियो,सभी को आवागमन के संसाधन में सरकार द्वारा चलायी जा रही ई - बसों का लाभ मिले और वास्तक में जायज जरूरत मांग है। ई बसे संचालित करने के पीछे राज्य सरकार की भी यही मंसा है की ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने में सुविधा हो। इस लिए आमजन की भावनाओ को मध्यनजर रखते हुए भीलवाड़ा से ढिकोला तक रूट को बढ़ा कर आमजन के साथ न्याय की मांग की गई।3
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- Post by Sheetal prajapat1
- निंबाहेड़ा स्थित Wonder Cement में श्रमिक बंशी लाल उर्फ़ विष्णु मेघवाल की मृत्यु के बाद चल रहा धरना आखिरकार प्रशासन से सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया है। देर रात तक चली वार्ता के बाद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने, पत्नी को योग्यतानुसार नौकरी देने तथा बेटी को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। धरनास्थल पर मेघवाल समाज के लोगों के साथ पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली भी मौजूद रहे और पूरे मामले में पीड़ित परिवार के समर्थन में डटे रहे। समझौते के बाद समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस निर्णय को संघर्ष और एकजुटता की जीत माना जा रहा है।2