शुक्रवार की चेवाड़ा क्षेत्र में घने कुहासे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की चेवाड़ा क्षेत्र में घने कुहासे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुहासा इतना अधिक था कि सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कठिनाई हुई। कई जगह वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाते नजर आए। घने कुहासे के कारण सड़क पर सामने से आने वाले वाहन को देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तक क्षेत्र में कुहासा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और धूप निकलने लगी, जिससे लोगों को राहत मिली। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में सुबह और देर शाम कुहासा पड़ना सामान्य बात है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

- शेखपुरा - यह सुविधा शहर के वार्ड नंबर 01 से लेकर 33 वार्ड तक की सुविधा है और आगे पूरे शेखपुरा जिला में ये सुविधा लागू की जाएगी. समाजसेवी राहुल कुमार अकेला ने बताया की शेखपुरा नगर परिषद में रहने वाले वैसे बुजुर्ग असहाय जिनका वृद्धा पेंशन निकालने में असुविधा हो रही है आने-जाने में दिक्कत है वैसे लोगों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है मैं खुद आपके पास आकर निशुल्क रूप से बिना कोई चार्ज लिए आपका पैसा निकाल कर आपको दें रहे हैं. मौक़े पर राहुल कुमार अकेला, सूरज गुप्तामौजूद थे.3
- मिशन थाना क्षेत्र स्थित चंदुकुआँ आंगनवाड़ी केंद्र के सामने शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झाड़ी में आग लगा दी गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों की सजगता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने के कारण झाड़ियों का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि झाड़ियों में आग किसने और किस कारण से लगाई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। शुक्रवार किया घटना सुबह 11 बजे घटी।1
- लखीसराय टॉप-5 जिलों में शामिल, ट्रैफिक प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन। बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी ट्रैफिक प्रदर्शन रिपोर्ट में लखीसराय जिला राज्य के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हुआ है। इस सूची में पूर्णिया, सारण, कटिहार और शेखपुरा के साथ लखीसराय का नाम भी शामिल है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी, प्रभावी प्रवर्तन, यातायात बल की उपलब्धता, प्रशिक्षण, चोक प्वाइंट समाधान, डेटा अपलोडिंग और जन-जागरूकता समेत 10 मानकों के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास, जागरूकता अभियान और यातायात नियमों के सख्त पालन के कारण लखीसराय ने यह उपलब्धि हासिल की है। जिले में हेलमेट उपयोग को लेकर चलाए गए अभियान का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।1
- अपने सैनिकों का भी क्या हाल कर दिया है मोदी जी1
- मोकामा के प्रसिद्ध कमलेश्वर स्थान में तीन दिवसीय नौ कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और विश्व शांति व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।1
- तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नही है 🥀🌺🥱1
- Post by JMBNEWS1
- शेखपुरा. शहर में कल नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा होनी है. इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. वहीं उत्पाद पुलिस भी शराबबंदी की सफलता के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी के तहत शेखपुरा उत्पाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है. दरसल उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान लखीसराय के कवैया रोड वार्ड नंबर 26 निवासी स्व. निपु राम के पुत्र भोंदू कुमार को एक बोरा में भरे पाउच लगभग 27 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी ने बताया की वह लखीसराय से शराब की खेप लेकर शेखपुरा आया था. इसके बाद किसी वाहन के जरिये वारसलीगंज तक उसे पहुँचाना था. गुप्त सुचना पर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले एसआई अजय कुमार, रामनुज पाण्डेय और स्मृति कुमारी के अलावे अन्य सस्त्र बलों के द्वारा दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक अमित आनंद ने बताया है की शराबबंदी की सफलता के पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी से काम कर रही है. किसी भी हालत में शराब कारोबारी को बख्सा नहीं जायगा. उत्पाद अधीक्षक ने कहा की गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.1