लखीसराय से शराब की खेप लेकर आ रहे युवक को उत्पाद पुलिस ने दबोचा, फिर शेखपुरा. शहर में कल नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा होनी है. इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. वहीं उत्पाद पुलिस भी शराबबंदी की सफलता के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी के तहत शेखपुरा उत्पाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है. दरसल उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान लखीसराय के कवैया रोड वार्ड नंबर 26 निवासी स्व. निपु राम के पुत्र भोंदू कुमार को एक बोरा में भरे पाउच लगभग 27 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी ने बताया की वह लखीसराय से शराब की खेप लेकर शेखपुरा आया था. इसके बाद किसी वाहन के जरिये वारसलीगंज तक उसे पहुँचाना था. गुप्त सुचना पर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले एसआई अजय कुमार, रामनुज पाण्डेय और स्मृति कुमारी के अलावे अन्य सस्त्र बलों के द्वारा दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक अमित आनंद ने बताया है की शराबबंदी की सफलता के पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी से काम कर रही है. किसी भी हालत में शराब कारोबारी को बख्सा नहीं जायगा. उत्पाद अधीक्षक ने कहा की गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.
लखीसराय से शराब की खेप लेकर आ रहे युवक को उत्पाद पुलिस ने दबोचा, फिर शेखपुरा. शहर में कल नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा होनी है. इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. वहीं उत्पाद पुलिस भी शराबबंदी की सफलता के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी के तहत शेखपुरा उत्पाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है. दरसल उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान लखीसराय के कवैया रोड वार्ड नंबर 26 निवासी स्व. निपु राम के पुत्र भोंदू कुमार को एक बोरा में भरे पाउच लगभग 27 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी ने बताया की वह लखीसराय से शराब की खेप लेकर शेखपुरा आया था. इसके बाद किसी वाहन के जरिये वारसलीगंज तक उसे पहुँचाना था. गुप्त सुचना पर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले एसआई अजय कुमार, रामनुज पाण्डेय और स्मृति कुमारी के अलावे अन्य सस्त्र बलों के द्वारा दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक अमित आनंद ने बताया है की शराबबंदी की सफलता के पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी से काम कर रही है. किसी भी हालत में शराब कारोबारी को बख्सा नहीं जायगा. उत्पाद अधीक्षक ने कहा की गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.
- शुक्रवार की चेवाड़ा क्षेत्र में घने कुहासे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुहासा इतना अधिक था कि सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कठिनाई हुई। कई जगह वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाते नजर आए। घने कुहासे के कारण सड़क पर सामने से आने वाले वाहन को देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तक क्षेत्र में कुहासा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और धूप निकलने लगी, जिससे लोगों को राहत मिली। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में सुबह और देर शाम कुहासा पड़ना सामान्य बात है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।1
- गैस सिलेंडर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दावे और हकीकत में फर्क देखिए!!1
- लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीडीसी सुमित कुमार सहित जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर मौजूद अधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।1
- मोकामा NH पर ओवरटेक के दौरान हादसा, ट्रक चालक गंभीर घायल न्यूज़: पटना जिले के मोकामा में एनएच पर एक सड़क हादसा हुआ है। यह घटना शिवनार और मोकामा के बीच छतरपुरा के पास हुई, जहाँ बालू से लदा एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक पटना से लाल बालू लादकर पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहा था। इसी दौरान चालक ने एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी वाहन बेकाबू हो गया और दुर्घटना हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक ताजीमुल हक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका खलासी एमदाउल हक सुरक्षित बताया जा रहा है। दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और NHAI एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को मोकामा रेफरल अस्पताल (ट्रॉमा सेंटर) में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर NTPC क्षेत्र से निकलने वाली धूल हाईवा ट्रकों के जरिए ढुलाई के दौरान सड़क पर गिरती और उड़ती रहती है, जिससे वाहन चालकों को कई बार परेशानी होती है।1
- प्रेम हो या भोजन अगर किसी को ज्यादा मिल जाए तो 😥1
- त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य, एंकर, नालंदा जिले में आने वाले प्रमुख पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सोहसराय थाना परिसर में शुक्रवार को RAF और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 13 मार्च 2026 को सोहसराय थाना परिसर में B/114 रैपिड एक्शन फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट संजीत कुमार और सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश के नेतृत्व में शांति समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में RAF और पुलिस के अधिकारी, जवान, शांति समिति के सदस्य तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने स्थानीय क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आगामी ईद, रामनवमी पूजा, चैती दशहरा और चैती छठ महापर्व को देखते हुए संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर RAF और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया। उन्होंने कहा कि RAF समय-समय पर संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करती है और स्थानीय पुलिस तथा आम लोगों के साथ समन्वय स्थापित करती है, ताकि किसी भी प्रकार की दंगा या आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सके। वहीं सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति जुलूस निकालना चाहता है तो उसके लिए थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार का हथियार ले जाना भी सख्त मना है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के जुलूस निकालते या हथियार के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि अगर किसी भी असामाजिक तत्व पर शक हो या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत 112 नंबर पर डायल करें या स्थानीय थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर मोहम्मद शमशाद हुसैन, महताब मेडिकल सहोखर, वार्ड पार्षद प्रदुमन कुमार, शैलेश कुमार, मोहम्मद गुड्डू सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- शेखपुरा. शहर में कल नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा होनी है. इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. वहीं उत्पाद पुलिस भी शराबबंदी की सफलता के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी के तहत शेखपुरा उत्पाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है. दरसल उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान लखीसराय के कवैया रोड वार्ड नंबर 26 निवासी स्व. निपु राम के पुत्र भोंदू कुमार को एक बोरा में भरे पाउच लगभग 27 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी ने बताया की वह लखीसराय से शराब की खेप लेकर शेखपुरा आया था. इसके बाद किसी वाहन के जरिये वारसलीगंज तक उसे पहुँचाना था. गुप्त सुचना पर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले एसआई अजय कुमार, रामनुज पाण्डेय और स्मृति कुमारी के अलावे अन्य सस्त्र बलों के द्वारा दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक अमित आनंद ने बताया है की शराबबंदी की सफलता के पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी से काम कर रही है. किसी भी हालत में शराब कारोबारी को बख्सा नहीं जायगा. उत्पाद अधीक्षक ने कहा की गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.1
- लहना , अस्थावां और अंगपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार पर जुर्माना गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के लहना, अस्थावां और अंगपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया और उन पर जुर्माना लगाया गया।जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि अंगपुर गांव में देवकी यादव और राजकुमार यादव को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग द्वारा देवकी यादव पर 14,526 रुपये तथा राजकुमार यादव पर 5,880 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दोनों के खिलाफ चेवाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।वहीं लहना गांव में लहना गांव निवासी उषा देवी और अस्थावां निवासी मोहम्मद रुस्तम को बिना वैध बिजली कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने उषा देवी पर 3,953 रुपये तथा मोहम्मद रुस्तम पर 94,548 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ करंडे थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिजली विभाग ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी इस तरह के छापेमारी अभियान लगातार चलाए जाएंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी जानकारी जेई ने शुक्रवार की सुबह 7:00 दिए तथा उन्होंने बताएं कि बृहस्पतिवार की रात्रि 9:00 बजे मामला दर्ज करवाया गया।1
- बिहार के कुछ नेता और अफसर जरूर समृद्ध हुए हैं जो विदेशों में घर खरीद रहे हैं, बाकी जनता की स्थिति सबके सामने है!!1