logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा गया कोंच (गया)। कोंच बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने रुपये छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को एसबीआई बैंक के सामने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदारों ने पकड़े गए नाबालिग को रोककर घटना की सूचना कोंच थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि पकड़ा गया नाबालिग भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग बातें बताता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक नाबालिग को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दूसरे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

6 hrs ago
user_नौलेश कुमार
नौलेश कुमार
कोंच, गया, बिहार•
6 hrs ago

बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनतई का प्रयास, नाबालिग पकड़ा गया कोंच (गया)। कोंच बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने रुपये छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को एसबीआई बैंक के सामने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदारों ने पकड़े गए नाबालिग को रोककर घटना की सूचना कोंच थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि पकड़ा गया नाबालिग भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग बातें बताता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक नाबालिग को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दूसरे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

More news from Bihar and nearby areas
  • पितृपक्ष मेला को देखते हुए गया नगर निगम गयाजी द्वारा अक्षयवट स्थित आम्रसीचन वेदी में पथ एवं नाली का निर्माण कार्य जारी। निर्माण कार्य होने से पिंडदानियों को आवागमन में नहीं होगा परेशानी।
    1
    पितृपक्ष मेला को देखते हुए गया नगर निगम गयाजी द्वारा अक्षयवट स्थित आम्रसीचन वेदी में पथ एवं नाली का निर्माण कार्य जारी। निर्माण कार्य होने से पिंडदानियों को आवागमन में नहीं होगा परेशानी।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    9 hrs ago
  • गुरारू में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए गए। गुरारू में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए गए। बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और संबंधित विभागों से जवाब मांगा गया। बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष विकास योजनाओं की स्थिति, विभागीय कार्यों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
    1
    गुरारू में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए गए।
गुरारू में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए गए। बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और संबंधित विभागों से जवाब मांगा गया।
बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष विकास योजनाओं की स्थिति, विभागीय कार्यों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    11 hrs ago
  • बाढ़ राहत में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले का राज्यव्यापी विरोध मार्च अरवल= मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित करने में करोड़ों खर्च, बाढ़ पीड़ित गरीबों की राहत पर सरकार का ध्यान नहीं: जितेंद्र यादव बिहार में भयावह बाढ़, राहत कार्यों में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान पर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. सुएब आलम ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत, भोजन, दवा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। राहत कार्यों में किसी भी तरह की लूट और अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलित किए गए और करोड़ों रुपये खर्च किए गए। आज बिहार की जनता भीषण बाढ़ की मार झेल रही है, गरीबों के घर उजड़ रहे हैं और हजारों परिवार राहत के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं। अगर जन्मदिन के आयोजनों में खर्च किए जा रहे पैसे को बाढ़ प्रभावित गरीबों की राहत, भोजन, दवा और पुनर्वास पर खर्च किया जाता, तो बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को राहत मिल सकती थी। मोदी सरकार और बिहार सरकार को उत्सव व दिखावे पर खर्च करने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी और आजीविका बचाने तथा उन्हें तत्काल पर्याप्त राहत देने पर ध्यान देना चाहिए। सभा को भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. उपेंद्र पासवान, कॉ. सुरेंद्र प्रसाद, कॉ. नंदकिशोर कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव कॉ. रमाकांत कुमार उर्फ टूना शर्मा तथा छात्र संगठन आइसा के जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने संबोधित किया। विरोध मार्च में चंद्रशेखर पंडित, रामकुमार पासवान, सरजू जी, राम परीक्षण दास, शाह फराज, संजय यादव, सर्वेश कुमार सहित सैकड़ों साथी शामिल हुए।
    2
    बाढ़ राहत में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले का राज्यव्यापी विरोध मार्च
अरवल= मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित करने में करोड़ों खर्च, बाढ़ पीड़ित गरीबों की राहत पर सरकार का ध्यान नहीं: जितेंद्र यादव
बिहार में भयावह बाढ़, राहत कार्यों में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान पर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. सुएब आलम ने की।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत, भोजन, दवा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। राहत कार्यों में किसी भी तरह की लूट और अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलित किए गए और करोड़ों रुपये खर्च किए गए। आज बिहार की जनता भीषण बाढ़ की मार झेल रही है, गरीबों के घर उजड़ रहे हैं और हजारों परिवार राहत के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं। अगर जन्मदिन के आयोजनों में खर्च किए जा रहे पैसे को बाढ़ प्रभावित गरीबों की राहत, भोजन, दवा और पुनर्वास पर खर्च किया जाता, तो बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को राहत मिल सकती थी। मोदी सरकार और बिहार सरकार को उत्सव व दिखावे पर खर्च करने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी और आजीविका बचाने तथा उन्हें तत्काल पर्याप्त राहत देने पर ध्यान देना चाहिए।
सभा को भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. उपेंद्र पासवान, कॉ. सुरेंद्र प्रसाद, कॉ. नंदकिशोर कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव कॉ. रमाकांत कुमार उर्फ टूना शर्मा तथा छात्र संगठन आइसा के जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने संबोधित किया।
विरोध मार्च में चंद्रशेखर पंडित, रामकुमार पासवान, सरजू जी, राम परीक्षण दास, शाह फराज, संजय यादव, सर्वेश कुमार सहित सैकड़ों साथी शामिल हुए।
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    10 hrs ago
  • सहयोग शिविर में नली-गली की समस्या को लेकर पहुंची कुमकुम, त्वरित कार्रवाई के निर्देश अरवल। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन, अरवल की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में लगातार लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कुमकुम कुमारी ने अपने क्षेत्र में नली-गली से जुड़ी समस्या को लेकर शिविर में आवेदन दिया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और मामले के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद कुमकुम कुमारी ने संतोष जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जाए और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है।
    1
    सहयोग शिविर में नली-गली की समस्या को लेकर पहुंची कुमकुम, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अरवल। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन, अरवल की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में लगातार लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कुमकुम कुमारी ने अपने क्षेत्र में नली-गली से जुड़ी समस्या को लेकर शिविर में आवेदन दिया।
आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और मामले के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद कुमकुम कुमारी ने संतोष जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जाए और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है।
    user_SATVEER SINGH
    SATVEER SINGH
    Local News Reporter अरवल, अरवल, बिहार•
    14 hrs ago
  • 🙏🚩🌺chhath git par acting का paryas nilkamal shing gaya 👌🎬🫵✅️🧿💬🙏
    1
    🙏🚩🌺chhath git par acting का paryas nilkamal shing  gaya 👌🎬🫵✅️🧿💬🙏
    user_Sudheer kumar
    Sudheer kumar
    सहर, भोजपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • गोसपुर-तेतरिया में 11 केवी लाइन का 6 पोल का तार की चोरी, बिजली विभाग को 75 हजार की क्षति का अनुमान गोसपुर-तेतरिया में 11 केवी लाइन का कंडक्टर चोरी, बिजली विभाग को 75 हजार की क्षति का अनुमान डोभी/गया डोभी थाना क्षेत्र के गोसपुर-तेतरिया गांव के समीप अज्ञात चोरों ने कृषि कार्य के लिए लगी विद्युत संरचना से 11 केवी लाइन के 6 स्पैन रैबिट कंडक्टर की चोरी कर ली। घटना के बाद बिजली विभाग को करीब 75 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डोभी के कनीय विद्युत अभियंता गजेंद्र कुमार ने डोभी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन के अनुसार 18 सितंबर को गोसपुर-तेतरिया गांव के एक ग्रामीण द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई कि विद्युत संरचना से 11 केवी के कंडक्टर की चोरी कर ली गई है। सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मियों ने स्थल निरीक्षण किया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि चोरी की घटना 17 सितंबर की रात हुई है। विभाग के अनुसार इस घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 75 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। कनीय विद्युत अभियंता ने डोभी थानाध्यक्ष से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शनिवार की शाम पांच बजे बताया जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गोसपुर-तेतरिया में 11 केवी लाइन का 6 पोल का तार की चोरी, बिजली विभाग को 75 हजार की क्षति का अनुमान
गोसपुर-तेतरिया में 11 केवी लाइन का कंडक्टर चोरी, बिजली विभाग को 75 हजार की क्षति का अनुमान
डोभी/गया
डोभी थाना क्षेत्र के गोसपुर-तेतरिया गांव के समीप अज्ञात चोरों ने कृषि कार्य के लिए लगी विद्युत संरचना से 11 केवी लाइन के 6 स्पैन रैबिट कंडक्टर की चोरी कर ली। घटना के बाद बिजली विभाग को करीब 75 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने की बात सामने आई है।
मामले को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डोभी के कनीय विद्युत अभियंता गजेंद्र कुमार ने डोभी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन के अनुसार 18 सितंबर को गोसपुर-तेतरिया गांव के एक ग्रामीण द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई कि विद्युत संरचना से 11 केवी के कंडक्टर की चोरी कर ली गई है।
सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मियों ने स्थल निरीक्षण किया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि चोरी की घटना 17 सितंबर की रात हुई है। विभाग के अनुसार इस घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 75 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
कनीय विद्युत अभियंता ने डोभी थानाध्यक्ष से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शनिवार की शाम पांच बजे बताया जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • रफीगंज के कासमा और पौथू थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना में रुपेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पौथू थाना की जिम्मेदारी कुणाल कुमार को सौंपी गई है। वहीं, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह को पुलिस कार्यालय, औरंगाबाद भेजा गया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार को नगर थाना औरंगाबाद की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिले के कुल 18 पुलिस कर्मियों सहित 11 थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
    1
    रफीगंज के कासमा और पौथू थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती

रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना में रुपेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पौथू थाना की जिम्मेदारी कुणाल कुमार को सौंपी गई है। वहीं, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह को पुलिस कार्यालय, औरंगाबाद भेजा गया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार को नगर थाना औरंगाबाद की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।
औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिले के कुल 18 पुलिस कर्मियों सहित 11 थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • टेटुआ बाजार में नए अंदाज में शुरू हुआ वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट गया के टेटुआ बाजार में वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। टेटुआ बाजार में नए अंदाज में शुरू हुआ वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट गया के टेटुआ बाजार में वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोग और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। 📍 स्थान: टेटुआ बाजार, अतरी/मोहड़ा, गया #Atri #TetuaBazaar #Mohra #FamilyRestaurant #GayaNews #Gaya #BiharNews #RestaurantOpening #TetuaBazaarNews #GayaNewsToday #BreakingNews #LocalNews
    1
    टेटुआ बाजार में नए अंदाज में शुरू हुआ वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट
गया के टेटुआ बाजार में वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
टेटुआ बाजार में नए अंदाज में शुरू हुआ वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट
गया के टेटुआ बाजार में वंशिका फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोग और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई।
📍 स्थान: टेटुआ बाजार, अतरी/मोहड़ा, गया
#Atri #TetuaBazaar #Mohra #FamilyRestaurant #GayaNews #Gaya #BiharNews #RestaurantOpening #TetuaBazaarNews #GayaNewsToday #BreakingNews #LocalNews
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    11 hrs ago
  • गणेश पूजा महोत्सव के भंडारे में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद अरवल। श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक, अरवल की ओर से आयोजित भव्य एवं विशाल भंडारे में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, भंडारे में करीब 50 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ, जो देर रात 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने का दावा आयोजकों ने किया है। भंडारे को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में कार्यकर्ताओं ने लगातार सहयोग किया। आयोजक द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक ने विशाल भंडारे की सफलता के लिए समस्त अरवल जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से कहा गया कि सभी के सहयोग, समय और अथक प्रयास से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो सका। इस अवसर पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
    1
    गणेश पूजा महोत्सव के भंडारे में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अरवल। श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक, अरवल की ओर से आयोजित भव्य एवं विशाल भंडारे में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, भंडारे में करीब 50 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ, जो देर रात 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने का दावा आयोजकों ने किया है।
भंडारे को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में कार्यकर्ताओं ने लगातार सहयोग किया।
आयोजक द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक ने विशाल भंडारे की सफलता के लिए समस्त अरवल जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से कहा गया कि सभी के सहयोग, समय और अथक प्रयास से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो सका। इस अवसर पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
    user_SATVEER SINGH
    SATVEER SINGH
    Local News Reporter अरवल, अरवल, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.